कृषि समाचार

सोयाबीन के औसत भाव में खासा इजाफा, जानिए आगे सोयाबीन के भाव क्या रहेंगे?

अभी सोयाबीन के भाव कम है, लेकिन सोयाबीन के औसत भाव (Soyabean Average price 2022-23) में वृद्धि हुई है, जानिए आगे क्या स्थिति रहने वाली है।

Soyabean Average price 2022-23 | खरीफ फसलों की बोवनी हो चुकी है। प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी सोयाबीन की बोवनी अधिक हुई है अब किसानों की जिज्ञासा सोयाबीन के भाव को लेकर होने लगी है। अमेरिका कृषि विभाग यूएसडीए की जून महीने की रिपोर्ट में विश्वक तिलहन उत्पादन वर्ष 2022-23 में मई की तुलना में मामूली घटने का अनुमान है। यह उत्पादन 64.70 करोड़ टन रहने की उम्मीद है। यूक्रेन में सनफ्लावर स्टोरी यूरोपियन संघ में रेपसीड का उत्पादन घटेगा। जिसकी भरपाई यूक्रेन और ज़ाम्बिया में सोयाबीन ऑस्ट्रेलिया में रेपसीड की उपज बड़ने से हो जाएगी।

सोयाबीन (Soyabean Average price 2022-23) औसत दाम में वृद्धि

तिलहन का वैश्विक स्टॉक तकरीबन 10 लाख टन बढ़ने का अनुमान जताया है। यूएसडीए ने सोयाबीन का औसत दाम वर्ष 2022-23 के लिए 30 सेंट्स बढ़ाकर 14.70 डॉलर प्रति बुशेल किया है। जबकि यूएसडीए ने सोयाबीन का औसत दाम वर्ष 2021-22 इसके लिए 10 सेंट बढ़ाकर 13.35 डालर प्रति बुशेल किया है। यूएसडीए ने वर्ष 2022-23 समुचि दुनिया में सोयाबीन का उत्पादन 39.53 करोड़ टन वर्ष 2021-22 में 35.19 करोड रहने का अनुमान जताया। जबकि वर्ष 2020-21 में समूची दुनिया में सोयाबीन का उत्पादन वर्ष 36.81 करोड़ टन था। वर्ष 2022-23 में‌ अमेरिका में सोयाबीन उत्पादन अनुमान 12.62 करोड़ टन था। वर्ष 2021-22 मे 12.07 करोड़ टन रहा। वर्ष 2020-21 ने यह 11.47 करोड़ टन था।

विश्व स्तर पर सोयाबीन का यह उत्पादन रहेगा

ब्राजील में वर्ष 2022-23 में सोयाबीन उत्पादन 14.90 करोड़ टन रहने का अनुमान है। जो वर्ष 2021-22 में 12.60 करोड़ टन रहा। जबकि, वर्ष 2020-21 में 13.95 करोड़ टन था।

अर्जेंटीना में सोयाबीन (Soyabean Average price 2022-23) का उत्पादन वर्ष 2022-23 में सोयाबीन का उत्पादन 5.10 करोड़ टन रहने का अनुमान है। जो वर्ष 2021-22 में 4.34 करोड़ टन रहा। जबकि, वर्ष 2020-21 में यह 4.62 करोड़ टन था। चीन में सोयाबीन का उत्पादन वर्ष 2022-23 मे 1.75 करोड़ टन और वर्ष 2021-22 में 1.64 करोड़ टन रहने का अनुमान है। चीन में वर्ष 2020-21 में सोयाबीन का उत्पादन 1.96 करोड़ टन रहा। यूएसडीए का कहना है कि वर्ष 2022-23 मे चीन का सोयाबीन आयल 9.90 करोड़ टन रहने की संभावना है। यह आयात वर्ष 2021-22 में 9.20 करोड़ टन रहने के आसार हैं।

यूएसडीए ने अपनी रिपोर्ट में वर्ष 2022-23 में ब्राजील का सोयाबीन निर्यात वर्ष 2021-22 में 8.22 करोड़ टन की तुलना में 8.85 करोड़ टन रहने का अनुमान जताया है। अमेरिका का सोयाबीन निर्यात अनुमान वर्ष 2022-23 में 5.98 करोड़ टन रहने का आसार है, जबकि वर्ष 2021-22 में यह 5.90 करोड़ टन रहने की संभावना है।

