किसान अपना जीवन बीमा करवाए, दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिवार को मिलेंगे 4 लाख रुपए, जानिए योजना
किसान की दुर्घटना में मृत्यु होने पर सरकार की इस योजना (Mukhymantri Krishak Jivan Kalyan Yojana 2022) से घरवालों को मिलेंगे 4 लाख रुपए, जानिए
Mukhymantri Krishak Jivan Kalyan Yojana 2022 | सरकार किसानों के लिए निम्न योजनाएं चला रही है, जिससे किसानों को फायदा मिल सके। इन्ही योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना भी संचालित की जा रही है।इस योजना के तहत किसानों को कृषि कार्यों के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके परिवार को राहत राशि प्रदान की जाएगी। जिससे की मृतक किसान के घरवाले आराम से जीवन यापन कर सकेंगे। किसान अपना जीवन बीमा कैसे करवाए, जानिए प्रक्रिया
मुख्यमंत्री (Mukhymantri Krishak Jivan Kalyan Yojana 2022) कृषक जीवन कल्याण योजना क्या है ?
मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत प्रदेश के किसी किसानों कृषि कार्यों के दौरान दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, तो उसके घरवालों के जीवन यापन आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा दिनांक 25 सितंबर 2008 को भोपाल में सम्पन्न महा सम्मेलन के दौरान लागू की गई थी। सरकार ने 2008 में लागू की गई योजना में संशोधन किया है।
योजना का उद्देश्य
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री (Mukhymantri Krishak Jivan Kalyan Yojana 2022) दवारा राज्य के किसानों को सशक्त बनाने और उनके आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए कृषक जीवन कल्याण योजना को लागू किया गया है। जिसके जरिए उन किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिनकी कृषि कार्यों के दौरान दुर्घटना या मृत्यु हो जाती है। योजना के जरिए मिलने वाली सहायता राशि लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है।
योजना में बदलाव किए
Mukhymantri Krishak Jivan Kalyan Yojana 2022 | मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के अंतर्गत किसान की किसी भी प्रकार की दुर्घटना में कृषि कार्यों के दौरान मृत्यु हो जाने पर उसके वारिस को 4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। पूर्व में इस योजना के अंतर्गत दुर्घटना में किसान के स्थायी रूप से अपंग होने पर उसे 25 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती थी।
इस राशि को बढ़ाकर अब 1 लाख रुपए कर दिया गया है। इसी प्रकार आंशिक अपंगता पर दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दिया गया है। दुर्घटना में मृतक किसान के परिवार को अत्येंष्टि के लिए दी जाने वाली सहायता राशि भी 2 हजार रुपए से बढ़ाकर 4 हजार रुपए कर दी गई है।
योजना के तहत कितनी सहायता राशि मिलेगी ?
मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना (Mukhymantri Krishak Jivan Kalyan Yojana 2022) के जरिए किसान अगर कृषि कार्य करते समय कृषि यंत्रों के द्वारा, सिंचाई के लिए कुँआ खोदते समय, बिजली के करंट लगने से, सब्जी एवं फसलों में रासायनिक दवाइयों का छिड़काव करते समय, टैक्टर ट्राली या बैलगाड़ी में सामान ले जाते समय दुर्घटना होने पर किसानों की मृत्यु या किसी अंग भंग होने की दशा में सरकार द्वारा उन्हे आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- खेती कार्य के दौरान किसान की मृत्यु होने पर 4 लाख रुपए,
- अपंगता होने पर 1 लाख रुपए,
- आंशिक रूप से अपंग होने पर 50 हजार रुपए,
- अंत्येष्टि होने पर 4 हजार रुपए दिए जाएंगे।
कौन है योजना के पात्र
Mukhymantri Krishak Jivan Kalyan Yojana 2022 | कौन किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं-
- मध्यप्रदेश राज्य के स्थाई निवासी,
- किसान वर्ग राज्य के गरीब परिवार,
- जिन किसानों की मृत्यु दुर्घटना के द्वारा हुई है, केवल वही किसान इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- योजना के अंतर्गत दुर्घटना होने के 90 दिनों के अंदर ही लाभार्थी को बीमा के लिए अप्लाई करना होगा।
- यदि कोई किसान पहले से किसी अन्य योजना का लाभ प्राप्त कर रहा है, तो उस स्थिति में लाभार्थी कृषक को इस योजना का लाभ प्रदान नहीं होगा।
मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड,
- स्थायी प्रमाण पत्र,
- आय प्रमाण पत्र,
- मृत्यु प्रमाण पत्र (मृत्यु होने की दशा में),
- बैंक खाता,
- पासपोर्ट साइज फोटो,
- मोबाइल नम्बर ।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- ऑनलाइन आवेदन (Mukhymantri Krishak Jivan Kalyan Yojana 2022) के लिए लाभार्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (https://www.dprmp.org/) पर जाना होगा।
- योजना के लिंक की खोज कर आवेदन फार्म को डाउनलोड करना होगा।
- जिसके बाद आपको इस फार्म का प्रिंट आउट लेना है।
- फिर आपको इस फार्म में दी गई सारी जानकारी भरनी होगी, और आवश्यक दस्तावेज भी अटैच करने होगें।
- प्रक्रिया पूर्ण होने पर अंत मे आपको यह फार्म संबधित कार्यालय में जमा करवा देना है।
समस्या आने पर यहां संपर्क करें
Mukhymantri Krishak Jivan Kalyan Yojana 2022 | अगर लाभार्थी को आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो वह दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। किसान टोल फ्री नंबर- 1800-180-15512, टेलीफोन नंबर- 07659-222349।
यह भी पढ़िए….मुख्यमंत्री की इस योजना से किसानों के लिए घर से खेत तक बनेगा सड़क मार्ग, मिलेगा लाभ
किसानों को नलकूप, बोरवेल व तालाब खुदवाने के लिए मिलेगा अनुदान, जानिए प्रोसेस
MP : सरकार ने शुरू की नई योजना, लाखों किसानों का फायदा ही फायदा
यह 8 प्रकार के आधुनिक कृषि यंत्र खेती किसानी को नई दिशा प्रदान करेंगे, जानिए इन यंत्रों के बारे में
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।