सोयाबीन बगैर तेजी-मंदी के स्थिर, आवक में कमी, जानें सोयाबीन प्लांट भाव
सोयाबीन के भाव (Soyabean bhav report) में पिछले दिनों के मुकाबले भारी गिरावट देखने को मिली है, लेख में जानें सोयाबीन भाव रिपोर्ट.
Soyabean bhav report | सोयाबीन के भाव अब स्थिर हो गए है। पिछले दिनों के मुकाबले मंडियो में सोयाबीन के भाव अब 5400 रूपए क्विंटल देखने को मिले। विदेशों में दिसंबर माह छुट्टियों वाला रहने से सोयाबीन की तेजी-मंदी (Soyabean bhav report) स्थिर बनी रहती है। हालांकि दो दिन के स्थिर भाव से आगामी दिन मंदी सूचक ही माने जा रहे हैं।
मंडी में प्लांटों की खरीदी (Soyabean bhav report) सामान्य बनी हुई है। बिल्टी वाले आधा सोयाबीन 4500 से 4600 वाला आधा 5300 से 5400 वाला मिक्स कर प्लांटों को गाड़ी लोड कर रहे हैं। इसमें इन्हें क्लेम कटने के बाद भी अच्छा लाभ मिल जाता है।
सोयाबीन की तेजी अब समाप्त (Soyabean bhav report)
सोयाबीन की बड़ी तेजी समाप्त। स्टॉक खरीदी वालों ने हाथ खींचे बीज वाले अभी भी महंगे दाम पर जमकर खरीदी कर रहे हैं। मंडी में 2 दिन से किसान कम मात्रा में सोयाबीन बेचने आ रहे हैं। 5750 रुपए वाले भाव (Soyabean bhav report) 5400 रुपए होने के बाद आगे मंदी की स्थिति बताई जा रही है। 2 दिन से भाव एक ही मूल्य स्तर पर बने हुए हैं। स्टॉक वालों की खरीदी पूरी हो गई जो भी लाभ कमाना वह 5000 से 5400 रुपए के खरीदी के स्टॉक पर ही निर्भर है। इस साल स्टॉक सोयाबीन पर ज्यादा धन लगा हुआ है।
सोयाबीन भाव में स्थिरता से तेल के भाव पर पड़ेगा असर
अब सोयाबीन बगैर तेजी-मंदी के स्थिर बना रहा भाव (Soyabean bhav report) में तेजी रुकने के बाद आवक कम होने लगी।किसानों को इस साल बड़ी तेजी वाले भाव मिलने की संभावना है। नीलाम में बीज वाला 5400 रुपए बिका। इधर तेल में तेजी रोकने के लिए सोयाबीन का आयात भी भाव पर भारी पड़ रहा है।
स्टॉक वालों ने भी भारी मात्रा में सोयाबीन पर धन लगाया है। तेल को महंगा न बिके इसके लिए हर हालत में सोयाबीन की तेजी रोकना है। मालवा की मंडियों में आवक बराबर बनी हुई है। उज्जैन मंडी में बंपर आवक (Soyabean bhav report) का इस सीजन में अभाव बना रहा।
उज्जैन मंडी में सोयाबीन की स्थिति
उज्जैन के आसपास प्लांट होने और बीज स्पॉट होने से मंडी आने के पूर्व ही किसान का सोयाबीन ऊंचे भावों (Soyabean bhav report) पर खरीद लिया जाता है। इन संस्थानों से भी मंडी को राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन मंडी में आए बगैर यूआरडी हो जाए तो पता भी नहीं चले मंडी में भी खेरची में 500 से 1000 बोरी की खरीदी हो जाती है। मंडी में फैले खेरची लोग मंडी नीलाम में से भी बगैर रसीद कटाए सोयाबीन खरीद लेते हैं।
ऐसे कारनामों के बीच दो व्यक्तियों को मंडी के जिम्मेदार कारोबारियों ने पकड़कर मंडी वालों के सुपुर्द किया था, लेकिन यह काम तो जारी है। पकड़े गए लोग बाहरी थे, लेकिन मंडी वाले ही बिके सोयाबीन (Soyabean bhav report) पर किसान को 50 से 100 रुपए क्विंटल अधिक भाव का प्रलोभन देकर ले जाते हैं। रोको-रोको का काम बंद होने से सब अपना भला सोचने में लगे रहते हैं।
देश में सोयाबीन का स्टॉक अधिक नहीं
देश में सरसों की फसल तो समाप्ति की ओर है। बोवनी हो चुकी है। देश में सोयाबीन (Soyabean bhav report) का जिस मात्रा में स्टॉक बताया जा रहा है। कुछ संगठन सहमति व्यक्त कर रहे हैं।
सोयाबीन का भारी-भरकम स्टॉक होने पर तेल के भाव (Soyabean bhav report) सीजन शुरू होने के साथ 1400 रुपए (10 किलो) थोक में कैसे पार कर गए। सोया उद्योग को पता नहीं है कि किसानों, स्टॉकिस्टों के पास सोयाबीन का पुराना भंडार भरा पड़ा है। फिर भी सोया तेल में तेजी कैसे आ रही है। यह कभी भी संभव नहीं है। हमेशा विदेशी तर्ज पर बाजार नहीं चलते हैं। देशी फसल भी अपना महत्व रखती है।
बंदरगाहों पर डीगम की कमी से सोया तेल तेज..
