नए सोयाबीन की आवक से स्टाकिस्टों में मची खलबली, सोयाबीन एवं सोया तेल के भाव यह रहे
सोयाबीन के भाव को लेकर बड़ी खबर है। नए सोयाबीन की आवक से सोयाबीन एवं सोया तेल (Soyabean Oil Price 2022) के भाव असर हुआ है। इनके भाव यह रहे।
Soyabean Oil Price 2022 | पिछले 1 सप्ताह से महाराष्ट्र में नए सोयाबीन की आवक हो चुकी चुकी है। महाराष्ट्र में सोयाबीन में सोयाबीन की आवक से मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के भाव पर असर पड़ा है। यही कारण है कि सोयाबीन के तेल में गिरावट दर्ज हुई है। व्यापारियों की मानें तो आगामी सीजन में सोयाबीन के भाव में अस्थिरता का माहौल रहेगा। इधर मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन की आवक बढ़ गई है स्टाकिस्टों द्वारा किया गया स्टाक अब तेजी से निकाला जाने लगा है। महाराष्ट्र में नया सोयाबीन 4900-5300 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है।
स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोयाबीन में नरमी जारी
देशभर में सोयाबीन का जोरदार स्टाक मौजूद है जिसको लेकर स्टाकिस्टों में घबराहट बनी हुई है और वो कम दामों पर बिकवाली पर उतर आए हैं। इस वजह से सोयाबीन (Soyabean Oil Price 2022) के दामों में रोजाना गिरावट का वातावरण बना हुआ है। शनिवार को भी प्लांट खरीदी भाव 200 रुपये तक टूट गए हैं। प्लांट खरीदी सोयाबीन नीचे में 5375 ऊपर में 5500 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। इन दामों पर प्लांटों की मांग कम है। दूसरी ओर यूएसडीए का सबसे हालिया पूर्वानुमान, 12 अगस्त को जारी किया गया था, जिसमें 4.531 बिलियन बुशल सोयाबीन की फसल का आह्वान किया गया था, जिसमें औसत पैदावार 51.9 बुशल प्रति एकड़ रही थी।
यह भी पढ़िए…सोयाबीन के भाव सोयाबीन तेल पर निर्भर : वर्तमान में सोयाबीन तेल के क्या रेट है जानें
सोयाबीन की कीमतों में जोरदार गिरावट
महाराष्ट्र में नए सोयाबीन (Soyabean Oil Price 2022) की आवक बढ़कर 2500-3000 बोरी के करीब होने लगी है। महाराष्ट्र में नए सोयाबीन की आवक को देखते हुए स्टाकिस्टों में घबराहट बढ़ गई है जिससे पुराने मालों में बिकवाली बढ़ने लगी है। मध्य प्रदेश में बीते सप्ताह पुराने सोयाबीन की आवक बढ़कर करीब दो लाख बोरी पर पहुंच गई जिससे सोयाबीन की कीमतों में जोरदार गिरावट देखी गई। प्लांटों खरीदी सोयाबीन के भाव करीब 250-300 रुपये नीचे बोले जाने लगे हैं। प्लांट खरीदी भाव नीचे में 5700 ऊपर में 5950 रुपये प्रति क्विंटल रह गया।
यह भी पढ़िए…. स्थिर बुद्धि क्या है? यह स्थिर कब होती है? इसे स्थिर कैसे करें? इसके क्या लाभ हैं? स्थिर बुद्धि एवं सफलता में क्या संबंध है?
सोया तेल के भाव में भी गिरावट हुई
इंदौर की छावनी मंडी में शुक्रवार एवं शनिवार को सोयाबीन के भाव (Soyabean Oil Price 2022) नीचे में 5600 ऊपर में 5800 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। इधर, सोया तेल में भी ऊंचे दामों पर ग्राहकी कमजोर होने से भाव में गिरावट रही। सोयाबीन तेल इंदौर 10 रुपये घटकर 1225-1230 पाम तेल 1240 रुपये प्रति दस किलो रह गया।
अमेरिकी कृषि विभाग के मुताबिक, निजी निर्यातकों ने 2022-23 विपणन वर्ष के दौरान चीन को डिलीवरी के लिए 517,000 टन सोयाबीन की बिक्री की सूचना दी है। ब्राजील की खाद्य आपूर्ति और सांख्यिकी एजेंसी कोनाब ने अनुमान जारी किया कि 2022-23 विपणन वर्ष में देश की सोयाबीन (Soyabean Oil Price 2022) की फसल रिकार्ड 150.36 मिलियन टन हो जाएगी। इससे सोयाबीन के तेल में और गिरावट होने की संभावना बन गई है।
सोया तेल भाव : लूज तेल (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1700, मुंबई मूंगफली तेल 1700, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1225-1230, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1200, इंदौर पाम 1200 मुंबई सोया (Soyabean Oil Price 2022) रिफाइंड 1250, मुंबई पाम तेल 1075, राजकोट तेलिया 2700, गुजरात लूज 1675 कपास्या तेल इंदौर 1370 रुपये।
यह भी पढ़िए…. सोयाबीन के औसत भाव में खासा इजाफा, जानिए आगे सोयाबीन के भाव क्या रहेंगे?
सोया तेल पर आयात शुल्क बढ़ाने की चर्चा से कामकाज सुस्त
भारत में खाद्य तेलों (Soyabean Oil Price 2022) पर आयात शुल्क बढ़ने की चर्चा एक बार फिर गर्म हो गई है। यह चर्चा पिछले हफ्ते से शुरू हुई। जिसके चलते कई प्लांटों ने सेल बंद कर दी। कोई भी प्लांट भाव कोट करने को तैयार नहीं हुआ। वैसे इंपोर्ट ड्यूटी की केवल चर्चा है अभी तक इसका कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। ट्रेड का कहना है कि सरकार को पैसा चाहिए। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का रास्ता पकड़ सकती है। हालांकि कुछ जानकार बता रहे हैं कि त्योहारों के पहले सरकार ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगी जिससे खाद्य तेलों (Soyabean Oil Price 2022) की महंगाई को हवा मिले।
यह भी पढ़िए… सोयाबीन भाव को लेकर किसानों के लिए अच्छी खबर, जानें भाव कि आगे क्या स्थिति रहेगी
प्लांटों में सोयाबीन की खरीदी कमजोर
प्लांटों की खरीदी कमजोर होने के कारण सोयाबीन की कीमतों (Soyabean Oil Price 2022) में शुक्रवार को भी मंदी का वातावरण रहा। प्लांट खरीदी भाव घटकर नीचे में 5475 ऊपर में 5950 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। पिछले 7 महीनों (जनवरी-जुलाई 2022) में अर्जेंटीना से सोयाबीन तेल का निर्यात 2021 में इसी अवधि में 3.9 मिलियन टन की तुलना में घटकर 2.8 मिलियन टन हो गया था।
सोयाबीन प्लांट भाव : कृति 5400, आरएच सिवनी 5300, एमएस साल्वेक्स 5300, खंडवा 5500, प्रकाश 5375, अवी एग्रो 5450 धानुका 5510 रुपये।
यह भी पढ़िए…सोयाबीन फसल की आधी उम्र हुई, अच्छी पैदावार के लिए किसान साथी अब यह करें
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें, हम सब जगह हैं।