कृषि समाचार

एमपी में छाएंगे घनघोर बादल मावठा की तैयारी, प्रदेश के किन जिलों में गिरेगा मावठा जानिए

एमपी में मावठा गिरने को लेकर मौसम विभाग (MP weather December 2022) ने जानकारी दी है। प्रदेश के किन जिलों में मावठे की बारिश होगी जानिए

MP weather December 2022 | दिसंबर माह का पहला सप्ताह बीत जाने के बाद अब ठंड का प्रभाव बढ़ने लगा है इधर के मौसम में उतार-चढ़ाव आने की संभावना जताई जाने लगी है। उत्तर भारत में बर्फबारी से प्रदेश में जहां शीतलहर का प्रभाव रहेगा वहीं प्रदेश में मावठा गिरने की संभावना बनने लगी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के करीब 10 जिलों में मावठा का पूर्वानुमान जताया है।

अभी मध्यप्रदेश  (MP weather December 2022) में दिन का पारा 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। अगले एक सप्ताह के दौरान रात का पारा तो ज्यादा नहीं गिरेगा, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बारिश होने से इंदौर को छोड़कर अधिकांश इलाकों में दिन का अधिकतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो सकता है। इंदौर में यह 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

प्रदेश में छाएंगे घनघोर बादल (MP weather December 2022)

प्रदेश में अभी अधिकांश इलाकों में हल्के बादल हैं। इस कारण दिन में सूरज की तपिश कम है। बंगाल की खाड़ी में समुद्री चक्रवात (MP weather December 2022) मंदौस एक्टिव है। इससे प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अगले एक सप्ताह तक बादल छाए रहेंगे। रविवार से मौसम में बदलाव नजर आने लगेगा। इस दौरान 12 दिसंबर से 16 दिसंबर तक प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। चक्रवात मंदौस 10 की रात तक चेन्नई तक पहुंच जाएगा। अगले दो दिन में यह भारत से होते हुए अरब सागर में प्रवेश करेगा। 12 दिसंबर से इसका असर मध्यप्रदेश में दिखाई देने लगेगा। इससे बारिश की संभावना बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़िए….मेंडोस चक्रवात से इन 3 राज्यों में होगी भारी बारिश, चलेगी तेज हवाएं, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

किन जिलों में गिर सकता है मावठा जानिए

12 दिसंबर की रात से बड़वानी, बैतूल, इटारसी, भोपाल, इंदौर, सागर, रीवा, छिंदवाड़ा और शहडोल में हल्के बादल रह सकते हैं। बूंदाबांदी के आसार भी हैं। 13 दिसंबर की रात रीवा, सागर, भोपाल, बड़वानी, छिंदवाड़ा, इटारसी, दमोह और उमरिया में हल्की बारिश हो सकती है। इसी दिन शाम तक बड़वानी, इंदौर, भोपाल, सागर, रीवा, सिंगरौली, बैतूल और खंडवा में बादल छाने से बूंदाबांदी होने की संभावना है। 14 दिसंबर को बादल छटने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 15 दिसंबर तक मध्यप्रदेश में हल्के से मध्यम बादल (MP weather December 2022) छाए रह सकते हैं।

अगले एक सप्ताह के मौसम में रहेगा बदलाव

(MP weather December 2022)

डॉ. गौरव तिवारी का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात तीव्र होता जाता है। इसका केंद्र चेन्नई के आसपास बना है। इसके कारण मध्यप्रदेश में अगला एक सप्ताह मौसम के लिहाज से उथल-पुथल भरा रहेगा। पहले तो तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन फिर बादल, बारिश और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसका मुख्य केंद्र इंदौर, भोपाल, जबलपुर और सागर रहेगा। यहां दिन का तापमान 20 डिग्री से भी नीचे आ सकता है।

बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही (MP weather December 2022)

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया सक्रिय है। यह अगले 24 घंटों में और स्ट्रॉन्ग हो जाएगा। इससे मध्यप्रदेश में नमी आ रही है। इसी कारण ऊंचाई पर बादल बन रहे हैं। इससे दिन में गर्मी तो ज्यादा नहीं बढ़ रही है, लेकिन रात का तापमान काफी बढ़ा हुआ है। तीन दिन तक इसका असर मध्यप्रदेश (MP weather December 2022) पर रहेगा।

