चौपाल समाचार
Trending

सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर…नए साल MP में इन 12,727 पदों पर निकली भर्ती

सरकारी नौकरी ढूढने वाले एमपी (MPPEB Job Alert in 2023) के युवाओं के लिए लिए अच्छी खबर है। 2023 में MPPEB ने 12,727 पदों पर भर्ती निकली है, देखे जॉब अलर्ट

MPPEB Job Alert in 2023 | एमपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। MP प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) नए साल में अलग-अलग विभागों में 12,678 पद भरेगा। इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

MPPEB ने जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक के 1979 पद, सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट व स्टेनोग्राफर के 2716 पद और पटवारी व अन्य 7983 पदों पर बम्पर वैकेंसी निकाली है। कैंडिडेट्स 5 जनवरी 2023 से 20 मार्च 2023 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पटवारी समेत 7983 पदों पर भर्ती

MPPEB ने पटवारी समेत 7983 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। कैंडिडेट्स 5 से 19 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन (MPPEB Job Alert in 2023) कर सकते हैं। 24 जनवरी तक फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। परीक्षा 15 मार्च 2023 को दो शिफ्ट में होगी। समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन – किसी भी विषय में ग्रेजुएशन। पटवारी चयन के लिए CPCT स्कोर कार्ड, हिंदी टाइपिंग, कम्प्यूटर दक्षता पास (MPPEB Job Alert in 2023) होना जरूरी है। CPCT पास नहीं होने पर चयनित कैंडिडेट्स को नियुक्ति के बाद प्रोबेशन पीरियड (3 साल) के अंदर यह परीक्षा पास करना होगी, नहीं तो नियुक्ति कैंसिल कर दी जाएगी।

  • आयु सीमा – 18 से 40 साल। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट दी जाएगी।
  • इन शहरों में होगी परीक्षा – भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, सतना, खंडवा, नीमच, मंदसौर, सीधी, रीवा, सागर।

एग्जाम सिलेबस – लिखित परीक्षा 200 अंक की होगी। 100 अंक के पेपर में सामान्य विज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित (MPPEB Job Alert in 2023) के प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे 100 अंक के पेपर में सामान्य ज्ञान और अभिरूचि, सामान्य कम्प्यूटर ज्ञान, सामान्य तार्किक योग्यता और सामान्य प्रबंधन से प्रश्न पूछे जाएंगे।

एप्लिकेशन फीस: अनारक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को 500 रुपए एप्लिकेशन फीस देनी होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपए का भुगतान करना होगा।

जेल प्रहरी, वनरक्षक एवं क्षेत्ररक्षक के 1979 पदों पर भर्तियां

जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक के 1979 पदों (MPPEB Job Alert in 2023)के लिए कैंडिडेट्स 20 जनवरी से 3 फरवरी 2023 के बीच ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 20 जनवरी से 8 फरवरी 2023 तक फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। परीक्षा 11 मई 2023 से शुरू होगी।

  • वनरक्षक योग्यता – किसी भी विषय से 12वीं पास।
  • आयु-सीमा – 18 से 33 साल। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट दी जाएगी।
  • सिलेक्शन – लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट।
  • फिजिकल टेस्ट – पुरुष कैंडिडेट्स को 4 घंटे में 25 किमी और महिला कैंडिडेट्स को 4 घंटे में 14 किमी चलना होगा।
  • क्षेत्ररक्षक योग्यता – किसी भी विषय से 12वीं पास।
  • आयु-सीमा – 18 से 33 साल। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट दी जाएगी।
  • सिलेक्शन – लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट।
  • फिजिकल टेस्ट – पुरुष कैंडिडेट्स को 4 घंटे में 25 किमी और महिला कैंडिडेट्स को 4 घंटे में 14 किमी चलना होगा।
  • जेल प्रहरी योग्यता – किसी भी विषय से 12वीं पास।
  • आयु-सीमा – 18 से 33 साल। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट (MPPEB Job Alert in 2023) दी जाएगी।
  • सैलरी – 5200-20200 +1900 ग्रेड पे।
  • आवेदन शुल्क – अनारक्षित कैंडिडेट्स के लिए 520 रुपए लगेंगे। SC/ST/OBC व दिव्यांगों के लिए 250 रुपए लगेंगे।

2 मिनट 50 सेकेंड में 800 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी

जेल प्रहरी फिजिकल टेस्ट में पुरुष (MPPEB Job Alert in 2023) कैंडिडेट्स को 2 मिनट 50 सेकेंड में 800 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी। 7.260 किलोग्राम का गोला 20 फीट तक फेंकना होगा। महिला कैंडिडेट्स को 4 मिनट में 800 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी। 4 किलोग्राम का गोला 16 फीट तक फेंकना होगा। फिजिकल टेस्ट में सिर्फ क्वालिफाई करना जरूरी है। जो दौड़ में फेल होगा, उसे गोला फेंक में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

