सोयाबीन के भाव में बढ़ोतरी होगी या नहीं जानिए
सोयाबीन के भाव (November Soybean price 2022) में तेजी - मंदी का दौर चल रहा है अब क्या भाव में आगे भी तेजी रहेगी या मंदी आएगी, जानिए
November Soybean price 2022 | आमतौर पर यह देखने में आता है कि दीपावली के 15 दिनों के पश्चात सोयाबीन के भाव में एक बड़ी तेजी आती है। उसके बाद फिर भाव धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। इस वर्ष भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है सोयाबीन सीजन की शुरुआत के दौरान सोयाबीन के भाव प्रति क्विंटल 4000 से 4500 रुपए तक थे जो दीपावली बाद 6000 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचे इस बीच अब पिछले सप्ताह सोयाबीन के भाव में 200 से 400 प्रति क्विंटल की गिरावट रही। पिछले सप्ताह सोयाबीन के औसत भाव 5500 रुपए प्रति क्विंटल रहे। अब किसानों की जिज्ञासा है कि क्या सोयाबीन के भाव में स्थिरता रहेगी या ऐसे ही तेजी मंदी का दौर चलेगा, क्या सोयाबीन के भाव (November Soybean price 2022) आने वाले समय में इससे भी अधिक बढ़ेंगे या यही रहेंगे। चौपाल समाचार के इस लेख में जानिए सबकुछ ….
स्टॉक की खरीदी से सोयाबीन के भाव में उछाल आया (November Soybean price 2022)
व्यापारियों के अनुसार स्टाक वाले व्यापारियों की खरीदी के कारण सोयाबीन के भाव में दीपावली के पश्चात एकाएक उछाल आया। व्यापारी बताते हैं कि इस टाइप की खरीदी कम पड़ते ही सोयाबीन के भाव पिछले हफ्ते ही कम हो गए। व्यापारियों का मानना है कि सोयाबीन में यह तेजी स्थाई नहीं है, क्योंकि प्लांट के भाव अभी भी औसत रूप से 5400 रुपए प्रति क्विंटल के बने हुए हैं। सोयाबीन में तेजी स्थायी नहीं होने से स्टॉक वाले पीछे हो गए। जिसके चलते सोयाबीन के भाव में पिछले सप्ताह 250 रुपए की गिरावट दर्ज हो चुकी है। सोयाबीन के जानकार अभी तेजी-मंदी (November Soybean price 2022) पर खुलकर राय नहीं दे रहे।
पिछले सप्ताह बीज वाला सोयाबीन 9050 रूपए में बिका
किसानों को इस समय गेहूं चने की बोवनी के लिए नकद धन की जरूरत होने से जो भाव मिले उसमें बेच रहे हैं। कृषि उपज मंडियों में बीज वाला सोयाबीन अच्छे भाव बिक (November Soybean price 2022) रहा है पिछले सप्ताह कृषि उपज मंडी उज्जैन में बीज वाला सोयाबीन 7400 से 9050 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। व्यापारियों के अनुसार इस वर्ष बीज वाले स्वरूप की डिमांड अधिक रहेगी क्योंकि सोयाबीन सीजन के अंतिम दौर में पानी गिरने से कई क्षेत्रों में सोयाबीन खराब हो गई है।
प्लांट का सोयाबीन 5450 रुपए
