मंडी में आया नया सोयाबीन, इस भाव बिका ; सोयाबीन के भाव इस सीजन में क्या रहेंगे जानिए
आगे पकने वाली सोयाबीन की किस्म पक कर तैयार हो गई है। इतना ही नहीं मंडियों में अब नए सोयाबीन की आवक (New Soyabean Today Rate) होने लगी है। नए सोयाबीन के भाव यह रहे।
New Soyabean Today Rate | मध्य प्रदेश के किसानों के लिए पीले सोना पीला सोना कहा जाने वाला सोयाबीन अब पक कर तैयार होने की कगार पर है। बहुत जल्द एमपी की मंडियों में नए सोयाबीन की आवक होने लगेगी। इस बीच महाराष्ट्र की मंडियों में नया सोयाबीन की आवक होने लगी है। इधर सोयाबीन भाव को लेकर इस वर्ष तस्वीर साफ नहीं है। सोयाबीन के भाव पूरे वर्ष उतार-चढ़ाव भरे रहे। मंडी में सोयाबीन किस भाव बिका एवं सोयाबीन के भाव की इस सीजन में क्या स्थिति रहने वाली है, यह जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें …
एमपी में सोयाबीन के भाव पर यह असर पड़ा
महाराष्ट्र में नया सोयाबीन मंडियों (New Soyabean Today Rate) में आते ही मध्यप्रदेश में पुराने सोयाबीन की आवक बढ़कर करीब दो लाख बोरी पर पहुंच गई जिससे सोयाबीन की कीमतों में जोरदार गिरावट देखी गई। प्लांटों खरीदी सोयाबीन के भाव करीब 250-300 रुपये नीचे बोले जाने लगे हैं। प्लांट खरीदी भाव नीचे में 5700 ऊपर में 5950 रुपये प्रति क्विंटल रह गया।
व्यापारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर मंडी में सोयाबीन के भाव नीचे में 5600 ऊपर में 5800 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। इधर, सोया तेल में भी ऊंचे दामों पर ग्राहकी कमजोर होने से भाव में गिरावट रही। सोयाबीन तेल इंदौर 10 रुपये घटकर 1225-1230 पाम तेल 1240 रुपये प्रति दस किलो रह गया।
दूसरी ओर अमेरिकी कृषि (New Soyabean Today Rate) विभाग के मुताबिक, निजी निर्यातकों ने 2022-23 विपणन वर्ष के दौरान चीन को डिलीवरी के लिए 517,000 टन सोयाबीन की बिक्री की सूचना दी है। ब्राजील की खाद्य आपूर्ति और सांख्यिकी एजेंसी कोनाब ने अनुमान जारी किया कि 2022-23 विपणन वर्ष में देश की सोयाबीन की फसल रिकार्ड 150.36 मिलियन टन हो जाएगी।
नया सोयाबीन आते ही भाव में गिरावट हुई
महाराष्ट्र में नए सोयाबीन (New Soyabean Today Rate) की आवक 1 सप्ताह से पिछले सोमवार से ही शुरू हो चुकी है सोमवार को महाराष्ट्र की मंडियों में नया सोयाबीन आ चुका था। शनिवार तक महाराष्ट्र की मंडियों में नए सोयाबीन की आवक बढ़ गई। इधर शुरुआत के दिन जहां मंडी में नया सोयाबीन ₹5800 प्रति क्विंटल बिका वहीं अब आवक बढ़ते ही सोयाबीन के भाव में गिरावट होने लगी है।
महाराष्ट्र में नए सोयाबीन की आवक बढ़कर 2500-3000 बोरी के करीब होने लगी है। महाराष्ट्र में नया सोयाबीन 4900-5300 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। महाराष्ट्र में नए सोयाबीन की आवक (New Soyabean Today Rate) को देखते हुए स्टाकिस्टों में घबराहट बढ़ गई है जिससे पुराने मालों में बिकवाली बढ़ने लगी है।
यह भी पढ़िए…. स्थिर बुद्धि क्या है? यह स्थिर कब होती है? इसे स्थिर कैसे करें? इसके क्या लाभ हैं? स्थिर बुद्धि एवं सफलता में क्या संबंध है?
