एमपी में तीन सिस्टम एक्टिव हुए, आंधी तूफान के साथ उज्जैन, ग्वालियर में बूंदाबांदी के आसार, जानिए मौसम अपडेट
मध्य प्रदेश के अनेक हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। आंधी तूफान के साथ तेज हवा चलेगी हल्की बारिश MP Weather info की भी संभावना पढ़िए मौसम की जानकारी ....
MP Weather info : अप्रैल माह के पहले सप्ताह में प्रदेश के कई जिलों में गर्मी का असर बढ़ेगा। हालांकि वर्तमान में अलग–अलग स्थानों पर तीन मौसम प्रणालियां बनी रहने एवं हवा का रुख भी पश्चिमी रहने के कारण तेज हवा आंधी तूफान एवं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में नमी आने के कारण मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में आंशिक बादल बने हुए हैं।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में कई स्थानों पर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं–कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। शेष जिलों में आंशिक बादल बने रहेंगे। हालांकि बादल बने रहने के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
प्रदेश में यह सिस्टम सक्रिय हैं
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान MP Weather info में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। दक्षिण–पश्चिम राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त तेलंगाना से लेकर तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम MP Weather info विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन तीन मौसम प्रणालियों के कारण नमी आ रही है। इसके अलावा वर्तमान में हवा का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से अरब सागर से हवा के साथ नमी आ रही है। इसके असर से पूरे मध्य प्रदेश में आंशिक बादल बने हुए हैं।
प्रदेश के किन जिलों में बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग MP Weather info से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। उधर, उज्जैन संभाग में नीमच, मंदसौर जिले में कहीं–कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। शेष जिलों में बादल बने रहेंगे, लेकिन अधिकतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है।
भोपाल का न्यूनतम / अधिकतम तापमान यह रहा
मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही यह सोमवार के न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री MP Weather info सेल्सियस से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य रहा था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
यह भी पढ़िए….इस फसल की खेती से मालामाल होंगे किसान, 14 हजार रुपए तक बिकता है 1 लीटर तेल
व्यापार विशेषज्ञों से जानिए इस महीने सोयाबीन के भाव क्या रहेंगे
आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।