दीपावली के बाद जिस तरह से सोयाबीन के भाव (November Soybean price 2022) में तेजी चल रही थी, वह अब थमने लगी है। व्यापारी सोयाबीन की तेजी को अब समाप्त होना बता रहे हैं। प्लांटों की खरीदी में सुस्ती से व्यापार खुलकर नहीं हो रहा। मंडियों में सोयाबीन की आवक प्रेशर वाली होने से तेजी को सर्पोट नहीं है। नए स्टॉक वाले तो जो मिले इसी में लाभ मानकर सोयाबीन को अलविदा करने में भलाई समझ रहे हैं। पिछले सप्ताह प्लांटों की औसत खरीदी 5450 रुपए रही। इस सप्ताह भी यही स्थिति रहने की संभावना जताई जा रही है।
सोयाबीन के भाव (November Soybean price 2022) की जनवरी तक यही स्थिति रहेगी
नवंबर माह का एक पखवाड़े बीत चुका है सोयाबीन के भाव औसत रूप से 5500 रुपए के दरमियान बने हुए हैं व्यापार विशेषज्ञ सोयाबीन के भाव की यह स्थिति जनवरी तक बनी रहने की संभावना जता रहे हैं व्यापारियों का कहना है कि सोयाबीन के भाव में अब बड़ी तेजी या बड़ी मंदी नहीं आने वाली है। फिलहाल सोयाबीन के भाव स्थिर नहीं रहेंगे। व्यापारियों के अनुसार जनवरी के पश्चात सोयाबीन के भाव (November Soybean price 2022) में स्थिरता जरूर आएगी।
व्यापारी इसकी वजह आगामी माह में दिसंबर अंत एवं जनवरी माह में विदेशों में सोयाबीन की फसल पकना बता रहे हैं। इधर मंदी की सोच वाले तो नवंबर का पुरा माह तेजी वाला स्टॉक वाले बनाकर रखेंगे। भाव 6 हजार के अंदर चलते रहेंगे। दिसंबर माह में बड़ा रिवर्स विदेशी रिपोर्ट मिलने पर आने लगेगा। अगर यह सही तो स्टॉक वालों (November Soybean price 2022) को नुकसान लगेगा। तेजी वाले तो 7000 रुपए के भाव वायदा डिब्बा शुरू होने की भविष्यवाणी कर स्टॉक वालों का और ब्याज पर धन देने वालों का हौसला बढ़ा रहे हैं।
महाराष्ट्र में सोयाबीन के भाव तेजी की ओर
इस बीच महाराष्ट्र की मंडियों और प्लांटों से सोयाबीन के भाव (November Soybean price 2022) मजबूत खोले गए हैं। सोलापुर लातूर और नांदेड़ व हिंगोली में दाम 6000 रुपये प्रति क्विंटल बोले जा रहे हैं। इस बीच विदेशी बाजार की मंदी को देखते हुए आज से शुरू हो रहे मंडी कारोबार सोमवार को स्थानीय बाजारों में सोयाबीन में मुनाफा वसूली देखी जा सकती है। ऐसे में सोयाबीन के दाम स्थानीय बाजारों में 5500 से 5600 तक बने रहने के आसार है।
वैश्विक स्तर पर सोयाबीन का उत्पादन यह रहेगा
सोयाबीन का भाव (November Soybean price 2022) विदेश में सोयाबीन की खेती एवं पैदावार पर भी निर्भर करता है। अमेरिकी कृषि मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर वर्ष 2021-22 में 35.32 करोड़ टन सोयाबीन का उत्पादन रहने का अनुमान जताया है। जबकि वर्ष 2020-21 में समूची दुनिया में सोयाबीन का उत्पादन अनुमान 36.84 करोड़ टन था। वर्ष 2022-23 में अमरीका में सोयाबीन उत्पादन अनुमान 11.91 करोड़ टन आंका है जो वर्ष 2021-22 में 12.07 करोड़ टन रहा। वर्ष 2020-21 में यह 11.47 करोड़ टन था।
सोयाबीन की खेती करने वाले देशों में यह रहेगी सोयाबीन की स्थिति
ब्राजील में वर्ष 2022-23 में सोयाबीन उत्पादन 14.90 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो वर्ष 2021-22 में 12.60 करोड़ टन रहा। जबकि, वर्ष 2020-21 में यह 13.95 करोड़ टन था। (November Soybean price 2022)
