कृषि समाचार

प्याज लहसुन के भाव गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 50 फीसदी गिरे, जानिए वर्तमान भाव

प्याज और लहसुन के कम भाव (Pyaj Lahsun Bhav 2022) होने के कारण इस वर्ष किसानों को बहुत हानि उठानी पड़ी। वर्तमान भाव जानिए।

Pyaj Lahsun Bhav 2022 | प्याज एवं लहसुन की खेती करने वाले किसानों को इस वर्ष दोनों फसलों की खेती घाटे का सौदा साबित हुई इसकी इसका प्रमुख कारण इन दोनों फसलों के भाव कम होना है। प्याज एवं लहसुन के दाम शुरुआत से ही कम बने हुए हैं। पिछले वर्ष से इस वर्ष इनके भाव की तुलना की जाए तो इसमें 50% का अंतर है, यानी कि पिछले वर्ष से इस वर्ष इन दोनों फसलों का भाव 50% कम है। वहीं दूसरी ओर लागत पिछले वर्ष से बढ़ गई थी।

प्याज एवं लहसुन के भाव (Pyaj Lahsun Bhav 2022)

प्याज, लहसुन के भाव में इस वर्ष 50 फीसदी की गिरावट आ गई है। गत वर्ष जुलाई माह में प्याज ऊंचे में 18 रुपए किलो एवं लहसुन 70 रुपए किलो के भाव से नीलाम हो रही थी। इस साल के प्याज के भाव 4 से 12 रुपए किलो लहसुन 24 से 28 रुपए किलो के थोक में चल रहे हैं। किसानों ने इस वर्ष प्याज, लहसुन की बड़े रकबे में खेती की पैदावार भी अच्छी मिली लेकिन बेचने आये तो भाव नहीं मिल रहे। कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि मालवा सहित अन्य राज्यों में प्याज की पैदावार ज्यादा ली जाने से मांग और पूर्ति का संतुलन बिगड़ गया।

वहीं साल दर साल एक ही उपज लेने से इसमें बदलाव भी आ गया। लहसुन में बीमारी लगने से आधे से ज्यादा फैंकनी पड़ी अच्छी लहसुन मिली वो भी सस्ते में बेचना पड़ रही है। चांदी जैसे भाव वाली लहसुन की पूछपरख भी नहीं हो रही। 600 से 700 रुपए के भाव पर 30 से 40 फीसदी लहसुन बिक रही है। 1-2 अच्छे लाट की ऊंचे भाव पर बिक जाते हैं। यही हाल प्याज के बने हुए हैं। 4-5 रुपए और 7 रुपए किलो भाव में अधिकतर प्याज बिक जाता है। हालत यह है कि बेस्ट प्याज 10 से 14 रुपए किलो बिक जाता है।

यह भी पढ़िए….किसानों के लिए बड़ी खबर ; अब नहीं बढ़ेंगे प्याज के भाव, सरकार ने यह तैयारी की

मालवा का प्याज सस्ता

कर्नाटक, महाराष्ट्र प्याज (Pyaj Lahsun Bhav 2022) के बड़े उत्पादक प्रदेश माने जाते हैं। इस समय प्याज की उपज लगाई जाती है। अगर इस पर पानी या अन्य वजह से उपज खराब होती तो ही मालवा के सस्ते प्याज में तेजी आ सकती है। उज्जैन की चिमनगंज की थोक मंडी में 5 से 7 हजार कट्टे प्याज के रोज बिकने आ रहे हैं। न्यूनतम भाव 3 रुपए किलो और टॉपलिटी 7 से 11 रुपए किलो बिक रहा है। उज्जैन मंडी से 30 से अधिक गाड़ी लोड होकर बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल तरफ बिकने पहुंच रही है। मालवा में श्रावण मास चलने से घरेलू मांग कम चल रही है।

