कृषि समाचार
Trending

किसानों को मिलेगी सोयाबीन की नवीनतम किस्मों की सौगात, सूखे में भी बंपर उत्पादन देने की क्षमता

सोयाबीन कृषि अनुसंधान इंदौर ने की सोयाबीन की नई NRC 150 एवं NRC 152 वैरायटी (Soyabean New NRC Varieties 2023) को विकसित किया है, जो सूखे में भी अच्छा उत्पादन देने की क्षमता रखती है। जानें इनकी अधिक जानकारी...

Soyabean New NRC Varieties 2023 | मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के किसान प्रमुखता से सोयाबीन की खेती करते हैं। वहीं विश्व में अमेरिका, ब्राजील और अर्जेंटीना जैसे देशों में भी बड़े पैमाने पर सोयाबीन की खेती होती है। कुल सोयाबीन उत्पादन में इन तीनों देशों का वर्चस्व है और ये पूरे विश्व में 80 प्रतिशत सोयाबीन की आपूर्ति करते हैं।

सोयाबीन (Soyabean New NRC Varieties 2023) की प्राकृतिक गंध पसंद नहीं आने के कारण कई लोग इससे बने खाद्य उत्पादों का इस्तेमाल करने से परहेज करते हैं, लेकिन इंदौर के भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान (IISR) के वैज्ञानिकों ने इसका तोड़ निकालते हुए सोयाबीन की अनचाही गंध से मुक्त किस्म विकसित करने में कामयाबी हासिल की है।

NRC 150 के प्रोडक्ट गंध मुक्त रहेंगे

बता दे की, अखिल भारतीय समन्वित सोयाबीन अनुसंधान परियोजना (Soyabean New NRC Varieties 2023) की इंदौर में हाल ही में संपन्न 52वीं वार्षिक समूह बैठक के दौरान सोयाबीन की उन्नत किस्म ‘एनआरसी 150’ की खेती की सिफारिश की गई है। आईआईएसआर वैज्ञानिकों वर्षों की मेहनत के बाद अनुसंधान में विकसित यह किस्म सोयाबीन की प्राकृतिक गंध के लिए जिम्मेदार लाइपोक्सीजिनेज-2 एंजाइम से मुक्त है।

यानी इससे बनने वाले सोया दूध, सोया पनीर, सोया टोफू आदि उत्पादों में यह गंध नहीं आएगी। IISR के कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, सोयाबीन की ‘एनआरसी 150’ किस्म (Soyabean New NRC Varieties 2023) प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर है और कुपोषण दूर करने के लक्ष्य के साथ विकसित की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अनचाही गंध से मुक्त होने के कारण सोयाबीन की इस किस्म से बने खाद्य पदार्थों का आम लोगों में इस्तेमाल बढ़ेगा।

यह भी पढ़िए….कहीं आपकी गेहूं की पत्तियां तो नहीं पड़ रहीं हैं पीली, इन बातों का रखें ध्यान

90 दिन में पककर तैयार हो जाएगी यह किस्में (Soyabean New NRC Varieties 2023)

इंदौर से ही विकसित एक अन्य सोयाबीन किस्म एनआरसी 150 जो केवल 91 दिन में परिपक्व होती है, सोया गंध के लिए जिम्मेदार लाइपोक्सीजिनेज -2 एंजाइम से मुक्त है तथा चारकोल सड़ांध रोग के लिए प्रतिरोधी है। जबकि एनआरसी 152 नामक किस्म (Soyabean New NRC Varieties 2023) अतिशीघ्र पकने वाली (90 दिनों से कम), खाद्य गुणों के लिए उपयुक्त तथा अपौष्टिक क्लुनिट्ज़ ट्रिप्सिंग इनहिबिटर और लाइपोक्सीजेनेस एसिड -2 जैसे अवांछनीय लक्षणों से मुक्त है।

सोयाबीन NRC 150

सोयाबीन की NRC 150 किस्म (Soyabean New NRC Varieties 2023) आईसीएआर-भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर (मध्य प्रदेश) द्वारा विकसित की गई है।

इन क्षेत्रों के लिए उपर्युक्त – मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश का बुदेलखंड क्षेत्र, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र का विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र इत्यादि।

सोयाबीन NRC 152

सोयाबीन की NRC 152 किस्म (Soyabean New NRC Varieties 2023) आईसीएआर-भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर (मध्य प्रदेश) द्वारा विकसित की गई है।

इन क्षेत्रों के लिए उपर्युक्त – मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश का बुदेलखंड, राजस्थान का क्षेत्र, गुजरात और महाराष्ट्र का मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्र इत्यादि।

यह भी पढ़िए…रबी फसलों को पाले से बचाव के रसायनिक एवं परंपरागत उपाय जानें

भारत में करीब 120 लाख टन होता है उत्पादन

(Soyabean New NRC Varieties 2023)

भारत में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के किसान प्रमुखता से सोयाबीन की खेती करते हैं। वहीं विश्व में अमेरिका, ब्राजील और अर्जेंटीना जैसे देशों में भी बड़े पैमाने पर सोयाबीन की खेती होती है। कुल सोयाबीन उत्पादन में इन तीनों देशों का वर्चस्व है और ये पूरे विश्व में 80 प्रतिशत सोयाबीन की आपूर्ति करते हैं। वहीं भारत में करीब 120 लाख टन सोयाबीन का उत्पादन होता है। मध्य प्रदेश सोयाबीन उत्पादन में पहले नंबर पर है।

मध्य प्रदेश में पिछले साल सोयाबीन (Soyabean New NRC Varieties 2023) की फसल पर कीटों ने हमला कर दिया था और मौसम अनुकूल नहीं रहने के कारण उत्पादन प्रभावित था। इस वजह से महाराष्ट्र पैदावार के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गया था। पिछले साल मध्य प्रदेश में 41.8 लाख टन और महाराष्ट्र में 45.44 लाख टन सोयाबीन का उत्पादन हुआ था। वहीं इस बार मध्य प्रदेश में करीब 52 लाख टन और महाराष्ट्र 48 लाख टन उत्पादन हुआ।

यह भी पढ़िए…पाले से आलू की फसल हो सकती है खराब, इसके बचाव के तरीके जानें

रबी फसलों को पाले से बचाव के उपाय कृषि वैज्ञानिकों से जानें

गेंहू के उत्पादन पर असर डाल सकते है ये रोग, जानें रोग नियंत्रण के उपाय

आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।
नोट :- टेक्नोलॉजी, कैरियर, बिजनेस एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.