MP Weather News 2022 : मानसून की जोरदार शुरुआत, किन हिस्सों में कितना पानी गिरा, जानिए
प्रदेश में बारिश (MP Weather News 2022) की जोरदार शुरुआत, 24 घंटो में कितना पानी गिरा, आज यहा के लिए जारी हुआ अलर्ट, जानिए
MP Weather News 2022 : प्रदेश की राजधानी भोपाल में बारिश ने जोरदार शुरुआत कर दी है। यहाँ 2 घंटे की जोरदार बारिश हो गई। 2 घंटे में हुई बारिश पूरे जून महीने से भी 0.4 इंच ज्यादा हुई, जबकि जून में कुल 2.82 इंच ही बारिश हुई थी। इस बार जुलाई में बारिश की शुरुआत अच्छी हुई है, लेकिन पिछले साल की तुलना में जुलाई की जरूरत 14.55 इंच से कम पानी बरसा।
प्रदेश (MP Weather News 2022) के 48 जिले भीगे
प्रदेश के भोपाल संभाग के विदिशा और सीहोर में सबसे ज्यादा पानी बरसा। इटारसी और बैतूल के कई शहरों और कस्बों में 4 से लेकर 5.5 इंच तक बारिश हुई। सीजन में पहली बार पचमढ़ी समेत प्रदेश के 21 शहरों और कस्बों में 2 से 4 इंच तक बारिश हुई।
कहा कितना पानी गिरा
पिछले 24 घंटे में शुक्रवार दोपहर तक नर्मदापुरम में 5.5 इंच, बैतूल में 5 इंच, देवास व सीहोर में 4.5-4.5 इंच, उज्जैन, अशोकनगर व मंदसौर में 3-3 इंच पानी गिर चुका था। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को सवा 3 इंच बारिश हुई। विदिशा के कुरवाई में 2 इंच, रीवा के मऊगंज में 1 इंच, सीधी के रामपुर करीब 1.5 इंच, उमरिया, अनूपपुर, सतना, रायसेन, शिवपुरी, अशोकनगर, खण्डवा, सतना, धार, गुना, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, उज्जैन, जबलपुर और छिंदवाड़ा में भी शुक्रवार शाम तक बारिश हुई।
यहां बारिश का यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग (MP Weather News 2022) के मुताबिक, जुलाई के शुरुआती पांच दिन अब इसी तरह कहीं-कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होती रहेगी। जून में सामान्य से भी कम बारिश हुई है। ऐसा ही मानसून सक्रिय रहा तो जुलाई में जून का भी कोटा पूरा हो सकता है। मौसम विभाग ने यह भी पूर्वानुमान जताया है की आज भोपाल संभाग, चंबल, विंध्य, मालवा निमाड़, महाकौशल, ग्वालियर और बुंदेलखंड के कई शहरों और कस्बों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
यहां सामान्य बारिश हुई
यहां अधिक बारिश हुई
विदिशा, श्योपुरकलां, मुरैना, खंडवा, अशोकनगर और जबलपुर में अधिक बारिश हुई।
यहां सामान्य बारिश नहीं हुई
बालाघाट, डिंडोरी, नरसिंहपुर, निवाड़ी, रीवा, सतना, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया, अगर मालवा, अलीराजपुर, बड़वानी, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, देवास, धार, इंदौर, झाबुआ, खरगोन, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सीहोर और शाजापुर में सामान्य बारिश नहीं हुई।
देश के 95% हिस्सों में मानसून पहुंचा
देश के मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून एक्टिव हो गया है। देश के राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर संभाग व गुजरात के कच्छ के इलाकों को छोड़कर भारत के 95% हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है।
देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून ने अपनी पकड़ बना ली है। पिछले 24 घंटो में देश के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, एनसीआर दिल्ली सहित अनेक स्थानों पर भारी बारिश हुई। जबकि हरियाणा में पूर्वी सिरसा, फतेहाबाद, पश्चिमी हिसार, पश्चिमी भिवानी में बारिश कम रही। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन के मुताबिक देश के पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और मध्यप्रदेश में मानसून की गतिविधियां जोरो पर है।
यह सिस्टम सक्रिय
MP Weather News 2022 : अभी पश्चिम-मध्य अरब सागर के ऊपर मध्य चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं। इसके साथ ही पूर्व-पश्चिम ट्रफ दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिणी ओडिशा होते हुए पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली है। इसे अरब सागर से नमी मिल रही है। जिसके कारण देश के अधिकंश हिस्सों में पानी गिर रहा है।
यह भी पढ़िए… MP के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट : यह सिस्टम सक्रिय हुआ
MP weather News : अब शुरू होगी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
मध्य प्रदेश में मानसून कब सक्रिय होगा? क्या कहता है मौसम विभाग, पढ़िए विश्वसनीय खबर
जरूरत से कम बारिश, बिगड़ेगी जीडीपी की हालत, क्यों बादलों पर टिकी हैं एक्सपर्ट की निगाहें? जानें
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।