अर्जेंटीना में सोयाबीन का उत्पादन वर्ष 2022-23 में सोयाबीन उत्पादन 5.10 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो वर्ष 2021-22 में 4.40 करोड़ टन रहा। जबकि, वर्ष 2020-21 में यह 4.62 करोड़ टन था।
चीन में सोयाबीन का उत्पादन वर्ष 2022-23 में 1.84 करोड टन और वर्ष 2021-22 में 1.64 करोड टन रहने का अनुमान है। चीन में वर्ष 2020-21 में सोयाबीन का उत्पादन 1.96 करोड़ टन रहा। (November Soybean price 2022)
यूएसडीए का कहना है कि वर्ष 2022-23 में चीन का सोयाबीन आयात 9.70 करोड़ टन रहने की संभावना है। यह आयात वर्ष 2021-22 में 9 करोड़ टन रहने के आसार हैं।
यूएसडीए ने अपनी रिपोर्ट में वर्ष 2022-23 में ब्राजील का सोयाबीन निर्यात वर्ष 2021-22 के आठ करोड़ टन की तुलना में 8.90 करोड़ टन रहने का अनुमान जताया है।
अमरीका का सोयाबीन निर्यात अनुमान वर्ष 2022-23 में 5.67 करोड़ टन रहने के आसार है जबकि वर्ष 2021-22 में यह 5.83 करोड़ टन रहने की संभावना है। (November Soybean price 2022)
अर्जेंटीना का 2022-23 में सोयाबीन निर्यात 47 लाख टन रहने की संभावना है। यह वर्ष 2021-22 में 22.50 लाख टन रहने का अनुमान है।
पेरुग्वे का 2022-23 में सोयाबीन निर्यात 65 लाख टन रहने की संभावना है। यह वर्ष 2021-22 में 25 लाख टन रहा। अमरीकी कृषि विभाग के मुताबिक भारत में वर्ष 2022-23 में सोयाबीन का उत्पादन 115 लाख टन रहने का अनुमान जताया है। यह उत्पादन वर्ष 2021-22 में 119 लाख टन और वर्ष 2020-21 में भी 104.50 लाख टन रहा। (November Soybean price 2022)
भारत में वर्ष 2022-23 में 100 लाख टन सोयाबीन क्रश होने का अनुमान है जो वर्ष 2021-22 में 95 लाख टन रहने के आसार हैं। जबकि, वर्ष 2020-21 में यह 95 लाख टन रहा।
सोयाबीन का अंतिम स्टॉक यह
समूची दुनिया में वर्ष 2022-23 में सोयाबीन का अंतिम स्टॉक 9.89 करोड़ टन रहने का अनुमान है। बीते महीने यह अनुमान 10.14 करोड़ टन था। सोयाबीन का अंतिम स्टॉक वर्ष 2021-22 में 8.97 करोड़ टन रहने का अनुमान (November Soybean price 2022) है। वर्ष 2020-21 में दुनिया में सोयाबीन का अंतिम स्टॉक 10 करोड़ टन रहा।
सोयाबीन का उत्पादन घटने की संभावना
अमरीकी कृषि विभाग (यूएसडीए) की सितंबर महीने की रिपोर्ट में वैश्विक तिलहन उत्पादन वर्ष 2022-23 में घटकर 64.50 करोड़ टन रहने का अनुमान है। अमरीका में सोयाबीन का उत्पादन घटने (November Soybean price 2022) की संभावना है। हालांकि, इसकी भरपाई यूक्रेन और कनाडा में सोयाबीन और आस्ट्रेलिया में रेपसीड एवं यूक्रेन में सन फ्लावर की उपज बढ़ने से होगी। तिलहन के वैश्विक स्टॉक में तकरीबन 20 लाख टन की कमी आएगी। यह कमी अमरीका और चीन के स्टॉक में आने वाली कमी की देन होगी।