विदेशी बाजार फिर से सुधरने से मंदी पर ब्रेक लग गया है। हालांकि बंदरगाह पर सोया तेल की कमी है। 15 दिसंबर के बाद सोया पाम तेल का आयात बढ़ने और जनवरी में आपूर्ति अधिक सुगम हो सकती है। इसी बीच सोया प्लांटों (Soyabean bhav report) में भी क्रशिंग बढ़ सकती है। वर्तमान में देशी सोया तेल की वजह से तेजी पर ब्रेक लगा हुआ है।
विदेशी बाजार तेज होने से लोकल में कामकाज हुए हैं। महाराष्ट्र में 1310 से 1315 रुपए के भाव होने से कुछ कामकाज होने के बाद 1315 से 1320 रुपए के भाव बोले गए। इस बार नीमच-मंदसौर लाइन में कारोबार (Soyabean bhav report) ठंडा पड़ गया है। महंगा सोयाबीन खरीदकर सस्ता तेल बेचने का फार्मूला इस बार क्यों नहीं चल रहा है। यह समझ से परे हैं।
सोयाबीन की आवक अच्छी मात्रा में हो रही है। भाव (Soyabean bhav report) भी दबाकर रखे हैं। केएलसीई 151 प्लस बंद। शिकागो में सोया तेल रनिंग में 83 प्लस चल रहा था। कांडला पाम 930 से 935 सोया रिफाइंड 1320 से 1325 डीगम 1285 रुपए।
कोविड की वजह से चीन की खाद्य तेलों में खरीदी रुकने की आशंका
(Soyabean bhav report)
इधर चीन को कोविड़ के मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें लॉक डाउन की आशंका बढ़ती जा रही है। इससे चीन की मांग घट सकती है। यही तेल बाजार के लिए चिंता का विषय है। अर्जेंटीना में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सोयाबीन उत्पादकों (Soyabean bhav report) के लिए एक विशेष एक्सचेंज दर बहाल करने पर विचार किया जा रहा है। अर्जेंटीना में अभी तक 17 प्रतिशत बोवनी पूरी हो चुकी है।
जबकि पिछले वर्ष 31 प्रतिशत हो चुकी थी। अर्जेंटीना में वर्षा देर से होने की वजह से बोवनी देर से हो रही है। वर्षा पर्याप्त मात्रा में समय से नहीं होने पर सोयाबीन की बजाय अन्य जिंसों की बोवनी की जा सकती है। सोया तेल बाजार अधिक घटते हुए अटकने लगा है। बड़ी तेजी के संयोग भी कम है। बाजार में कामकाज नहीं के समान रहे। भावों में फिर से आंशिक सुधार रहा। इंदौर से नीमच, कांडला, पचोर, मंदसौर तक भाव लगभग समान रहे। (Soyabean bhav report)
प्लांटों की सोयाबीन में खरीदी भाव
(Soyabean bhav report)
सूर्या फूड 5560 स्नेहिल 5525 सालासार 5600 सोनिक 5500 विप्पी 5500 अंबिका कालापीपल 5525 जावरा 5525 सावरिया इटारसी 5600 सतना सॉल्वेंट 5651 आरएच सिवनी 5650 नीमच प्रोटिन 5550 एमएस 5550 पचोर 5500 मित्तल 5550 लिंविंग फूड 5525 कृति 5500 खंडवा ऑयल्स 5600 केपी नेवरी 5525 आयडिया 5575 गुजरात अंबुजा 5475 धीरेंद्र सोया 5575 कोरोनेशन 5560 बैतूल ऑयल्स 5700 सतना 5700 अवि 5550 अमृत 5500 अग्रवाल 5550 अडानी नीमच-विदिशा 5600 शुजालपुर 5550 रुपए। धुले में दिसान 5750 ओमश्री 5775 संजय 5750 रुपए। नागपुर लाइन में राजनादगांव 5650 अडानी 5625 पतांजलि 5640 श्यामकला 5650 शालीमार 5650 स्नेहा 5700 तानिया 5700 रुपए। कोटा लाइन में अडानी 5575 से 5600 गोयल कोटा 5500 मंगलम् 5525 महेश जीएसटी पेड 5975 पतांजलि 5550 आरडीजी एग्रोटेक 5500 रुपए। (Soyabean bhav report)
यह भी पढ़िए……दिसंबर में सोयाबीन भाव क्या रहेंगे? क्या कहती है सोयाबीन के भाव की रिपोर्ट, सब कुछ जानिए
सोयाबीन के भाव में फिर तेजी, जानें इंदौर उज्जैन एवं आगर ताजा मंडी भाव
पीएम किसान योजना की 13वी किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन आएगी 13वीं किस्त
पीएम किसान योजना की 13वी क़िस्त के 2000 कैसे मिलेंगे, इसके लिए यह करना आवश्यक, जानें अपडेट
आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।
यह भी पढ़िए…..किसानों को बिना ekyc के नहीं मिलेंगे इन दो योजनाओं के 10000 रूपए, जानें लाभ लेने की पूरी प्रक्रिया
MP | प्रदेश के इन किसानों को सब्सिडी पर मिलेंगे कृषि यंत्र, लिस्ट जारी, यहां देखे अपना नाम
मध्यप्रदेश के किसानों को अब इन कृषि यंत्र पर मिलेगी सब्सिडी, यहां आवेदन करें
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।