खेती-किसानी

एक नग आम की कीमत 21000 : जानिए इस आम की खासियत, एक पेड़ की सुरक्षा में तैनात रहते हैं चार गार्ड और 6-6 कुत्ते

आम को फलों का राजा कहा जाता है लेकिन यह कीमत (Price of one mango is ₹21000) के मामले में भी कई ऊंचे पायदान पर है एक आम की कीमत 21000 रुपए है इसकी खासियत जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

Price of one mango is ₹21000 | फलों का राजा आम कितना खास हो सकता है इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता क्योंकि जबलपुर में एक किसान विदेशी आम की खेती कर रहा है इस आम के एक नग फल की कीमत ही ₹21000 के तकरीबन है। नर्मदा किनारे बसे शहर से लगे ग्राम डगडगा हिनौता के एक बगीचे में इन दिनों जापानी के सबसे महंगे आम श्ताईयो नो तमागोश और मियाजाकी जैसे आम शहर की इस बगिया में भी हो रहे हैं। पिछले साल भी इन आमों की मांग सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि मुंबई तक रही।

वहां के कई आम कारोबारी इस आम के लिए 21 हजार रुपए प्रति नग तक की बोली लगाई थी। यहां पर हो रहे एक आम का वज़न करीब 900 ग्राम तक होता है। हालांकि बगीचे के मालिक संकल्प सिंह परिहार ने इस सीजन में भी आम बेचने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि इस बार आम की फसल उम्मीद के मुताबिक नहीं है। महंगा दाम मिलने के बाद भी इस बार वह यह आम नहीं बेचेंगे।

यह भी पढ़िए….मोती की खेती से कम लागत में लाखों की कमाई होगी, जानिए इसकी खेती का पूरा गणित

इजराइली एवोकाडो की खेती कैसे करें, 1200 रुपए बिकता है यह फल, 3 के बाद 50 साल तक देता है पैदावार, जानिए इसकी खेती का आसान तरीका

जापान में होती है इस आम की खेती

विशेषज्ञों की मानें तो जापान में इस आम की खेती (Price of one mango is ₹21000) अधिक होती है यह आम दुनिया में सबसे महंगा आम में शुमार है। इस आम का नाम मियाजाकी है। इसका यह नाम जापान के शहर मियाजाकी के नाम पर पड़ा। क्योंकि इस आम की खेती जापान के शहर मियाजाकी में ही अधिक की जाती है। इस वजह से इसका नाम भी यही रखा गया है। यहां पर स्थानीय भाषा में मियाजाकी को ‘टाइयो नो तमागो कहा जाता है। इस आम का रंग हरा और पीला नहीं होता है, बल्कि इसका रंग लाल होता है और ये डायनासोर के अंडे की तरह होता है। बताते हैं कि मियाजाकी आम का वजन 350 से 900 ग्राम तक होता है।

मियाजाकी आम की खासियत

एक मियाजाकी आम में 15 फीसदी से अधिक चीनी होती है। यही वजह है कि इस आम की मिठास, दूसरे आमों की तुलना में अच्छी रहती है। इसी मांग की वजह से यह अधिक कीमत पर बिकता है। मियाजाकी आम को तैयार करने के लिए लंबे समय तक सूर्य की रोशनी की जरूरत पड़ती है। गर्म मौसम और अत्यधिक बारिश की आवश्यकता होती है।

यह भी पढ़िए….परमाकल्चर फार्मिंग : आईआईटी पास युवा किसान दंपति ने खेती की मिसाल पेश की

12 साल में करोड़पति बनाने वाली चंदन की खेती कैसे करें? जानिए सब कुछ

मियाजाकी आम के बारे में जानिए

मियाजाकी आम की सुरक्षा के लिए चारों तरफ नेट लगाया जाता है। मियाजाकी शहर में इस आम की खेती साल 1984 से की जा रही है। मियाजाकी आम का सीजन अप्रैल से लेकर अगस्त तक है। बाजार में मई से लेकर जून में उपलब्ध रहता है।मियाजाकी आम को प्रीमियम फल कहा जाता है। जापान में यह सबसे महंगा आम है। 2 आम (एक बॉक्स) की कीमत 8600 से लेकर 2.7 लाख रुपये तक हैं। जापान के अलावा भारत, थाईलैंड और फिलीपींस में भी यह आम पाया जाता है। भारत में यह आम मध्य प्रदेश के जबलपुर में मिलता है।

पेड़ की सुरक्षा के लिए हर समय तैनात रहते हैं गार्ड एवं कुत्ते

Price of one mango is ₹21000 | आम की खेती करने वाले संकल्पसिंह बताते हैं कि उनका लक्ष्य अपने बगीचे में तईयो नो तमागो किस्म के 500 पेड़ तैयार करने का है। इसके बाद ही बाकी किस्म के आम की तरह वे इस किस्म के आम बाजार में बेचेंगे। उनके बगीचे में 6 विदेशी किस्मों के आम लगे हैं। फिलहाल वे 12 एकड़ में आम की खेती कर रहे हैं। हालांकि इनकी भी सुरक्षा करनी पड़ती है। इसके लिए उन्होंने बगीचे में चोरों ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। लाठी लेकर कई सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैंं, जो आमों की रखवाली करते हैं। वहीं आम के दो पेड़ों की रखवाली करने के लिए चार गार्ड और 6.6 कुत्तों के इंतजाम किए हैं।

यह भी पढ़िए….ब्राह्मी की उन्नत खेती : एक बार लागत 5 साल कमाई, उन्नतशील किसान से जानिए इसकी खेती का आसान तरीका

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।
नोट :- टेक्नोलॉजी, कैरियर, बिजनेस एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.