भारत में सोयाबीन का उत्पादन 106 से 107 लाख टन
ग्लोबल ऑयल रिपोर्ट 2022 में कहा गया है कि चालू सीजन में सोयाबीन का उत्पादन (November Soybean price 2022) 106 से 107 लाख टन हो सकता है, जबकि पिछले वर्ष 103 लाख टन का हुआ था। सोया डीओसी का निर्यात पिछले वर्ष 6.75 लाख टन हुआ था। ग्लोबल ऑयल 2022 में सेंट्रल झोन के चेयरमैन ने कहा कि गत वर्ष सोपा ने सोयाबीन का 118 लाख टन उत्पादन लक्ष्य दिया था और असल में उत्पादन 103 लाख टन हुआ। पिछले सीजन की शुरुआत में पुराना स्टॉक 11 लाख टन रहा।
एमपी, महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में सोयाबीन की स्थिति यह रहेगी
इस वर्ष भारत में सोयाबीन का उत्पादन 106 से 107 लाख टन रह सकता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि सोयाबीन फसल (November Soybean price 2022) की स्थिति अच्छी है। बीच- बीच में हुई वर्षा से फसल को लाभ हुआ है। गत सीजन में 6.75 लाख टन सोया डीओसी का निर्यात हुआ था।
इस सीजन में 12 लाख टन का निर्यात हो सकता है। इस सीजन में क्रशिंग बढ़ सकती है। वरिष्ठ तेल विशेषज्ञों ने सोयाबीन का उत्पादन इस वर्ष 85 लाख टन होना बताया था। इस वर्ष सोपा, किसान, प्लांट एवं स्टॉकिस्टों के पास 34 लाख टन से अधिक सोयाबीन का स्टॉक (November Soybean price 2022) बताया जा रहा है।
वैश्विक उत्पादन का भाव पड़ेगा असर
यूएसडीए ने सोयाबीन का औसत दाम (November Soybean price 2022) वर्ष 2022-23 के लिए 14.35 डॉलर प्रति बुशेल पर स्थिर रखा है। जबकि, यूएसडीए ने सोयाबीन का औसत दाम वर्ष 2021-22 के लिए 13.30 डॉलर प्रति बुशेल कायम रखा है। यूएसडीए ने वर्ष 2022-23 में समूची दुनिया में सोयाबीन का उत्पादन 38.97 करोड़ टन रहने का अनुमान है। यह अनुमान बीते महीने 39.27 करोड़ टन था। यूएसडीए की इस रिपोर्ट से यह स्थिति साफ है कि सोयाबीन के भाव पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बढ़ेंगे।
जनवरी से बढ़ेंगे सोयाबीन के भाव (November Soybean prices 2022)
भारत में पैदावार अच्छी होने के बाद भी भाव बढ़ने की संभावना (November Soybean price 2022) व्यक्त की जा रही है। वर्तमान में सोयाबीन के भाव 5000 रुपए प्रति क्विंटल से लेकर 6000 रुपए के बीच चल रहे हैं। वैश्विक उत्पादन को देखते हुए एवं गत वर्ष के स्टाफ को देखते हुए अब यह निश्चित तौर पर माना जाने लगा है कि जनवरी के पश्चात सोयाबीन के भाव में बढ़ोतरी होगी। उस दौरान सोयाबीन प्लांट की खरीदी भी तेज होने की संभावना है, क्योंकि शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। प्लांटों ने अपने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। कुछ खरीदारों का मानना है। अचानक प्लांटों की ऊंचे भाव (November Soybean price 2022) पर खरीदी निकली तो किसानों को सोयाबीन का अच्छा भाव मिलना तय है।
सोयाबीन का समर्थन मूल्य क्या है ?
