कृषि समाचार

एमपी में 2 दिन बाद फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा; जानिए मौसम का हाल

मध्यप्रदेश में फिलहाल अभी नहीं होगी बारिश (MP Weather August 2022), छाए रहेंगे बादल, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

MP Weather August 2022 | मध्यप्रदेश के सभी जिलों में हो रही झमाझम बारिश का दौर लगभग थम सा गया है। इस वजह से मानसून गतिविधियों में कमी नजर आने लगी है। मौसम विज्ञानी बताते है की, मध्यप्रदेश में अभी बारिश नहीं होगी इसका मुख्य कारण प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय का नही होना है।

मानसून ट्रफ भी आगे की ओर बढ़कर तराई में चला गया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है की, दाे अगस्त के बाद मानसून ट्रफ के फिर सामान्य स्थिति में आने की संभावना है। इससे वर्षा का सिलसिला एक बार फिर शुरू हाे सकता है। मानसून की आगे की स्थिति क्या रहेगी जानिए..

बीते 24 घंटों में (MP Weather August 2022) यहां बारिश हुई

  • दमाेह में 16 ,
  • जबलपुर में 11 ,
  • सिवनी में 11 ,
  • नौगांव में 7 ,
  • धार में 0.2 ,
  • खरगाेन में 0.4 ,
  • छिंदवाड़ा वह मलाजखंड में 4 ,
  • नरसिंहपुर व मंडला में 3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है।

आज पूर्वी MP में बारिश की गतिविधियों में आएगी कमी

MP Weather August 2022 | मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अशफाक खान ने बताया कि वातावरण में नमी कम हाेने से बादल छंटने लगे हैं। वर्षा का दौर थमने लगा है। इस वजह से दिन का तापमान बढ़ने लगा है। साथ ही उमस महसूस हाेने लगी है। हालांकि मानसून ट्रफ के कारण कुछ आद्रता पूर्वी मप्र में आ रही है, जिसके चलते जबलपुर, रीवा, सागर, शहडाेल संभागाें के जिलाें में कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा हाे रही है। रविवार से पूर्वी मप्र में भी वर्षा की गतिविधियाें में कमी आ सकती है।

दाे दिन बाद से शुरू हाे सकती है बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम (MP Weather August 2022) विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में मानसून ट्रफ फिराेजपुर, राेहतक, मेरठ, गाेरखपुर, मुजफ्फरपुर, अगरतला हाेते हुए बांग्लादेश तक जा रहा है। इसके अलावा मप्र के मौसम का प्रभावित करने वाली काेई अन्य मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है।

दाे अगस्त के आसपास उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बनने के संकेत मिले हैं। इसके असर से मानसून ट्रफ फिर से अपनी सामान्य स्थिति में आने लगेगा। इससे मप्र में फिर से वर्षा का सिलसिला शुरू हाे सकता है।

यह भी पढ़िए…MP के इन जिलों में आज बाढ़ का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

MP मौसम विभाग ने जारी की 19 जिलों में भारी बारिश एवं एक संभाग में अतिवृष्टि की चेतावनी

इंदौर की स्थिति- इंदौर में तापमान बढ़ेगा, धूप-छांव रहेगी

इंदौर में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं वही धूप-छांव बनी रहेगी। गौरतलब है कि पिछले तीन से चार दिन से लगातार बादल छाए रहे। ऐसे में शहर में बूंदाबांदी हो सकती है।

3 अगस्त के बाद हो सकती है बारिश

MP Weather August 2022 | वर्तमान में मानसून द्रोणिका उत्तर भारत की ओर खिसक गई है। यह द्रोणिका वर्तमान में फिरोजपुर, रोहतक, अलीगढ़, मणिपुर होते हुए बांग्लादेश तक जा रही है। इसके कारण अभी तक इंदौर व मप्र में बंगाल की खाड़ी से जो नमी आ रही थी, उसमें भी कमी आई हैं। इसके प्रभाव से इंदौर में तीन अगस्त तक वर्षा की गतिविधियों में कमी दिखाई देगी। अभी वातावारण में नमी मौजूद होने व तापामान बढ़ने के कारण एकाएक गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।

मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में मौसम (MP Weather August 2022) साफ होने कारण तापमान में इजाफा ही देखने को मिलेगा। इसके बाद फिर से इंदौर सहित मध्य प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में तेजी दिखाई देगी। गौरतलब है कि इंदौर में इस वर्ष अब तक जून और जुलाई माह की वर्षा का औसत कोटा पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़िए…मध्यप्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश के आसार, जाने प्रदेश के हाल

MP : प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नया सिस्टम सक्रिय

MP के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट : यह सिस्टम सक्रिय हुआ

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.