किसानों के लिए बड़ी खबर ; अब नहीं बढ़ेंगे प्याज के भाव, सरकार ने यह तैयारी की
प्याज के भाव को लेकर किसानों के लिए बड़ी खबर है अब प्याज के भाव (Onion prices not increase 2022) नहीं बढ़ेंगे। पढ़िए पूरी खबर
Onion prices not increase 2022 | वर्तमान में प्याज के भाव अधिकतम 1200 से 1300 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं। आने वाले समय में प्याज के भाव बढ़ने की आशा में बैठे किसानों के लिए बड़ी खबर है। प्याज को लेकर सरकार ने जिस तरह की तैयारियां की है इससे यह निश्चित हो गया है कि प्याज के भाव अब नहीं बढ़ पाएंगे ऐसे में किसान यदि अपने उपज रोक कर बैठे हैं तो यह खबर उन्हें सावधान करने वाली भी है। सरकार की पूरी प्लानिंग जानिए।
भाव वृद्धि को रोकने के लिए सरकार ने यह तैयारी की
Onion prices not increase 2022 | संपूर्ण देश में रसोई में प्याज का स्थान महत्वपूर्ण होने के कारण उसमें भाव वृद्धि राजनीतिक स्तर पर भी संवेदनशील विषय है। मुद्रास्फीति की रफ्तार को रोकने के लिए सरकार ने पहले गेहूं के बढ़ रहे भाव जिस प्रकार से अंकुश लगाया था और गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध / नियंत्रण लगाया था, ठीक इसी प्रकार की गतिविधि केंद्र सरकार फिर से करने वाली है। ज्ञात हो कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण सरकार ने गेहूं और उसके विभिन्न उत्पादों के निर्यात पर भी प्रतिबंध और नियंत्रण लगाया है।
सरकार ने प्याज का स्टाक किया
अगस्त मां के बाद से प्याज के भाव (Onion prices not increase 2022) में बढ़ोतरी होती है मार्केट में प्याज की आवक जैसे ही कम होती है इसके भाव बढ़ने लगते हैं यह स्थिति तब तक रहती है जब तक करीब खरीफ सीजन में बोए गए प्याज की आवक नहीं हो पाती। सरकार ने इससे निपटने के लिए प्याज का बंपर स्टाक कर लिया है।
अगस्त से दिसंबर के बीच प्याज का स्टाक बाजार में आएगा
Onion prices not increase 2022 | केन्द्र सरकार भाव वृद्धि को रोकने के लिए आगामी महीने से इस वर्ष के अंत तक प्याज का बफर स्टाक जारी किया जाएगा। उक्त जानकारी केन्द्र के ग्राहक मामलों के राज्य स्तर के मंत्री अश्विनी चौबे ने शुक्रवार को राज्यसभा को लिखित जवाब दी।
वर्ष 2022-23 के दौरान रबी फसल की प्राप्ति से सरकार ने 2.50 लाख टन प्याज का बफर स्टाक तैयार करने की जानकारी चौबे ने सभागृह को दी। अगस्त से दिसंबर के दौरान प्याज की आवक घटे तब भाव वृद्धि शुरू होती है, इस संभावित भाव वृद्धि को रोकने के लिए प्याज का स्टाक बफर से जारी किया जाएगा।
देश में रिटेल मुद्रास्फीति की शीर्ष सीमा की तुलना में निरंतर वृद्धि हो रही है और इसके लिए क्रूड तेल के साथ अन्य कमोडिटी तथा खाद्यपदार्थों के भाव में निरंतर वृद्धि कारण भूत लिए प्याज का बफर स्टाक जारी करने का निर्णय किया है।
प्याज के भाव निर्यात पर भी निर्भर
गुजरात, मध्यप्रदेश में प्याज (Onion prices not increase 2022) का बड़ा स्टॉक है। केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा निर्यात पर सब्सिडी नहीं देने के कारण प्याज का पर्याप्त निर्यात नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण भी प्याज के भाव स्थिर बने हुए हैं। जब तक सरकार निर्यात में सब्सिडी नहीं देती तब तक व्यापारी निर्यात को लेकर सजग नहीं होंगे एवं तब तक प्याज की बड निकासी संभव नहीं है। वर्तमान में बांग्लादेश से थोड़ी – बहुत मात्रा में निर्यात व्यापार शुरू हुआ है।
घटे भावों पर गोल्टा-गोल्टी प्याज (बारीक) में खरीदी निकल सकती है। इस बार निर्यात मांग कमजोर बनी हुई है। सरकार द्वारा निर्यात पर 2 से 5 प्रतिशत सब्सिडी देने पर किसानों को उनकी उपज के दाम मिल सकते हैं। अधिक फसल होने पर निर्यात पर सब्सिडी देना चाहिए, अन्यथा अगले वर्ष बोवनी घटने में देर नहीं लगेगी। बताया जाता है कि अप्रैल से जून की अवधि में जिस मात्रा में प्याज मंडियों में आना चाहिए था, वह नहीं आया है। आगामी नई फसल के पूर्व एक साथ मंडियों में आने से भावों में और गिरावट आ सकती है।
प्याज एवं लहसुन के वर्तमान भाव यह
Onion prices not increase 2022 | प्याज बेस्ट क्वालिटी 1200 से 1400 एवरेज 1000 से 1200, गोल्टा 500 से 850 गोल्टी 200 से 400 रुपए। आलू बेस्ट क्वालिटी 1600 से 1700 एवरेज 1300 से 1500, गुल्ला 800 से 1200 आगरा 1400 से 1600 रुपए। लहसुन ऊंटी 2700 से 3000 सुपर बोल्ड 2500 से 2800 बोल्ड 1800 से 2000 एवरेज 800 से 1000, बारीक 200 से 400 रुपए (क्विंटल)। (यह भाव इंदौर मंडी के अनुसार है।)
यह भी पढ़िए….MP की मंडियों में प्याज की आवक बढ़ी, जानिए मंडी भाव
प्याज लहसुन के भाव गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 50 फीसदी गिरे, जानिए वर्तमान भाव
MP की मंडियों में प्याज की आवक बढ़ी, जानिए मंडी भाव
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।