कृषि समाचार

प्याज के भाव को लेकर परेशान हो रहे किसानों के लिए अच्छी खबर

प्याज के भाव (Pyaj ke bhav 2022) को लेकर परेशान हो रहे किसानों के लिए केंद्र सरकार एवं मार्केट दोनों की ओर से अच्छी खबर है।

Pyaj ke bhav 2022 : प्याज की खेती मध्यप्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश में अधिकतर होती है। पिछले वर्ष की स्थिति को देखते हुए इस वर्ष इन राज्यों के किसानों ने प्याज की फसल की पैदावार अधिक की थी लेकिन इसके मुताबिक फसल पकने के पश्चात के प्याज के भाव नहीं मिलने से किसान परेशान हो रहे हैं। किसानों की इस परेशानी का हल निकलते हुए नजर आने लगा है किसानों के लिए केंद्र सरकार प्याज खरीद कर जहां राहत देने वाली है वही मार्केट की स्थिति भी सुधरने वाली है। प्याज के भाव की ताजा स्थिति के बारे में जानिए।

प्याज की पैदावार कम हुई(Pyaj ke bhav 2022) 

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्याज की पैदावार कम हुई है इसकी प्रमुख वजह इस फसल पर मौसम की मार पढ़ना है। मावठा एवं ओलावृष्टि से प्याज की फसल को भारी नुकसान हुआ, वहीं इस वर्ष प्याज एवं लहसुन में थ्रिप्स बीमारी का प्रकोप फैल गया। बीमारी के प्रकोप के कारण प्याज की गुणवत्ता ठीक नहीं रही वहीं दूसरी ओर बीमारी फैलने के कारण इसकी रोकथाम करने में किसानों को अधिक लागत लगानी पड़ी।

फसल पक कर तैयार हुई तो मंडी में इसका भाव नहीं मिला इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। ज्ञात हो कि प्याज की खेती अधिकतर मालवा में होती है। मालवा के उज्जैन, देवास, शाजापुर, नीमच, मंदसौर, इंदौर सहित मध्य प्रदेश के जबलपुर सीहोर जिलों में लहसुन एवं प्याज की खेती किसानों द्वारा की जाती है। बीते वर्ष यानी कि 2021 में लहसुन एवं प्याज की खेती करने वाले किसानों को दोनों फसलों के भाव अच्छे मिले थे।

सरकार किसानों की समस्या हल करेगी

प्याज की फसल को लेकर किसानों की सबसे बड़ी परेशानी यह थी, कि किसान फसल को रोके या बेचें क्योंकि भविष्य में इन दोनों फसलों के भाव को लेकर क्या स्थिति रहेगी यह स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। किसान प्याज का भंडारण भी नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि रोग लगने के कारण इनका भंडारण करने से नुकसान उठाने की संभावना अधिक रहती है। ऐसी स्थिति में किसानों को सरकार ने बढ़ी राहत दी है। किसान की फसल को अब सरकार तय मूल्य पर खरीदने वाली है। राजस्थान में इसकी खरीदी होने लगी है। वहीं मध्य प्रदेश में भी जल्द शुरू होगी।

मार्केट में अभी यह स्थिति बन रही है

मध्य प्रदेश के किसान गेहूं चने के साथ-साथ लहसुन एवं प्याज की फसलों की खेती करता है। इस वर्ष गेहूं के भाव तो अच्छे मिल रहे हैं, लेकिन लहसुन एवं प्याज की पैदावार करने वाले किसान परेशान हो गए हैं।मंडियों में कम भाव होने के कारण भी लहसुन एवं प्याज की आवक हो रही है। ऐसे में किसानों के लिए अच्छी खबर यह है कि प्याज के भाव धीरे-धिरे बढ़त की ओर हैं, वहीं लहसुन के भाव में भी सुधार हो रहा है। मंडी व्यापारियों के अनुसार मध्य प्रदेश से अब लहसुन का निर्यात होने लगा है व्यापारियों की मानें तो आने वाले 1 महीने में प्याज के साथ-साथ लहसुन के दाम भी बढ़ेंगे।

प्याज के भाव बढ़ने की यह है बढ़ी वजह

प्याज और लहसुन ये दो महत्वपूर्ण व्यावसायिक फसलें हैं, किसान लाभ के लिए दोनों फसलों की खेती को करते हैं। इन दोनों फसलों की लागत अधिक आती है। लागत की तुलना में इस वर्ष अभी तक प्याज के दाम कम ही बने हुए थे। लेकिन अब एक बड़ी वजह सामने आई है इसके चलते प्याज के भाव बढ़ेंगे यह बड़ी वजह यह है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने न्यूनतम दाम पर न्यूनतम दाम पर प्याज की खरीदी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्याज का निर्यात बढ़ने वाला है सरकार न्यूनतम मूल्य पर प्याज की खरीदी करके प्याज को बांग्लादेश, भूटान, नेपाल एवं अन्य एशियाई देशों में निर्यात करेगी सजा ही रहेगी प्याज के भाव स्थानीय मार्केट में भी बढ़ेंगे।

केंद्र सरकार के इस फैसले से किसानों का फायदा होगा

देशभर में प्याज की कीमत को लेकर किसानों के बीच हाहाकार मचा हुआ है, महाराष्ट्र मध्य प्रदेश राजस्थान के प्याज एवं लहसुन की खेती करने वाले किसान परेशान हो रहे हैं। इसी के मद्देनजर हाल ही में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि जिस हिसाब से प्याज और लहसुन के भाव कम हो रहे थे। उसको देखते हुए हमने केंद्रीय अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की। जिसमे प्याज और लहसुन के भाव पर चर्चा हुई हैं और यह निर्णय लिया गया कि किसान भाइयों को प्याज और लहसुन का एक अच्छा भाव दिया जाएगा। इन दोनों फसलों को समितियों के माध्यम से खरीदा जाएगा। केंद्र के इस निर्णय के पश्चात राजस्थान में प्याज एवं लहसुन की सरकारी स्तर पर खरीदी शुरू होने वाली है।

एमपी में भी शुरू होगी सरकारी स्तर पर प्याज और लहसुन की खरीदी

Pyaj ke bhav 2022 : प्याज और लहसुन के कम भाव को लेकर मध्य प्रदेश के किसान लंबे समय से इनके भाव बढ़ाने की मांग कर रहे हैं किसानों ने इसके लिए रैलियां निकालकर ज्ञापन भी सौंपा। संभवत यही कारण है, कि सरकार ने किसानों की सुध ली है केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्याज लहसुन की कम दामों पर हो रही खरीदी से केंद्र सरकार को प्रस्ताव बनाकर अवगत करवाया गया है। केंद्रीय अधिकारियों के दल ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव के अनुसार मध्यप्रदेश सरकार को लहसुन और प्याज खरीदी के आदेश भी जारी कर देंगे और फिर मध्यप्रदेश में भी जल्द ही प्याज और लहसुन की सरकारी खरीदी चालू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़िए….किसानों के लिए बड़ी खबर : प्याज एवं लहसुन के भाव बढ़ेंगे, केंद्र सरकार ने लिया बढ़ा फैसला

मालवा के किसानों की आंखों से टपक रहे आंसू, सरकार से मदद की आस

गेहूं की वैश्विक पैदावार घटी, औसत भाव में जोरदार बढ़ोतरी हुईं, जानिए भारत की स्थिति

प्याज में आंशिक नरमी, गेहूं की आवक बढ़ी, भाव में गिरावट, अन्य फसलों के भाव जानिए

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.