इस वर्ष सोयाबीन की बोवनी गत वर्ष से 2% अधिक हुई
कृषि मंत्रालय के अनुसार किसानों ने सोयाबीन (New Soyabean Today Rate) की बोवनी 5 अगस्त तक 117.50 लाख चार राज्यों में अधिक बोवनी सोयाबीन की बोवनी में मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र की भागीदारी 80 प्रतिशत के आसपास है। मध्यप्रदेश में 49.83 लाख हेक्टेयर महाराष्ट्र 47.10 लाख, राजस्थान 11.32 लाख और कर्नाटक में 4.13 लाख हेक्टेयर में बोवनी होने का अनुमान है। यह गत वर्ष से करीब 2 प्रतिशत अधिक है।
सोपा के अनुसार गत वर्ष सोयाबीन का उत्पादन 119 लाख टन के आसपास हुआ था। घरेलू बाजार में नए सीजन की शुरुआत से लेकर अभी तक मंडियों में 82 लाख टन की आवक हो चुकी है। जबकि गत वर्ष 105 लाख टन उत्पादन अनुमान के बावजूद 90.25 लाख टन की आवक हो चुकी थी। सोपा का अनुमान है कि प्लांट, व्यापारी और किसानों (New Soyabean Today Rate) के पास 40.52 लाख टन का स्टॉक होना चाहिए।
यह भी पढ़िए…सोयाबीन के भाव सोयाबीन तेल पर निर्भर : वर्तमान में सोयाबीन तेल के क्या रेट है जानें
नए सीजन में सोयाबीन के यह भाव रहने का अनुमान
नए सीजन में सोयाबीन (New Soyabean Today Rate) के भाव 5000 से 5500 रुपए भाव खुल सकते हैं। वर्तमान में पाम तेल का आयात घटने से सोयाबीन की मंदी पर ब्रेक लगा है। वैश्विक बाजार में सोयाबीन के भाव 17.84 डॉलर प्रति बुशल जाने के बाद 14 डॉलर रह गए हैं। नई फसल 12.5 से 15 डॉलर के बीच रहने की संभावना है। आने वाले महीनों में इंडोनेशिया एवं मलेशिया का उत्पादन वैश्विक बाजार में अधिक आने पर सोयाबीन में तेजी के संयोग कम है।
यह भी पढ़िए…. सोयाबीन के औसत भाव में खासा इजाफा, जानिए आगे सोयाबीन के भाव क्या रहेंगे?
इस सीजन में सोयाबीन के भाव यह रहने की संभावना
व्यापार विशेषज्ञ बताते हैं कि इस वर्ष डीओसी में भारी मात्रा में निर्यात की संभावना है। इससे सोया तेल महंगा होगा। इसका असर सोयाबीन के भाव पर पड़ेगा। बताया जा रहा है कि नई सोयाबीन (New Soyabean Today Rate) का सीजन मंदा होते ही सोया तेल में तेजी आएगी। तेल महंगा बिकने पर किसानों को आकर्षक दाम मिलना तय है। ज्ञात हो कि देश के सोयाबीन उत्पादक किसानों को आकर्षक दाम तभी मिल सकते हैं, जबकि सोया तेल महंगा बिके और सोया डीओसी का निर्यात हो सके।
दूसरी ओर यह भी बताया जा रहा है कि सोयाबीन के भाव अमेरिका, ब्राजील एवं अर्जेंटीना का उत्पादन पर भी निर्भर करेंगे। अभी तक पाम तेल उत्पादक दो देश इंडोनेशिया एवं मलेशिया में उत्पादन एवं आपूर्ति पर सोयाबीन एवं तेल के भाव तय होते हैं। पिछले एक वर्ष से पाम तेल के भाव आसमान छू गए। ऐसी स्थिति में सोया तेल के भावों (New Soyabean Today Rate) में तेजी आना स्वाभाविक था। यही वजह है कि पिछले सीजन में किसानों को आकर्षक भाव मिलें, इस आने वाले सीजन में आकर्षक भाव मिलने के आसार हैं।
सोयाबीन के भाव एमएसपी से नीचे नहीं होंगे
सोयाबीन की खेती आमतौर पर मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र में बहुतायत से की जाती है। चालू सीजन में सोयाबीन की आवक महाराष्ट्र में होने लगी है। इधर मध्य प्रदेश में सोयाबीन (New Soyabean Today Rate) की फसलें अच्छी स्थिति में है इससे पैदावार अच्छी होने की संभावना है इसी स्थिति में यदि सोयाबीन के भाव अच्छे मिलते हैं तो किसानों के लिए फायदेमंद रहेगा। हालांकि विशेषज्ञ बताते हैं कि किसानों को इस बात से संतुष्ट हो जाना चाहिए कि एमएसपी से काफी ऊंचे भाव मिल रहे हैं।
