कृषि समाचार

सोयाबीन के भाव सोयाबीन तेल पर निर्भर : वर्तमान में सोयाबीन तेल के क्या रेट है जानें

खाद्य तेलों के आयात अधिक होने के कारण सोयाबीन के भाव स्थिर बने हुए हैं। जानिए, सोयाबीन एवं सोयाबीन तेल (Soyabean Oil Rate 2022) के ताजा रेट

Soyabean Oil Rate 2022 | खरीफ की प्रमुख फसल एवं किसानों के बीच पीले सोने के रूप में मशहूर प्रमुख नकदी फसल सोयाबीन वर्तमान में 1 माह से अधिक समय की होने आई है, सोयाबीन की फसल 3 माह यानी कि 90 से 100 दिन के अंतराल में पक कर तैयार हो जाती है। जैसे-जैसे सोयाबीन की बढ़वार होती जा रही है, वैसे-वैसे किसानों के बीच इस बात की जिज्ञासा है कि सोयाबीन के भाव क्या रहेंगे?

सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों को सोयाबीन के भाव क्या मिलेंगे? यह सोयाबीन तेल के रेट पर निर्भर करता है। वर्तमान में सोयाबीन के भाव क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव को लेकर आगे क्या स्थिति रहेगी, सोयाबीन तेल के रेट में किस प्रकार उतार-चढ़ाव होगा यह सब कुछ जानिए।

सोया तेल पर अंतर्राष्ट्रीय (Soyabean Oil Rate 2022) बाजार का प्रभाव

रूस यूक्रेन के मध्य छिड़ी जंग के मद्देनजर विश्व स्तर पर महंगाई बढ़ी है। महंगाई से निपटने के लिए अमेरिका द्वारा ब्याज दरों में आक्रामक रूप से बढ़ोतरी की जा रही है। इधर देश में बढ़ते व्यापार घाटे के कारण रुपया के मुकाबले डालर और रिकार्ड तोड़ सकता है। तेल व्यापारियों का कहना है कि डालर की दर लगातार बढ़ने के कारण खाद्य तेलों के घटते दामों में रुकावट आ सकती है। देशभर में खाद्य तेलों की मांग में सुस्ती के साथ ही अच्छी बारिश से देशभर में फसलों की स्थिति बेहतर बताई जा रही है। इस वजह से सोया तेल पर दबाव बना हुआ है जिससे सोया तेल के बढ़ते दाम थमे हुए हैं।

फसल बेहतर होने से सोया तेल के बढ़ते दाम थमे

इंदौर में सोयाबीन तेल (Soyabean Oil Rate 2022) नीचे में 1205 ऊपर में 1210 रुपये प्रति दस किलो बोला गया (भाव मंगलवार 26 जुलाई की स्थिति में)। इधर देश में आयात ड्यूटी में बूढ़ोतरी की अफवाहें से केएल सीसी बीओटी की एकतरफा चाल से तेलों की मांग सिकुड़ने लग गई है। हालांकि आयातित खाद्य तेलों की हो रही कमी के कारण बड़ी गिरावट के आसार भी कम हैं, लेकिन इसके बावजूद विदेशी बाजारों में नरमी के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को लगभग सभी खाद्य तेल तिलहनों के भाव में भारी गिरावट रही।

तेल के भाव पर आयात शुल्क बढ़ाने की चर्चा से कामकाज सुस्त

Soyabean Oil Rate 2022 | भारत में खाद्य तेलों पर आयात शुल्क बढ़ने की चर्चा एक बार फिर गर्म हो गई है। यह चर्चा पिछले हफ्ते से शुरू हुई। जिसके चलते कई प्लांटों ने सेल बंद कर दी। कोई भी प्लांट भाव कोट करने को तैयार नहीं हुआ। वैसे इंपोर्ट ड्यूटी की केवल चर्चा है अभी तक इसका कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। ट्रेड का कहना है कि सरकार को पैसा चाहिए। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का रास्ता पकड़ सकती है। हालांकि कुछ जानकार बता रहे हैं कि त्योहारों के पहले सरकार ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगी जिससे खाद्य तेलों की महंगाई को हवा मिले।

सोयाबीन के भाव पर यह असर पड़ा

ताजा चर्चाओं के चलते इंदौर स्थानीय खाद्य तेलों में सोयाबीन के तेल (Soyabean Oil Rate 2022) का कामकाज मानों फिलहाल रूक सा गया है। इंदौर में सोयाबीन तेल 1210 रुपये प्रति दस किलो पर स्थिर रहा। इसका सीधा असर सोयाबीन के भाव पर पड़ा है। मंडियों में सोयाबीन की आवक अच्छी होने के बावजूद भाव में स्थिरता देखी गई। सोमवार एवं मंगलवार को मंडियों में सोयाबीन के औसत भाव 5800 रुपए के आसपास रहे। व्यापारी बता रहे हैं कि प्लांटों की खरीदी लगभग बंसी हो गई है जिसके कारण सोयाबीन के भाव नहीं बढ़ पा रहे हैं।

विश्लेषकों के अनुसार यह भी विश्लेषण किया जा रहा है कि आने वाले समय भविष्य में अगले साल जनवरी तक खाद्य तेलों का स्टॉक भारी रूप से अर्थात 70 लॉखटन तक बढ सकता है । इससे भविष्य मे सोयाबीन के भाव भारी टूट सकते हैं। इंदौर की थोक मंडी में सोयाबीन की उंचे भाव लगभग 5000 से 5700 रू तक कंडीशन अनुसार रहे।

सोयाबीन खरीदी प्लांट भाव

Soyabean Oil Rate 2022 | कृति 6100 महाकाली 6175 रामा 6050 प्रकाश 6200 एमएस साल्वेक्स 6100 लक्ष्मी 6150 प्रेस्टिज 6150 अंबिका 6150 धानुका 6200 अग्रवाल 6150 अमृत 6157 एमएस पचौर 6150 रुचि 6100 सांवरिया 6150 खंडवा 6000 बैतूल 6200 अवी 6100 रुपये।

यह भी पढ़िए….सोयाबीन के औसत भाव में खासा इजाफा, जानिए आगे सोयाबीन के भाव क्या रहेंगे?

मंडी भाव : लहसुन 6600 , सोयाबीन 6240, गेंहू 2441 के उच्चतम भाव पर बिका, अन्य फसलों के भाव भी जानें

MP : मंडियों में गेहूं, चना, सोयाबीन व अन्य कृषि जिंसों के भाव क्या रहे, जानिए

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.