कृषि समाचार

सोयाबीन के भाव बढ़ने से तेल के भाव में होगी बढ़ोतरी, जानें तेल के भाव

सोयाबीन तेल के भाव (Soya Tel Bhav) की क्या स्थिति.. आज हम जानेंगे इस लेख में, लेख को अंत तक पढ़े..

Soya Tel Bhav | मंडियो में सोयाबीन के भाव लगातार आसमान छू रहे है। जिसकी वजह से सोया तेल के भाव में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बता दे की, इस बार खरीफ सीजन 2022 में बेमौसम बारिश से कइयों की सोयाबीन फसल बर्बाद हो गई थी। जिसके कारण कुल उत्पादन घट गया था।

सोयाबीन तेल के भाव क्या रहने वाले है, तो आइए हम चौपाल समाचार के इस लेख के माध्यम से जानें..

खाद्य तेलों के भाव में तूफानी तेजी का दौर

विदेशी बाजार लगातार तेज बने हुए हैं। एक या अनेक वजह से भाव (Soya Tel Bhav) घटने के बजाय बढ़ते जा रहे हैं। विदेशी बाजार से तेजी का वातावरण बना हुआ है। घरेलू बाजार में सोयाबीन की आवक चरम स्तर पर पहुंचने लगी है। आर्थिक रूप से कुछ कमजोर प्लांटों को सोयाबीन नहीं मिल रहा है और शायद मिलेगा भी नहीं। पिछले वर्षों में कुछ आढ़तियां प्लांटों सोयाबीन खरीद कर दे देते थे, किंतु प्लांटों की स्थिति खराब होने से उन्हें भी घाटा उठाना पड़ा है।

प्लांटों पर पुराना जैसा विश्वास भी नहीं रह गया है कि उन्हें उधारी में सोयाबीन मिल जाए। सोया तेल (Soya Tel Bhav) में सीधे व्यापार की जगह सट्टेबाजी अधिक पनप गई है। विदेशी बाजार को देखकर तेजी कर रहे हैं। घरेलू बाजार की आवक मायने नहीं रख रही है। पाम तेल वायदा एवं हाजर भावों में देखते ही देखते बड़ी तेजी आ गई है।

सोया तेल 1400 रुपए

सोया तेल (Soya Tel Bhav) में इधर-उधर भागदौड़ हो रहा है। बेचने जाओ तो बिकता नहीं और लेने जाओ तो मिलता नहीं है। कांडला पाम 995 से 1000, सोया रिफाइंड 1370 से 1380, डीगम 1325 रुपए। लोकल प्लांटों में सोया तेल विप्पी 1380 के बाद तेल बंद। अवि 1400, महेश 1400, केशव 1390, आयडिया 1390, बजरंग 1395, नीमच लाइन 1385 रुपए।

केएलसीई 167 प्लास बंद। शिकागो में सोया तेल 12 मायनस (Soya Tel Bhav) चल रहा था। कांडला पाम 990 से 995 सोया रिफाइंड 1360 से 1365 डीगम 1310 रुपए। लोकल प्लांटों में सोया तेल दोपहर बाद विप्पी 1367, अवि 1370, महेश 1370, आयडिया 1375, केशव 1370, बजरंग 1375, नीमच लाइन 1362 से 1365 रुपए।

पाम तेल के भाव की स्थिति

मलेशिया पाम तेल (Soya Tel Bhav) वायदा, 12 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। दक्षिण अमेरिका एवं यूक्रेन से आपूर्ति बाधित होने से वैश्विक स्तर पर फिर से चिंता बढ़ गई है। जीजीएन रिसर्च के नीरव देसाई के अनुसार नवंबर में 15 लाख टन सोयाबीन की क्रशिंग हो सकती है क्योंकि किसान बड़ी मात्रा में सोयाबीन की बिक्री कर रहे हैं। नवंबर मध्य के बाद सोया तेल (Soya Tel Bhav) में गिरावट आ सकती है, क्योंकि मांग कमजोर बनी रहेगी।

यह भी पढ़िए…नए सोयाबीन की आवक बढ़ी, सोयाबीन के भाव इस सीजन में समर्थन मूल्य से ऊपर रहेंगे या नीचे, जानें

सोयाबीन के भाव को लेकर अच्छी खबर ; सीजन में किसानों को मिलेगा फायदा

सोयाबीन के भाव सोयाबीन तेल पर निर्भर : वर्तमान में सोयाबीन तेल के क्या रेट है जानें

सोयाबीन व सोया उत्पादों की आपूर्ति व स्टाक रिपोर्ट जारी, नए सीजन में सोयाबीन के भाव यह रहेंगे

खाद्यतेलों के दाम घटेंगे, जानें नए भाव क्या रहेंगे

सोयाबीन भाव को लेकर किसानों के लिए अच्छी खबर, जानें भाव कि आगे क्या स्थिति रहेगी

सोयाबीन फसल की आधी उम्र हुई, अच्छी पैदावार के लिए किसान साथी अब यह करें

आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।
नोट :- टेक्नोलॉजी, कैरियर, बिजनेस एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.