अर्जेंटीना का 2022-23 में सोयाबीन निर्यात 47 लाख टन रहने की संभावना है। यह वर्ष 2021-22 में 27.50 लाख टन रहने का अनुमान है। पेरूग्वे का 2022-23 में सोयाबीन निर्वात 65 लाख टन रहने की संभावना है। यह वर्ष 2021-22 में 29 लाख टन रहा।

भारत में सोयाबीन की पैदावार की यह स्थिति रहेगी

अमेरिका कृषि विभाग के मुताबिक भारत में वर्ष 2022-23 में सोयाबीन (Soyabean Average price 2022-23) का उत्पादन 1150 लाख टन रहने का अनुमान जताया है। यह उत्पादन वर्ष 2021-22 में 119 लाख टन और वर्ष 2020-21 में 104.50 लाख टन रहा। भारत में वर्ष 2022-23 में 102 लाख टन सोयाबीन क्रश होने का अनुमान है जो वर्ष 2021-22 में भी 102 लाख तन रहने के आसार हैं जबकि वर्ष 2020-21 में यह 95 लाख टन रहा। समूची दुनिया में वर्ष 2022-23 में सोयाबीन का अंतिम स्टॉक 10.04 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जबकि वर्ष 2021-22 मैं बढ़कर 8.61 करोड़ टन रहने का अनुमान है। वर्ष 2020-21 में दुनिया में सोयाबीन का अंतिम स्टॉक 9.98 करोड़ टन रहा।

सोयाबीन का वैश्विक उत्पादन 13 फ़ीसदी बढ़ने का अनुमान

भारत में अभी सोयाबीन की बोवनी हो चुकी है वहीं सोयाबीन के भाव मंडियों में कमजोर चल रहे हैं इधर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोयाबीन के उत्पादन को लेकर अनुमान जताया जा रहा है कि आने वाले वर्ष में सोयाबीन का उत्पादन बढ़ेगा। निश्चित तौर पर इससे सोयाबीन के भाव पर असर पड़ेगा इससे संभवत है सोयाबीन के भाव कम रहने की संभावना अधिक है। आइए जानते हैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोयाबीन के उत्पादन को लेकर अमेरिकी कृषि विभाग की रिपोर्ट क्या कहती है।

सोयाबीन की वैश्विक खपत बढ़ने की संभावना

वर्ष 2022 – 23 में वैश्विक तिलहन खपत 3% बढ़ने का अनुमान है जिसमें चीन की सोयाबीन (Soyabean Average price 2022-23) मांग मुख्य होगी। सनफ्लावर सीड की खपत में 3 फ़ीसदी की कमी जबकि रेपसीड की खपत में 7 फ़ीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है। वैश्विक तिलहन व्यापार में मुख्य रूप से सोयाबीन, रेपसीड सूरजमुखी और मूंगफली के बढ़ने की उम्मीद है, जबकि कॉटन सीड का निर्यात कम रहने का अनुमान है। दक्षिण अमेरिका और अमेरिका में सोयाबीन उत्पादन और स्टॉक बढ़ने से वैश्विक अंतिम स्टॉक बढ़ने का अनुमान है।

सोयाबीन का भाव स्थिर रहने के आसार

यूएसडीए ने वर्ष 2021 – 22 के लिए इस महीने अर्जेंटीना में सोयाबीन, भारत और उज्बेकिस्तान कॉटन सीड और नाइजीरिया एवं सूडान में मूंगफली का उत्पादन घटने से दुनिया में तिलहन का उत्पादन घटने का अनुमान जताया है। यूएसडीए ने सोयाबीन का औसत दाम वर्ष 2021 – 22 के लिए 13.25 डॉलर प्रति बुशेल पर कायम रखा है। यही भाव 2022 – 23 में भी देने की संभावना जताई जा रही है।

यूएसडीए ने वर्ष 2022 – 23 में समूची दुनिया में सोयाबीन (Soyabean Average price 2022-23) का उत्पादन 39.46 करोड़ टन, वर्ष 2021 – 22 में 34.93 करोड़ टन रहने का अनुमान जताया है। जबकि वर्ष 2020 – 21 में समूची दुनिया में सोयाबीन का उत्पादन अनुमान 36.781 करोड़ टन था। वर्ष 2022 – 23 में अमेरिका में सोयाबीन उत्पादन अनुमान 12.62 करोड़ टन आंका हैं, जो वर्ष 2021 – 22 में 12.07 करोड़ टन रहा। वर्ष 2020 – 21 में यह 11.47 करोड़ टन था। ब्राजील में वर्ष 2022 – 23 सोयाबीन उत्पादन 14.90 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो वर्ष 2021 – 22 में 12.50 करोड़ टन रहा। जबकि, वर्ष 2020 – 21 में यह 13.95 करोड़ टन था।

यह भी पढ़िए….सोयाबीन की बोवनी के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, कृषि विशेषज्ञों से जानिए

सोयाबीन की बोवनी कर चुके किसानों के लिए आवश्यक बातें, कृषि विशेषज्ञों से जानिए

सोयाबीन के भाव 2022 में क्या रहेंगे?