कैसे लगाया जाता है मौसम का पूर्वानुमान जानिए

इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आइसर) के मौसम वैज्ञानिक डॉ. गौरव तिवारी बताते हैं कि मौसम वैज्ञानिक लगातार बादलों, तापमान, हवाओं और चक्रवात (MP weather December 2022) का आकलन कर हर दिन मौसम का पूर्वानुमान यानी फोरकास्ट करते हैं। कई बार यह पूर्वानुमान फेल भी हो जाते हैं। यह पूर्वानुमान एक कोड पर बनते हैं। कोड में दिन के मौसम की स्थिति का सटीक आकलन कर डाटा भरा जाता है। इसकी मदद से सुपर कम्प्यूटर मौसम का पूर्वानुमान (MP weather December 2022) लगाता है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. गौरव तिवारी के मुताबिक अलग-अलग लेवल पर मौसम वैज्ञानिक लगातार मौसम विभाग के डाटा का आकलन करते रहते हैं। इसमें मुख्य रूप से अलग-अलग स्तर पर बादल, तापमान, बारिश, हवाओं और चक्रवात पर नजर रखी जाती है। विभाग में मौजूद सुपर कम्प्यूटर में एक कोड होता है। इस कोड पर डाटा फीड किया जाता है। इसी के अनुसार मौसम का फोरकास्ट किया जाता है। बताया जा रहा है कि यह पूर्वानुमान (MP weather December 2022) इसी मानसून सीजन से शुरू हुआ है। इससे इलाकों में मौसम के प्रभाव को लेकर पहले से अलर्ट जारी किया जा सकता है। सभी विभागों को मौसम का अलर्ट भेजा जाता है, जिससे जान-माल का नुकसान होने से बचाया जा सके।

मौसम की गतिविधियों को देखते हुए पूर्वानुमान लगाया जाता है। कई बार अंतिम दिन मौसम बदल जाता है। ऐसे में पूर्वानुमान के अनुसार यह नहीं होता है। कई बार ऐसा होता है कि किसी क्षेत्र का केंद्र बताया गया, उसका प्रभाव दूसरे क्षेत्र पर पड़े। ऐसे में उस दिन के अनुमान का कहीं न कहीं कोई पॉइंट छूट गया होता है। इससे सटीक जानकारी (MP weather December 2022) नहीं मिल पाती।

एमपी के 46 जिलों में पारा 10 डिग्री के नीचे

इधर प्रदेश (MP weather December 2022) में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के 46 जिलों में पारा 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में नौगांव सबसे ठंडा रहा। वहां रात का तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया। उमरिया में रात का तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। सागर में दाे दिन से दिसंबर की ठंड के कारण लाेगाें काे कपकपी छूटने लगी है।

इस सीजन में पहली बार रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। रातें ताे अब ठिठुरन वाली हाेने लगी हैं दिन भी ठंडे हाे रहे हैं। स्थानीय माैसम केंद्र के मुताबिक गुरुवार काे रात का तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3 कम रहा। बुधवार के मुकाबले इसमें 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। (MP weather December 2022)

दिन का तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस था जो कि सामान्य रहा। गुरुवार को दिन में हवा का प्रभाव कम ही नजर आया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शुक्रवार से एक दो दिन तक तापमान में मामूली इजाफा होने की संभावना (MP weather December 2022) है। तीन-चार दिन बाद प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाने, मावठा गिरने का अनुमान है।

उत्तर में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश के आसार

उत्तर भारत में जहां लगातार ठंड बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान (MP weather December 2022) है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण पारा श्रीनगर सहित कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे चला गया है। पहलगाम में पारा माइनस 5.6 डिग्री और श्रीनगर में माइनस 3 डिग्री पर रहा। उधर, मौसम विभाग के मुताबिक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार में अगले कुछ दिनों तक बारिश (MP weather December 2022) के आसार हैं।

यह भी पढ़िए……मौसम ने ली करवट, अगले 5 दिनों तक इन 10 राज्यों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ujjain | ठंडी हवाओं के चलते रात का तापमान में गिरावट, बढ़ेगी ठंड, देखे देश के विभिन्न हिस्सों की वेदर रिपोर्ट

मध्यप्रदेश में किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है, जानिए इसकी वजह

पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें, आवेदन की पूरी प्रक्रिया समझें

एमपी सरकार ने रबी फसलों की सिंचाई के लिए योजना तैयार की..

आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।
नोट :- टेक्नोलॉजी, कैरियर, बिजनेस एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.