दलहन अनाजों की आवक कम, 200 रूपए घटे तुवर के भाव, आगे क्या स्थिति रहेगी जाने
देश में अगले माह आयात की जाएगी अफ्रीकन तुअर, दलहनों के ताजा भाव (Pulses Price 2022) और इनकी आगे क्या स्थिति रहेगी, यहां जानिए
Pulses Price 2022 | मानसून के इस सीजन में मंडियों में दलहनों की आवक पिछले एक सप्ताह से कमजोर देखने को मिल रही है। साथ ही इसके भाव में भी अब कमी देखने को मिल रही है। दालों में ग्राहकी का अभाव बना हुआ है।
तुअर दाल पर सरकारी निगाह है। बताया जाता है कि, अगले माह आयातित तुअर बड़ी मात्रा में आने वाली है। इससे भी घबराहट फैलने लगी है। इसके अलावा भावों में भारी तेजी के बाद दाल में ग्राहकी कमजोर है।
इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे की दलहनों (Pulses) के भाव की मार्केट में क्या स्थिति है ? तथा आगे क्या स्थिति बनेंगी ?
तुवर दाल में 200 रूपए की कमी
इंदौर में तुअर दाल में 200 रुपए की और कमी की गई है। उसके बाद ग्राहकी सुस्त बनी रही। मूंग में लेवाली कमजोर (Pulses Price 2022) होने के बाद भाव घटाकर बेचवाली नहीं आ रहे हैं। कर्नाटक में मूंग की आवक 12-15 हजार बोरी की हो रही है। यहां हार्वेस्टर से कटाई का काम बड़ी तेजी से चल रहा है।
मंडियों में दलहनों के यह भाव चल रहे
सोलापुर में करीब 1200 से 1500 बोरी की मूंग की आवक (Pulses Price 2022) रही और भावों में 100 रुपए का सुधार रहा। नीलामी में बिटकी 5600 से 6400, एवरेज 6000 से 9800, मध्यम 9900 से 10700, बोल्ड 10900 से 11000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। तिरुपति स्टॉर्च फैक्टरी मक्का की खरीदी 2500 रुपए में करने लगी है। मूंग के भाव उच्चस्तर पर जाने के बाद स्थिर हो गए हैं।
यह भी पढ़िए….प्याज भंडारण गृह 25 मीट्रिक टन बनवाने पर मिलेगी 50% तक सब्सिडी, ऑनलाइन आवेदन करें
आगे क्या स्थिति रहेगी
देश में मिलों की मांग सुस्त है, वहीं दूसरी ओर कर्नाटक में आवक (Pulses Price 2022) शुरू हो चुकी है। मौसम साफ होने के बाद मंडियों में आवक बढ़ने लगेगी। पिछले दिनों हुई वर्षा ने आवक में देरी होने के साथ नमी भी आ गई थी। राजस्थान में फसल ठीक है। महाराष्ट्र में बोवनी कम होने के साथ अगस्त माह में बड़ी हानि न हो, इससे भी बचना है। तभी जाकर फसल के बारे में सही अंदाज लग सकेगा।
मौसम विशेषज्ञ अगस्त माह में वर्षा का जोर बता रहे हैं। यह वर्षा पता नहीं कहां-कहां कहर ढाएगी। देखना यह है कि फसल कितनी मात्रा में वर्षा सहन कर सकती है। यदि स्थिति सामान्य रही तब मूंग (Pulses Price 2022) में तेजी के आसार कम नजर आ रहे हैं।
मूंग व तुवर के वर्तमान भाव
फसल बिगड़ने पर ही तेजी (Pulses Price 2022) संभव है। नए सीजन में मूंग का समर्थन भाव 7755 रुपए क्विंटल तय किया है। समर्थन मूल्य किस आधार पर तय किया जाता है यह तो वे ही विद्वान अधिकारी जाने, किंतु 60-65 दिन में तैयार होने वाली फसल का समर्थन मूल्य अधिक और 5 माह में तुअर की फसल का समर्थन मूल्य 6600 रुपए क्विंटल है। अतः तुअर से 1155 रुपए क्विंटल अधिक।
यह भी पढ़िए….प्याज और लहसुन के भावों में भारी गिरावट से किसानों में आक्रोश, बना रहे यह रणनीति
खरीफ सीजन में ज्वार, बाजरा, और मक्का की बोवनी अधिक हुई
- विद्वान अधिकारियों (Pulses Price 2022) को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि तुअर का राजस्थान में बेहतर वर्षा होने से लगभग सभी फसलों की बोवनी अधिक तेजी से हुई है। वर्षा भी औसत 8 प्रतिशत अधिक रही।
- मोटा अनाज, ज्वार, बाजरा, और मक्का की बोवनी अधिक हुई है। कपास की बोवनी गत वर्ष से 40 लाख हेक्टेयर में अधिक हुई है।
- मूंगफली 11.46 लाख, ग्वार 30 लाख और मूंग की बोवनी 20.44 लाख हेक्टेयर में हुई।
- उड़द की बोवनी घटने की संभावना (Pulses Price 2022) व्यक्त की गई।
मूंग के आयात पर प्रतिबंध लगाया
तुवर का समर्थन मूल्य (Pulses Price 2022) कम रखा गया है, जबकि देश में तुअर का उत्पादन अधिक और तैयार होने में भी अधिक समय लगता है। मूंग की खपत जरूर है, किंतु तुअर की अपेक्षा काफी कम मात्रा में खपत होती है। साथ ही सरकार ने मूंग के आयात पर भी प्रतिबंद लगा रखा है। दूसरी ओर तुअर का आयात सभी देशों से चालू कर रखा है।
यह भी पढ़िए….गेहूं निर्यात प्रतिबंध के बाद अब रवा, मैदा के निर्यात पर भी रोक लगी, गेहूं के भाव पर यह असर पड़ेगा
गेंहू, सोयाबीन व चना के भावों में वृद्धि, जानिए मंडी भाव
किसानों के लिए बड़ी खबर ; अब नहीं बढ़ेंगे प्याज के भाव, सरकार ने यह तैयारी की
मध्यप्रदेश की मंडियों में गेंहू, सोयाबीन, चना के दामों में वृद्धि, सभी कृषि जिंसों के ताजा भाव जानिए
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।