व्यापार विशेषज्ञ बताते हैं कि सोयाबीन के भाव (New Soyabean Today Rate) इस वर्ष भी एमएसपी यानी कि समर्थन मूल्य से नीचे नहीं रहेंगे। सोयाबीन के भाव उसी स्थिति में कम होंगे जब सोया तेल के भाव गिरेंगे। यह स्थिति भै तब उत्पन्न होगी जब पाम तेल की आपूर्ति सुगम नहीं होगी। जिस दिन से पाम तेल के भाव घटना शुरू होंगे। सोयाबीन और तेल के भावों में गिरावट आना शुरू हो जाएगी। हालांकि एमएसपी से नीचे सोयाबीन के भाव नहीं जाएंगे।
यह भी पढ़िए… सोयाबीन भाव को लेकर किसानों के लिए अच्छी खबर, जानें भाव कि आगे क्या स्थिति रहेगी
पाम तेल के स्टॉक में कमी से सोयाबीन के भाव बढ़ेंगे
इंडोनेशिया पाम तेल एसोसिएशन के अनुसार जून में पाम तेल का निर्यात 23.3 लाख टन रहा, जो कि मई माह से 15 प्रतिशत अधिक है। जून के अंत में स्टॉक 66.8 लाख टन था और उत्पादन 33 लाख टन बताया गया।
जून में पाम तेल के स्टॉक में 7.6 प्रितशत की गिरावट आई। बताया जाता है कि शिकागो एवं चीन वायदों में मजबूती के साथ एमपीओबी की रिपोर्ट जुलाई माह में पाम तेल का स्टॉक मार्केट के अनुमान से कम एवं निर्यात अधिक होने से अमेरिका में उत्पादन होने एवं चीन की मांग कम पड़ने से तेजी (New Soyabean Today Rate) सीमित मात्रा में बनी हुई है।
उत्पादन का पूर्वानुमान तुलनात्मक रूप से अधिक होने तथा चीन की डावांडोल मांग से सोयाबीन सोया डीओसी का निर्यात 69.12 प्रतिशत कम चालू सीजन 2021-22 में पहले 10 माह के दौरान सोया डीओसी के निर्यात में 69.12 प्रतिशत गिरावट आई है। इस गिरावट के नतीजतन सोयाबीन (New Soyabean Today Rate) के भाव में वृद्धि होना स्वाभाविक है।
विश्लेषकों ने अनुमान व्यक्त किया है कि सीजन 2022 में सोयाबीन का उत्पादन 4.539 अरब बुशल उत्पादन और इसकी औसत उत्पादकता 51.80 बुशल प्रति एकड़ रहने की संभावना है। सोयाबीन का कुल उत्पादन इसकी औसत उत्पादकता दोनों का पूर्वानुमान अमेरिकी कृषि (New Soyabean Today Rate)विभाग द्वारा जुलाई में जारी किए गए अनुमान की तुलना में अधिक है।
एमपी की मंडियों में सोयाबीन के भाव यह हैं
- मंदसौर मंडी (New Soyabean Today Rate)में सोयाबीन 4600 से 5930 रुपए बिका।
- सीतामऊ मंडी में सोयाबीन 4860 से 5870 रुपए।
- जावरा : सोयाबीन 50, गेहूं 20 रुपए मंदा रहा। सोयाबीन के भाव 5000 से 5850 रुपए रहे।
प्लांटों की सोयाबीन में खरीदी भाव
(New Soyabean Today Rate)
आरएच सिवनी 6000, खंडवा ऑयल्स 5950, सावरिया इटारसी 5950, इटारसी ऑयल्स 5900, अडानी 5800 बैतूल ऑयल्स 5800, एमएस 5700, सालासार 5900, पचोर 5800, रुचि 5725, अंबिका कालापीपल 5800, जावरा 5750, महेश 5800, सोनिक 5800, सूर्या फूड 5700, विप्पी 5700, रामा 5700, आयडिया 5750, अमृत 5700 रुपए । धुले में दिसान एग्रो 6000, ओम श्री 6000, संजय सोया 5975 रुपए। नागपुर लाइन में राजनादगांव 5850, श्यामकला 5850, स्नेहा फूड 5850, तानिया 5800 रुपए।
यह भी पढ़िए…सोयाबीन फसल की आधी उम्र हुई, अच्छी पैदावार के लिए किसान साथी अब यह करें
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें, हम सब जगह हैं।