पीएम किसान KYC अपडेट नहीं ; हजारों किसानों को 12वीं किस्त नहीं मिलेगी KYC का आसान तरीका जानिए
पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi KYC 2022) के अंतर्गत पंजीकृत सभी किसानों के लिए केवाईसी करवाना अनिवार्य किया गया है KYC का आसान तरीका जानिए
PM Kisan Samman Nidhi KYC 2022 | पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अब किसानों को अपने खातों को केवायसी से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। इसके बावजूद कई किसानों का केवाईसी नहीं हो पाया है इसके कारण इन्हें 12वीं किस्त नहीं मिल पाएगी। इधर प्रशासन अभियान चलाकर किसानों को जागरूक कर रहा है।
प्रशासन के पास केवाईसी नहीं करवाने वाले किसानों की लिस्ट उपलब्ध है, प्रशासन अब सीधे उन्हीं से संपर्क करके केवाईसी करवाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। संबंधित अधिकारियों को इन किसानों से संपर्क करने और 31 जुलाई तक दस्तावेज पूरा करने में मदद का निर्देश आला अधिकारियों ने दिए हैं। पीएम किसान योजना के तहत पूरे सालभर में तीन किस्तों में 4 महीने के अंतराल में 2-2 हजार रुपए की राशि किसानों के खाते में डाली जाती है। किसान 31 जुलाई तक केवाईसी करवा ले, जानिए केवाईसी का आसान तरीका-
31 जुलाई तक करवाएं केवाईसी अपडेट (PM Kisan Samman Nidhi KYC 2022)
पीएम किसान योजना में केवाईसी करवाना अनिवार्य हो गया है, पात्र किसान अगर केवाईसी अपडेट नहीं करवाता है तो योजना के तहत मिलने वाली 12वीं रुक सकती है।
सरकार द्वारा केवाईसी अपडेट करवाने का अभियान चला रही है, जिससे कि किसी भी पात्र किसान 12वीं किस्त से वंचित ना रह जाए। किसान 31 जुलाई तक जल्द ही केवाईसी अपडेट करवा ले, केवाईसी अपडेट करवाने की अंतिम तारीख नजदीक आ गई है।
PM किसान e-KYC करवाना क्यों जरूरी
सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम किसान योजना किसानों को लाभ देने के लिए चलाई जा रही है, लेकिन कुछ लोग फर्जी तरीके से आवेदन करके इस योजना का लाभ (PM Kisan Samman Nidhi KYC 2022) लेकर सरकार का पैसा इकट्ठा कर रहे हैं जिससे कि योजना के पात्र किसान योजना से वंचित रह गए हैं।
अपात्र किसानों द्वारा योजना का लाभ लिया जा रहा है, इस समस्या के समाधान के लिए सरकार ने योजना में बदलाव किया है इसके लिए सरकार ने e-KYC करवाना अनिवार्य कर दिया है। यदि आप योजना के पात्र हैं व 12वी किस्त प्राप्त करना चाहते हैं, तो सरकार द्वारा किए गए बदलाव के अनुसार e-KYC जल्द से जल्द करवाएं, जिससे कि आपकी किस्त नहीं रुकेगी।
हितग्राही 12वीं किस्त से वंचित रहा तो प्रशासन जिम्मेदार
PM Kisan Samman Nidhi KYC 2022 | किसान सम्मान निधि योजना में पीएम किसान पोर्टल पर ई केवायसी और आधार बैंक खाता लिंक की कार्रवाई 31 जुलाई तक पूरी करवा लें। यह निर्देश प्रदेश सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं। प्रत्येक जिला स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी को यह केवाईसी पेंट करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश में अधीक्षक भू-अभिलेख, तहसीलदार/नायब तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, जिला प्रबंधक ई-गर्वेनेंस जिला सूचना अधिकारी एवं जिला प्रबंधन कॉमन सर्विस सेंटर जिला राजस्व निरीक्षक, पटवारी, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवायसी और आधार बैंक खाता लिकिंग की कार्रवाई हेतु विभिन्न दायित्व सौंपे गए है।
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त अधिकारियों, कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्वों के अनुसार कार्रवाई की जाकर समस्त हितग्राहियों के पीएम किसान पोर्टल पर ई केवायसी (PM Kisan Samman Nidhi KYC 2022) और आधार बैंक खाता लिकिंग का कार्य 31 जुलाई तक पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।
उक्त दिनांक के उपरांत ई-केवायसी और आधार बैंक खाता लिकिंग नहीं हो पाने के कारण यदि कोई हितग्राही योजना का लाभ पाने से वंचित रहता है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित अनुविभागीय अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत की होगी।
ऑफलाइन e-KYC अपडेट कैसे करें
- पीएम किसान योजना के तहत ऑफलाइन eKYC अपडेट कराने के लिए अपने नजदीकी CSC जाना होगा।
- सीएससी पर आपको पीएम किसान खाते में अपना आधार अपडेट करना होगा।
- इसके बाद आपको बायोमेट्रिक के जरिए खाते में लॉग-इन करना है।
- अब अपना आधार नंबर अपडेट करके फॉर्म सब्मिट करना है।
- ये सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपके मोबाइल फोन पर एक कंफर्मेशन मैसेज आ जाएगा।
- eKYC के लिए आवश्यक दस्तावेज- eKYC के लिए मुख्य रूप से आधार कार्ड अवश्य होना चाहिए।
यह भी पढ़िए….MP : सरकार ने शुरू की नई योजना, लाखों किसानों का फायदा ही फायदा
पीएम किसान योजना के लाभार्थी अपने गांव की सूची में किस प्रकार अपना नाम देखें, स्टेप बाय स्टेप जानिए
घर बैठे ऑनलाइन केवाईसी अपडेट कैसे करें
- केवाईसी अपडेट (PM Kisan Samman Nidhi KYC 2022) करने के लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट PM Kisan pmkisan.gov.in पर जाएं।
- पोर्टल के होम पेज पर eKYC कॉलम दिखेगा, वहां क्लिक करें।
- जिसके बाद आपके सामने अगले पेज पर OTP Based eKYC पर आधार कार्ड नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करें और सर्च पर क्लिक करें।
- आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- अब ‘गेट ओटीपी’ पर क्लिक करें और मोबाइल पर प्राप्त हुआ ओटीपी दर्ज कर दें। इसके साथ ही आपकी केवाईसी अपडेट (KYC Update) हो जाएगी।
समस्या के लिए यहां फोन करें
PM Kisan Samman Nidhi KYC 2022 | पीएम किसान से जुड़ी ज्यादा जानकारी व किसान भाई को अगर KYC Update या किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है, तो वह 155261 और 011-24300606 नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़िए….PM Kisan : किसान फटाफट कराएं ekyc, बढ़ने वाली है किस्त की राशि, तुरंत जानिए सरकार की प्लानिंग
PM Kisan : 12वीं किस्त के पहले किसानों का होगा सोशल ऑडिट, जानें सोशल ऑडिट की प्रक्रिया
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें, हम सब जगह हैं।