बिना पोल्ट्री फार्म के इस प्रकार शुरू करें मुर्गी पालन बिजनेस, जानें टिप्स
क्या आप मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते है तो यह लेख आपके लिए है, जानें मुर्गी पालन का तरीका.
Murgi palan tips 2023 | हमारे देश में कृषि व्यवसाय के बाद दूसरा कोई व्यवसाय बढ़ा है तो वह है पशुपालन। पशुपालन के अंतर्गत आप मुर्गी पालन, गौपालन, बकरीपालन एवं अन्य तरह का व्यवसाय कर सकते है। पशुपालन में मुर्गी पालन का भी चलन बढ़ा है। मुर्गीपालन व्यवसाय कम लागत में भी शुरू किया जा सकता है।
अगर आपके घर के आगे-पीछे, अगल-बगल खाली जमीन है तो वहां मुर्गियों का पालन किया जा सकता है। ऐसी जगह पर मुर्गी पालन (Murgi palan tips 2023) के लिए आपको अधिक पैसे भी नहीं खर्च करने होंगे। साथ ही मुर्गी पालन के लिए उपयोग होने वाले श्रम के लिए भी ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। आइए जानते हैं तरीका..
मुर्गीपलन पालन व्यवसाय के तरीके (Murgi palan tips 2023)
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मुर्गी पालन एक लोकप्रिय व्यवसाय के तौर पर उभर कर सामने आया है। किसान मुर्गी पालन की अलग-अलग तकनीकों का प्रयोग करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। इस बीच किसानों को बैकयार्ड मुर्गी पालन के लिए बड़े स्तर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुर्गी पालन की ये तकनीक किसानों के लिए किफायती भी साबित हो रही है।
ज्यादा श्रम की आवश्यकता नहीं
अगर आपके घर के आगे-पीछे, अगल-बगल खाली जमीन है तो वहां मुर्गियों (Murgi palan tips 2023) का पालन किया जा सकता है। ऐसी जगह पर मुर्गी पालन के लिए आपको अधिक पैसे भी खर्च नहीं करने होंगे। साथ ही मुर्गी पालन के लिए उपयोग होने वाले श्रम के लिए भी ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।
इस नस्ल की मुर्गियों को पाले
इन जगहों पर आप कड़कनाथ, ग्रामप्रिया, स्वरनाथ, केरी श्यामा, श्रीनिधि, वनराजा, कारी उज्जवल और कारी जैसी मुर्गियों को पाल सकते हैं। इन मुर्गियों के पालन पर राज्य और केंद्र सरकार तरह-तरह की सब्सिडी भी देती हैं। इसके अलावा आपको बैंकों से लोन भी मिलता है।
मुर्गियों के रख-रखाव पर ज्यादा खर्च नहीं
बैकयार्ड में पाली जाने वाली मुर्गियों पर अनाज का खर्चा भी ज़्यादा नहीं पड़ता। खुले में पालन (Murgi palan tips 2023) करने पर आहार की मात्रा आधी हो जाती है, क्योंकि ये बाहर चरती हैं। ये फसल अवशेष को आहार के रूप में खाती हैं। फसल पर लगने वाले कीटों को भी ये मुर्गियां खा जाती हैं। इस तरह से इन्हें पोषक तत्व तो मिलता ही है साथ ही ये फसल को नुकसान से भी बचाती हैं। अगर मुर्गियो को दाना देना भी पड़े तो एक मुर्गी को प्रतिदिन 45-50 ग्राम दाना दिया जाता है।
मुर्गीपालन से इस तरह मिलेगा बढ़िया मुनाफा – Murgi palan tips 2023
बैकयार्ड मुर्गियों को तैयार होने में ज़्यादा दिन इंतज़ार नहीं करना पड़ता। देसी मुर्गियां 7 से 8 महीने में तैयार होती है। वहीं, ये उन्नत नस्ल (Murgi palan tips 2023) की बैकयार्ड मुर्गियां 4-5 महीनों के अंदर एक से डेढ़ किलो तक की हो जाती हैं। साथ ही जहां ब्रॉयलर 60 से 70 रुपये में बिकता है वहीं अन्य बैकयार्ड या देसी मुर्गा 300 रुपये में बिकता है।
अगर किसान कड़कनाथ मुर्गी पालन (Murgi palan tips 2023) करता है, तो मुर्गा 700 से लेकर हज़ार रुपये प्रति किलों तक बिक जाता है। अगर आप अच्छी खासी संख्या में मुर्गियों को पालते हैं तो ये सालाना आपको लाखों का मुनाफा दे सकती हैं। इसके अलावा आप इनके मांस को बाजार में बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
यह भी पढ़िए….इंदौर आई 3 फीट की गाय.. मालिक का दावा – इसके दूध में सोना, इसकी कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
मूंगफली और लहसुन खाने वाली मुर्गी ने एक दिन में दिए 31 अंडे, बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
बकरी पालन के लिए इन हाइब्रिड नस्लों का चयन करें, होगा तगड़ा मुनाफा
मुर्गीपालन से होगी अच्छी कमाई, पोल्ट्री फार्म खोलने के लिए लोन पर मिल रही सब्सिडी, जानिए प्रक्रिया
पशु किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा डेढ़ लाख रुपए तक का लोन, पूरी प्रक्रिया यह रहेगी
किसान पशुओं का केसीसी बनाएं, भैंस पर 18000 व गाय पर मिलेंगे 15000 रुपए, जानिए पूरी प्रोसेस
आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें, हम सब जगह हैं।