केंद्र सरकार (November Soybean prices 2022) कृषि जिंसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी कि एमएसपी निर्धारित करती है। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए कुल 14 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) केंद्र सरकार ने 8 जून को घोषित किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने 08 जून को नई दरों की सूची जारी की। इस बार खरीफ फसलों में जहां धान पर बीते वर्ष 72 रुपए के मुकाबले 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढोत्तरी की। सोयाबीन का समर्थन मूल्य 4300 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब (November Soybean price 2022) से निर्धारित है।
यूएसडीए की रिपोर्ट के पश्चात सोयाबीन के भाव में तेजी के संकेत
यूनाइटेड स्टेट्स कृषि विभाग ने अमेरिका में सोयाबीन उत्पादन (November Soybean price 2022) घटने का अनुमान जताया है। यूएसडीए (यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर) कि इस रिपोर्ट के पश्चात सोयाबीन का कारोबार करने वाले व्यापारी सोयाबीन में तेजी के संकेत जता रहे हैं। उज्जैन एवं इंदौर की कृषि उपज मंडी में शनिवार को यह देखने को भी मिला यहां पर नए सोयाबीन लेवाली में व्यापारियों ने रुचि दिखाई वहीं किसानों को भाव भी अच्छे मिले।
यूनाइटेड स्टेट्स कृषि विभाग (USDA) ने अमेरिका में सोयाबीन उत्पादन (November Soybean price 2022) का अनुमान घटाए जाने से सीबीओटी सोयाबीन वायदे में जोरदार उछाल आया है। यूएसडीए की मासिक रिपोर्ट में कहा है कि पश्चिमी क्षेत्रों में अगस्त के दौरान गर्म और शुष्क मौसम के कारण अमेरिका में मक्के और सोयाबीन की आपूर्ति कई साल के निचले स्तर तक गिर जाएगी क्योंकि इससे दोनों फसलों के उत्पादन पर असर पड़ेगा।
एजेंसी ने अमेरिका में सोयाबीन का उत्पादन 4.378 अरब बुशल रहने का अनुमान (November Soybean price 2022) लगाया है, जो बाजार विश्लेषकों के 4.496 अरब बुशल के अनुमान से कम है। भारतीय बाजार में सोयाबीन की उच्च कीमतों के कारण सोया मील का निर्यात भी कमजोर पड़ा है। सोयामील के निर्यात में जुलाई तक करीब 69 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। जबकि देश में सोया मिल की खपत बीते वर्ष से करीब 1 लाख टन ज्यादा होकर 55 लाख टन रही।
सोपा की रिपोर्ट के पश्चात निर्यात की संभावना बड़ी
अमेरिकी कृषि मंत्रालय (यूएसडीए) एवं सोपा की रिपोर्ट के पश्चात निर्यात बढ़ने की संभावना व्यापारी जता रहे हैं। सोयाबीन का निर्यात बढ़ने की दशा में स्थानीय स्तर पर सोयाबीन के भाव बढ़ने की संभावना है।
सोपा की रिपोर्ट (November Soybean price 2022) के अनुसार किसानों और स्टाकिस्टों ने आगे ऊंची कीमतों की उम्मीद में अच्छा स्टाक अपने हाथ में रोक कर रखा है। किसानों और ऐसे संस्थानों के पास 40 लाख टन से ज्यादा स्टाक था। 12 से 13 लाख टन अगस्त-सितंबर में क्रशिंग कर दिया जाता है तो भी नए आइल ईयर (अक्टूबर) की शुरुआत 27.72 लाख टन स्टाक के साथ होगी, जो कि एक रिकार्ड होगा।
यह भी पढ़िए….
सोयाबीन के भाव 200 रूपए गिरावट, जानें प्रदेश की मंडियो में सोयाबीन, गेंहू, चना के भाव
एक एकड़ में 30 क्विंटल उपज देगी गेहूं की ‘कुदरत 8 विश्वनाथ’ किस्म, जानें इसकी संपूर्ण जानकारी
PM Kisan Yojana : 13वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, किसानों को अब यह करना जरूरी
एमपी में यूरिया वितरण संबंधी नया आदेश जारी, क्या रहेगी नई व्यवस्था, जानें
आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।
” जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें, हम सब जगह हैं। “