वर्तमान में मंडियों में सोयाबीन (Soyabean Average price 2022-23) की आवक बढ़ गई है। दूसरी ओर सोयाबीन की आवक भी मंडियों में बढ़ने के कारण इसके दाम भी लगातार टूट रहे हैं। सोयाबीन तेल के भाव गिर रहे हैं। पिछले सात दिनों में इंदौर थोक बाजार में सोयाबीन तेल के दाम करीब 100 रुपये प्रति दस किलो पर और 10 रुपये प्रति किलो की गिरावट आ चुकी है।

वर्तमान में जिस प्रकार से सोयाबीन के भाव में गिरावट का दौर बना हुआ है इससे अब आने वाले समय में भी सोयाबीन के भाव को लेकर संशय बना हुआ है मंडी व्यापारी एवं सोयाबीन का बिजनेस करने वाले कारोबारी बताते हैं कि वर्तमान में प्लांटों की खरीदी सोयाबीन के दाम नीचे में 6600 ऊपर में 6650 रुपये प्रति क्विटंल रह गए हैं। इन दामों पर भी व्यापार कुछ कमजोर हो रहा है।

यूएसडीए रिपोर्ट के अनुसार विश्व में अगले सीजन सोयाबीन (Soyabean Average price 2022-23) उत्पादन 4000 लाख टन के करीब होने के अनुमान है जो अभी तक का सबसे ज्यादा होगा। नई फसल इस साल से 434 लाख टन ज्यादा होगी। ब्राजील- अर्जेंटीना पैराग्वे की फसल 2100 लाख टन होने का अनुमान है जो इस साल 1736 लाख टन हुई है। 4 साल बाद विश्व में सीजन अंत में स्टाक 10 करोड़ टन से ज्यादा रहेगा। कुल मिलाकर सोयाबीन के भाव आने वाले वर्ष 2022 में भी 5000 से 7000‌ रुपए के बीच नहीं बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़िए….सोयाबीन की बंपर पैदावार के लिए बीजोपचार जरूरी, जानिए बीजोपचार की विधियां

कृषि वैज्ञानिकों की सलाह : किसान सोयाबीन की पैदावार में हो रही गिरावट के चलते इन फसलों की भी बुवाई करें

सोयाबीन के भाव की वर्तमान में यह स्थिति है

सोयाबीन के भाव में लंबे समय से मंदी का दौर चला आ रहा है। सोयाबीन की बोवनी का समय नजदीक आने तक यह मंदी खत्म नहीं हुई है। इस समय सिर्फ बीज वाले सोयाबीन की डिमांड अच्छी बनी रहने के कारण इसकी कुछ फर्क हो रही है बीज वाले सोयाबीन के भाव में ही तेजी है। मंडियों में इंपोर्ट वाला सोयाबीन 8000 रूपए बताया जा रहा है। जबकि पिछले साल इसी सीजन में सोयाबीन के भाव 10000 रुपए तक पहुंच गए थे।

सोयाबीन प्लांट की खरीदी के भाव यह है

Soyabean Average price 2022-23 | प्लांट सोयाबीन : अवि 6650, प्रकाश 6666, बंसल 6650, बैतूल 6600, रुचि 6625, कृति 6650, प्रेस्टिज 6650, लक्ष्मी 6600, महाकाली 6700, सांवरिया 6700, इटारसी 6600, एमएस 6650, धानुका 6700, अग्रवाल 6700, सालासर 6675, अंबिका कालापीपल 6675, अमरीत 6670, सूर्या 6650 व रामा 6550रुपये।

यह भी पढ़िए….MP : गेहूं के भाव में तेजी, प्याज व लहसुन में नरमी , सभी कृषि जिंसों के भाव जानिए

MP Mandi Rate : प्याज के दाम बढ़ने लगे, अन्य फसलों के भाव जाने

प्याज व लहसुन की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर, सभी फसलों के मंडी भाव जानिए

प्याज में आंशिक नरमी, गेहूं की आवक बढ़ी, भाव में गिरावट, अन्य फसलों के भाव जानिए

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.