कृषि समाचार

आने वाले सप्ताह में लहसुन, प्याज एवं गेहूं के भाव की क्या स्थिति रहेगी जानिए, प्याज रुलाएंगा

प्याज एवं लहसुन की खेती करने वाले किसानों (Pyaj AVN lahsun ke bhav kya rahenge) को इस साल निराश होना पड़ रहा है क्योंकि मंडियों में इन फसलो के दाम कम मिल रहे हैं। इनके भाव में आगे क्या स्थिति रहेगी जानिए

Pyaj AVN lahsun ke bhav kya rahenge- इस वर्ष प्याज एवं लहसुन की रिकॉर्ड तोड़ पैदावार हुई है। लेकिन इसके भाव अस्थिर बने हुए हैं। इस अस्थिरता के बीच मध्यप्रदेश की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में प्याज एवं लहसुन के भाव में गिरावट अधिक देखने को मिली है। यही कारण है कि किसानों कि यह जिज्ञासा है कि प्याज एवं लहसुन के भाव आने वाले सप्ताह में या आगे कैसे रहेंगे? इसी को लेकर पढ़िए यह खबर ,..

पैदावार अच्छी हुई, भाव कम मिल रहे (Pyaj AVN lahsun ke bhav kya rahenge)

मध्य प्रदेश के बड़े रकबे में वैसे तो गेहूं की खेती होती है लेकिन इसके दूसरे नंबर पर प्याज एवं लहसुन की खेती की जाती है इस साल प्याज एवं लहसुन की बंपर पैदावार हो रही है। किंतु इससे भी किसानों को निराशा ही हाथ लग रही है इसकी बड़ी वजह यह है कि मंडियों में प्याज एवं लहसुन के भाव कम बने हुए हैं इसके कारण किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

वर्तमान में यह भाव चल रहे हैं

मध्यप्रदेश की प्रमुख कृषि उपज मंडी मंदसौर में लहसुन 350 – 8500 रुपए प्रति कुंतल के मान से शनिवार को बिकी। वही जबलपुर कृषि उपज मंडी में प्याज के दाम प्याज 800 से 1,200 रुपए प्रति क्विंटल रहे। कृषि उपज मंडी इंदौर में प्याज 593-910 एवं लहसुन 400-2167 प्रति क्विंटल के भाव रहे। प्रदेश की 3 बड़ी मंडियों में प्याज एवं लहसुन के भाव देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसानों को किस प्रकार से प्याज एवं लहसुन की खेती के दौरान इस वर्ष घाटा उठाना पड़ रहा है।

गेहूं उत्पादक किसानों की चांदी

प्रदेश में इस वर्ष गेहूं उत्पादक किसानों की चांदी हो रही है गेहूं के भाव लगातार बढ़ रहे हैं इसकी बड़ी वजह गेहूं का निर्यात बढ़ना है। अब किसानों के पास गेहूं बहुत कम मात्रा में बचा है इसके अलावा अब व्यापारी वर्ग अपना स्टॉक निकालने लगा है। आगे भी गेहूं के भाव तेजी में रहेंगे ऐसी संभावना व्यापारी जता रहे हैं।

प्याज एवं लहसुन के भाव में होगी गिरावट

मई माह में अधिकांशतः प्याज निकाला जा चुका है किसान इसकी मंडी कर रहे हैं ऐसे में मंडियों में आवक बढ़ने लगी है। इंदौर में प्याज के न्यूनतम भाव ₹4 प्रति किलो हो गए वहीं जबलपुर में 8 रुपए कृषि बाजार के विशेषज्ञ बताते हैं कि प्याज एवं लहसुन में गिरावट रहेगी। प्याज के भाव 4 एवं 5 रुपए प्रति किलो पर अटक सकते हैं एवं ऊपर में 10 से 11 रुपए रहने की संभावना व्यापारियों द्वारा जताई जा रही है। यह गिरावट आगामी सप्ताह में बने रहने की आशंका बात व्यापारी बता रहे हैं। मतलब आने वाले सप्ताह में प्याज एवं लहसुन की खेती करने वाले किसानों को निराशा ही हाथ लगेगी।

मंदसौर इंदौर एवं जबलपुर मंडी के भाव

मंदसौर मंडी के भाव (Pyaj AVN lahsun ke bhav kya rahenge)

  • मक्का 2220 – 2300
  • उड़द 4600 – 5200
  • सोयाबीन 5800 – 7520
  • गेंहू 2090– 2441
  • चना 3840 – 4652
  • मसूर 5890 – 6520
  • धनिया 6570- 12311
  • लहसुन 350 – 8500
  • मैथी 3801 – 5960
  • अलसी 6500- 7040
  • सरसो 6242 – 6742
  • डालर चना 6600 – 8701

इंदौर मंडी भाव

  • प्याज 593-910
  • आलू 206-1533
  • लहसुन 400-2167
  • गेहूं 2015-2130

जबलपुर मंडी भाव

  • गेहूं 1,999 से 2,067
  • चना देशी 4,230 से 4,560
  • सरसों 5,800 से 6,6725
  • टमाटर 1,000 से 1,500
  • प्याज 800 से 1,200
  • खीरा 1,200 से 1,600
  • मिर्च 1,800
  • नींबू 1,400
  • चुकंदर 1,300
  • आलू 1,100 से 1,500
  • पपीता 1,400
  • अंगूर 2,700
  • केला 1,500
  • तरबूज 1,300
  • आम 2,700

यह भी पढ़ें…

प्याज-लहसुन में गिरावट, गेहूं धनिया एवं अन्य फसलों के भाव बढ़े जानिए आज के ताजा भाव

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें, हम सब जगह हैं।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

नोट :- टेक्नोलॉजी, कैरियर, बिजनेस एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.