तीनों पदों के लिए एग्जाम पैटर्न

2 घंटे की ऑनलाइन परीक्षा (MPPEB Job Alert in 2023)में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान से मल्टीपल चॉइस टाइप के 12वीं लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 100 नंबर की होगी। हर सही प्रश्न के लिए एक अंक मिलेगा। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

यह भी पढ़िए…देश में कोरोना का खतरा बढ़ा ; 15 विदेशी नागरिक कोरोना पॉजिटिव मिले, यह है लेटेस्ट अपडेट

स्टेनो टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर समेत 2716 पदों पर नौकरियां

सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर समेत 2716 पदों के लिए कैंडिडेट्स 6 मार्च 2023 से 20 मार्च 2023 के बीच ऑनलाइन आवेदन (MPPEB Job Alert in 2023) कर सकते हैं। एप्लिकेशन फॉर्म में संशोधन 25 मार्च 2023 तक कर सकते हैं।

  • एजुकेशन क्वालिफिकेशन – किसी भी विषय में 12वीं पास होना जरूरी। कम्प्यूटर प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेट (CPT) टेस्ट हिन्दी और अंग्रेजी टाइपिंग में पास (MPPEB Job Alert in 2023)अनिवार्य है।
  • आयु सीमा – 18 से 40 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट दी जाएगी।
  • एग्जाम – 5 अगस्त 2023 को होगा।
  • पेपर – परीक्षा में 6 विषयों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 100 अंक का होगा। सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य कम्प्यूटर ज्ञान, सामान्य अभिरूचि के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा ऑनलाइन (MPPEB Job Alert in 2023) माध्यम से होगी।

भोपाल के मैनिट में निकली भर्ती

भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) ने फार्मासिस्ट, टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्नीशियन के 49 पदों पर भर्ती (MPPEB Job Alert in 2023) निकाली है। कैंडिडेट्स 4 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स के चयन के लिए ट्रेड टेस्ट और रिटन टेस्ट लिया जाएगा। इसमें ट्रेड टेस्ट सिर्फ क्वालिफाइंग होगा। चयन रिटन टेस्ट के कटऑफ के आधार पर किया जाएगा। हर पोस्ट के लिए अलग-अलग योग्यता है। आवेदन की फीस 500 रुपए है। अधिक जानकारी वेबसाइट http://www.manit.ac.in/ से प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़िए…चीन में कोरोना विस्फोट, हालात बेकाबू, ओमिक्रॉन का एक नया सब-वैरिएंट कहर ढा रहा, भारत में अलर्ट

फार्मासिस्ट – 1 (अनारक्षित-1)

टेक्निकल असिस्टेंट – 22 पद (अनारक्षित-11, ईडब्ल्यूएस-2. ओबीसी-5, एससी-3, एसटी-1 व इनमें से एक दिव्यांग के लिए आरक्षित)। यह वैकेंसी 11 विभागों के लिए है।

टेक्नीशियन 26 पद – (अनारक्षित-13, ईडब्ल्यूएस-2. ओबीसी-7, एससी-3, एसटी-1 व इनमें से एक पद दिव्यांग, दो पद भूतपूर्व सैनिक के लिए है)। यह वैकेंसी 13 विभागों (MPPEB Job Alert in 2023) के लिए है।

MP TET 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी

MP टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (MPPEB Job Alert in 2023) यानी MP TET 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जाम बोर्ड की ओर से MP TET रजिस्ट्रेशन की तारीखों की घोषणा हो गई है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, MP TET के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2023 से शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़िए…भारत में कोरोना के खतरनाक XBB.1.5 वैरिएंट ने दस्तक दी, यह कितना खतरनाक है एवं आगे क्या होगा जानें 

कोरोना को लेकर एमपी में अलर्ट, CM ने ली बैठक, यह दिए निर्देश

भर्ती से जुड़ी खास तारीखें

  • रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख – 12 जनवरी 2023
  • रजिस्ट्रेशन बंद होने की तारीख – 27 जनवरी 2023
  • एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन की तारीख – 27 जनवरी से 1 फरवरी 2023
  • MP टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की डेट – 1 मार्च 2023 से शुरू
  • योग्यता – कैंडिडेट्स के पास संबंधित विषय में मास्टर्स की डिग्री और बीएड होना चाहिए।
  • आयु सीमा – कैंडिडेट्स की उम्र 21 साल से ज्यादा और 40 साल से कम होनी चाहिए। उम्मीदवारों के उम्र की गिनती 01 जनवरी 2023 के आधार पर होगी।

आवेदन शुल्क (MPPEB Job Alert in 2023)

  • जनरल वर्ग – 660 रुपए
  • आरक्षित वर्ग – 360 रुपए।

यह भी पढ़िए…कोविड का नया वैरिएंट BF.7 कितना खतरनाक है? लक्षण क्या हैं? बचाव के लिए क्या करें जानिए सबकुछ

कांग्रेसी विधायक पर दुष्कर्म /अप्राकृतिक कृत्य का केस दर्ज हुआ, जानिए पूरा मामला

आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

नोट :- टेक्नोलॉजी, कैरियर, बिजनेस एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.