कांग्रेसी विधायक पर दुष्कर्म /अप्राकृतिक कृत्य का केस दर्ज हुआ, जानिए पूरा मामला
कांग्रेस विधायक पर दुष्कर्म का केस (Rape case on Congress MLA) दर्ज हुआ है। विधायक पर शारीरिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगे हैं यह है पूरा मामला
Rape case on Congress MLA | मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पूर्व कांग्रेसी विधायक पर बड़ा आरोप लगा है। प्रदेश के धार में नौगांव थाना क्षेत्र में 38 वर्षीय एक विवाहित महिला ने कथित तौर पर दुष्कर्म और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक पुलिस ने मामला आइपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म), 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 498 के तहत मामला दर्ज किया है।
सिंघार धार जिले के गंधवानी विधानसभा से विधायक
मध्यप्रदेश की पूववर्ती कमलनाथ (Rape case on Congress MLA) सरकार में वन मंत्री रहे उमंग सिंघार के खिलाफ धार पुलिस ने घरेलू हिंसा और रेप का मामला दर्ज किया है। सिंघार पर धार जिले की गंधवानी विधानसभा से विधायक हैं। सिंघार कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव होने के साथ ही कई प्रदेशों के प्रभारी भी हैं। 38 वर्षीय महिला ने पहले शिकायत जबलपुर थाने में की थी, जहां से धार पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद प्रकरण प्रकरण दर्ज किया गया। विधायक पर शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता ने विधायक पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।
विधायक की पत्नी के खिलाफ भी दर्ज हुई FIR
गौरतलब है कि बीते कुछ दिन पहले भी कांग्रेस (Rape case on Congress MLA) के दिग्गज नेता व विधायक उमंग सिंघार की पत्नी के खिलाफ उनके घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी थी। नौकरानी ने उनकी पत्नी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने गाली-गलौच कर मारपीट की और धमकी भी दी है। बता दें कि घरेलू सहायिका विधायक के घर में खाना बनाने का काम करती है। धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह (Rape case on Congress MLA) ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अप्राकृतिक कृत्य की धारा 376, 377, 498 ए सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
कुछ दिनों पहले कांग्रेस विधायक (Rape case on Congress MLA) के घर काम करने वाली एक महिला ने उनकी पत्नी प्रतिमा के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज करवाया था। महिला ने आरोप लगाया कि विधायक की पत्नी ने उसे अपशब्द कहे और मारपीट की।
विधायक पर दुष्कर्म व अप्राकृतिक कृत्य का आरोप
महिला ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के मध्य तक विधायक उमंग पीडब्ल्यूडी कार्यालय (Rape case on Congress MLA) के पीछे जिनका निवास स्थान है ने उसके साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया। महिला ने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। महिला ने दुष्कर्म के साथ अप्राकृतिक कृत्य का भी आरोप लगाया है। नौगांव पुलिस ने इन आरोपों के आधार पर विधायक (Rape case on Congress MLA) उमंग सिंघार पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़िए…बीजेपी विधायक पर चाय वाले के 30000 रु. बकाया, चाय वाले ने रोकी विधायक की गाड़ी, वायरल वीडियो देखे
उज्जैन जिला पंचायत सीईओ ने जिले के 2 सरपंचों को जारी किए कारण बताओ नोटिस, जानिए पूरा मामला
किसान मेले में आया 10 करोड़ रुपए का भैंसा, सुरक्षा में 12 गार्ड, जानिए इसकी विशेषताएं
मध्यप्रदेश के किसानों को अब इन कृषि यंत्र पर मिलेगी सब्सिडी, यहां आवेदन करें
खेत में तारबंदी के लिए किसानों को 70% सब्सिडी देगी सरकार, ऐसे करें आवेदन
आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।