प्याज में आवक बढ़ने और कमजोर लेवाली से गिरावट

इंदौर की देवी अहिल्याबाई होलकर (चोइथराम) थोक मंडी में शनिवार को प्याज और लहसुन (Pyaj Lahsun Bhav 2022) के दामों में गिरावट नजर आई। प्याज ऊपर में सुपर क्वालिटी भी 1150 रुपये तक ही बिका। दरअसल मंडी में प्याज की आवक दो दिन से बढ़ गई है। शनिवार को भी प्याज की आवक करीब 75 हजार बोरी रही। दूसरी ओर लेवाली काफी कमजोर बनी हुई है। लहसुन के दामों में भी गिरावट है। लहसुन की आवक स्थिर होकर 10 हजार बोरी तक है लेकिन लेवाली सीमित है। लहसुन ऊपर में ऊंटी क्वालिटी 2700 तक ही बोली गई।

यह भी पढ़िए….MP की मंडियों में प्याज की आवक बढ़ी, जानिए मंडी भाव

MP की मंडियों में गेहूं, सोयाबीन सहित सभी अनाज मंडी भाव जाने

बारीक किस्म के प्याज में पूछपरख शुरू

Pyaj Lahsun Bhav 2022 | गोल्टा-गोल्टी में लेवाली का दौर शुरू होने से ऐसी संभावना है कि बांग्लादेश को आगे-पीछे निकासी हो सकती है। सीमा पर सख्ती से अभी तक गोल्टा-गोल्टी में मांग नहीं के समान होने से भाव टूटकर निचले स्तर पर चले गए हैं, लहसुन में नरमी का वातावरण बना हुआ है। कुछ न कुछ मात्रा में भाव घटते ही जा रहे हैं।

प्याज-लहसुन में मंदी का वातावरण

प्याज (Pyaj Lahsun Bhav 2022) में मोटे माल बिक जाते हैं और भाव भी कुछ ठीक मिल जाते हैं, हल्के एवं बारीक माल में मांग कम है और भाव टूटते जा रहे हैं। लहसुन में मंदी का वातावरण बना हुआ है। प्याज 42 से 45 लहसु 8 से 9 हजार आलू 9 से 10 हजार एवं उत्तरप्रदेश में 4 ट्रक की आवक रही। लहसुन ऊंटी 2500 से 2800 सुपर बोल्ड 2200 से 2500 बोल्ड 1500 से 1600 एवरेज 800 से 1200 बारीक 300 से 500 रुपए प्याज बेस्ट क्वालिटी 1100 से 1250 एवरेज 800 से 1000 गोल्टा 500 से 750 गोल्टी 200 से 300 रुपए (इंदौर मंडी)।

लहसुन मंदी का दौर

इंदौर उत्पादकों के पास लहसुन का अच्छी मात्रा में स्टॉक है। भाव आए दिन टूटते जा रहे हैं। आने वाले दिनों में मांग में वृद्धि नहीं हुई तो 100-200 रुपए की और गिरावट आ सकती है।

गुजरात-कर्नाटक में बोवनी कम होगी

Pyaj Lahsun Bhav 2022 | देश में प्याज उत्पादन में 33 प्रतिशत की भागीदारी करने वाले राज्य महाराष्ट्र में खरीफ पूर्व सीजन की बोवनी पहले वर्षा की कमी एवं बाद में भारी वर्षा की कमी से फसल को भारी नुकसान हुआ है। गुजरात एवं कर्नाटक में बोवनी में कमी आ सकती है। इस वर्ष प्याज का उत्पादन कम होने की आशंका व्यक्त की जाने लगी है। देश भर की मंडियों में प्याज नीचे भाव पर बिक रहा है। नैफेड ने 2022-23 में बफर स्टॉक के लिए 2.50 लाख टन का स्टॉक किया है। वर्ष 2021-22 के मुकाबले 50 हजार टन अधिक है। अगस्त दिसंबर तक भावों को स्थिर रखने में यह बफर स्टॉक के काम में लिया जाएगा।

यह भी पढ़िए….चना, सोयाबीन, गेहूं, प्याज-लहसुन व अन्य सभी अनाजों के मंडी भाव जाने

मंडी भाव : लहसुन 6600 , सोयाबीन 6240, गेंहू 2441 के उच्चतम भाव पर बिका, अन्य फसलों के भाव भी जानें

मध्यप्रदेश की मंडियों में गेंहू, सोयाबीन, चना के दामों में वृद्धि, सभी कृषि जिंसों के ताजा भाव जानिए

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.