कृषि समाचार

सोयाबीन भाव को लेकर बड़ी खबर ; जानिए अगले सप्ताह कैसे रहेंगे मंडियों के भाव

मंडी में सोयाबीन का सीजन चल रहा है। जानिए मंडी में अगले सप्ताह क्या भाव (Soyabean bhav November 2022) रहने की संभावना है।

Soyabean bhav November 2022 | खरीफ फसलों में सोयाबीन की खेती अधिक होती है सोयाबीन के भाव पर किसानों के साथ-सथ व्यापारियों एवं बाजार की स्थिति निर्भर रहती है। इसलिए सोयाबीन को पीला सोना भी कहा जाता है। मध्यप्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र एवं राजस्थान में भी सोयाबीन की खेती होती है अब इन प्रदेशों में सोयाबीन की भरपूर आवक हो रही है।

सोयाबीन के भाव को लेकर दीपावली के बाद मुहूर्त के सौदों के दौरान ही यह अनुमान लग चुका था कि इस वर्ष सोयाबीन के भाव में तेजी रहेगी। यह स्थिति अब दीपावली के बाद का 1 सप्ताह गुजरने का बाद दिखाई दे रही है। अब नवंबर के दूसरे सप्ताह में सोयाबीन के भाव की क्या स्थिति रहने वाली है, आने वाले सप्ताह में भाव बढ़ेंगे या घटेंगे, व्यापारी वर्ग का क्या अनुमान है, जानिए सबकुछ।

सोयाबीन स्टाक होने लगा

सोयाबीन के भाव (Soyabean bhav November 2022) में आगामी तेजी का अनुमान व्यापारी लगा रहे हैं। यही कारण है कि अब सोयाबीन के स्टाक की खरीदी बढ़ गई है। बीते सप्ताह सोयाबीन को महंगे दाम पर खरीदने की शुरुआत हो चुकी है। व्यापारियों के अनुसार एमपी की कृषि उपज मंडी में 5750, महाराष्ट्र 5800-5900 रुपए प्रति कुंटल के भाव की बिल्टी बन रही है।

सोयाबीन (Soyabean bhav November 2022) की खरीदी बढ़ने की दूसरी वजह यह भी है कि प्लांटों की खरीदी भी तेज हो गई है। सोयाबीन के भाव में इतनी तेजी क्यों आई इसका पता नहीं, लेकिन भविष्य तेजी वाला मानकर 5500 रुपए भाव का खरीदकर स्टॉक में जरूर पैक किया जा रहा है।

शादियों का सीजन शुरू होने से प्लांटों की खरीदी बढ़ेगी

सोयाबीन (Soyabean bhav November 2022) को सीजन की शुरूआत के दौरान 5000 रुपए के भाव पर खरीदार महंगा सौदा मानकर 4500-4800 रुपए के भाव मान रहे थे। मनोवृत्ति बदल गई अब आगे भाव 7 से 8 हजार रुपए दिखाई देने लगे हैं। सोयाबीन प्लांट वालों को आगे तेल में अच्छी मांग दिखाई देने से बिल्टी के भाव 5750 रुपए के कर दिए हैं। व्यापारी बताते हैं कि आगामी समय में शादियों का सीजन शुरू हो रहा है इससे सोया तेल की खपत बढ़ना स्वाभाविक है।

दिसंबर के अंत तक यही स्थिति रहने के आसार

सोयाबीन के भाव (Soyabean bhav November 2022) में सट्टात्मक तेजी को हवा स्टॉक वालों ने दे रखी है। दिसम्बर-जनवरी में अमेरिका तरफ नई सोयाबीन की उपज आएगी तब असरकारी मंदी देखने को मिल सकती है। फिलहाल तो व्यापार विशेषज्ञ यही बता रहे हैं कि दिसंबर अंत तक सोयाबीन के भाव में तेजी का रुख रहेगा। जनवरी-फरवरी मार्च तक सोयाबीन के भाव स्थिर रहने की संभावना व्यापारी जता रहे हैं।

आगामी सप्ताह में सोयाबीन के भाव रहने के आसार

मध्य प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में सोयाबीन (Soyabean bhav November 2022) की अच्छी आवक हो रही है। किसान रबी सीजन की आवश्यकता के अनुसार सोयाबीन को बेच रहा है। सोयाबीन के भाव में तेजी का रुख देखते हुए किसान कम मात्रा में सोयाबीन को मंडियों में बेच रहा है। व्यापारियों के अनुसार आगामी सप्ताह में सोयाबीन के भाव ₹5500 के औसत के रहने की संभावना है।

प्लांटों की सोयाबीन में खरीदी भाव

आयडिया 5575 कृति 5550 रामा 5550 खंडवा ऑयल्स 5550 अडानी नीमच 5725 शुजालपुर 5650 विदिशा 5650 अग्रवाल 5700 अमृत 5725 अवि 5675 बंसल 5650 बैतूल ऑयल 5800 सतना 5800 कोरोनेशन 5700

धीरेंद्र सोया 5731 गुजरात अंबुजा 5600 आयडिया 5625 केसी नेवरी 5600 मित्तल 5600 एमएस 5750 पचोर 5650 नीमच प्रोटिंस 5750 रूचि 5575 अंबिका कालापीपल 5650 जावरा 5675 महेश 5550 सोनिक 5600 सालासार 5700 रुपए। धुले में दिसान एग्रो 5800 ओमश्री 5800 तंजानिया 5800 रुपए।

NOTE –  यहां दिए गए प्रदेश की मंडियो के भाव नीचे दिए गए है।

यह भी पढ़िए..एमपी की मंडियो में सोयाबीन 7000 रूपए क्विंटल, जानें सोयाबीन के ताजा भाव 

प्रदेश की उज्जैन, इंदौर, आगर एवं अन्य मंडियो में कृषि जिंसो के भाव जानें

प्लांटो के सोयाबीन खरीदी भाव में वृद्धि, अब सोयाबीन की आवक बढ़ेगी, यह भाव रहने के आसार

गेहूं के भाव में उछाल आया, निर्यात बंदी के रुके गेहूं की किस्मत चमकी, गेहूं के ताजा भाव क्या हैं, जानिए

आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।
नोट :- टेक्नोलॉजी, कैरियर, बिजनेस एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.