व्यापार विशेषज्ञों से जानिए इस महीने सोयाबीन के भाव क्या रहेंगे
सोयाबीन के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है ऐसे में आइए जानते हैं व्यापार विशेषज्ञों से की इस महीने (Soyabean Price in January 2023) सोयाबीन के भाव क्या रहेंगे?
Soyabean Price in January 2023 | खरीफ की प्रमुख फसल सोयाबीन किसानों के लिए मुख्य नकदी फसल है। सोयाबीन के सीजन की शुरुआत हुई 2 महीने बीत चुके हैं, किंतु सोयाबीन के भाव में मनचाही तेजी अभी तक नहीं आ पाई है इतना ही नहीं सोयाबीन के भाव हल्के उतार-चढ़ाव के साथ स्थिर होने लगे हैं।
किसान एवं व्यापारी इससे चिंतित नजर आ रहे हैं उनकी विशेषज्ञों की मानें तो इस समय किसानों एवं व्यापारियों के पास सोयाबीन (Soyabean Price in January 2023) का पर्याप्त स्टॉक है सभी भाव की राह देख रहे हैं। हसन आइए जानते हैं व्यापार विशेषज्ञों से ही के सोयाबीन के भाव आने वाले समय में क्या रहने वाले हैं।
काफी मात्रा में सोयाबीन का स्टॉक है
बताया जा रहा है कि व्यापारियों द्वारा सीजन की शुरूआत के दौरान खरीदा गया करोड़ों रुपए का सोयाबीन स्टॉक में डंप है। किसानों के पास भी आशा से अधिक सोयाबीन (Soyabean Price in January 2023) रुका हुआ है। इस साल बड़ी तेजी मानकर स्टॉक किया गया। रविवार से 2023 का दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है। लेकिन अभी तक सोयाबीन स्टॉक वालों को तेजी-मंदी की स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं मिली, लेकिन कमोडिटी व्यापार से सोयाबीन के बाहर होने से तेजी की उम्मीद पर पानी फिर गया है।
यह भी पढ़िए…कृषि वैज्ञानिकों ने तैयार की जल्द पकने वाली सोयाबीन की JS 21-72 वैरायटी, जानें खासियत
क्या सोयाबीन के भाव में तेजी आएगी जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं
(Soyabean Price in January 2023)
क्या सोयाबीन के भाव में 2020 के दौरान तेजी आएगी या भाव इसी प्रकार के घट बढ़ के साथ बने रहेंगे इसको लेकर दौराब मिस्त्री का मत है कि अब खाद्य तेलों में मंदी का दौर समाप्त हो गया है। सोया तेल में तेजी कितनी आएगी, यह कहना कठिन है। उन्होंने कहा कि पाम तेल बायोडीजल में 35 प्रतिशत मिलना शुरू कर दिया है।
आगे जाकर 40 प्रतिशत करने से बाजार में उपलब्धि घटेगी और सभी खाद्य तेलों (Soyabean Price in January 2023) में तेजी आएगी। इसका अर्थ यह हुआ कि सोयाबीन के भाव में भी तेजी आने की संभावना है क्योंकि सोया तेल में अगर तेजी आती है तो निश्चित तौर पर सोयाबीन के भाव बढ़ेंगे।
सोयाबीन के भाव में क्यों बढ़ोतरी नहीं हुई जानिए
कृषि व्यापार विशेषज्ञ दोराब मिस्त्री ने भारत में तेल-तिलहन वायदे पर रोक लगाने को गलत माना। उन्होंने कहा कि वायदा बाजार पर रोक जारी रखने से सोयाबीन के साथ अन्य कृषि जिंसों के भाव (Soyabean Price in January 2023) में आशा जनक बढ़ोतरी नहीं हुई। उनका मत है कि सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए था। इससे कारोबार बिगड़ता है।
गौरतलब है कि सेबी ने 7 कमोडिटी में वायदा कारोबार पर लगी रोक एक साल और जारी रखने का फैसला किया है। ये रोक 20 दिसंबर 2023 तक लागू रहेगी। देश में सामान्य से ज्यादा महंगाई (Soyabean Price in January 2023) को देखते हुए ये फैसला किया गया है। बाजार नियामक ने जिन कमोडिटी में वायदा कारोबार पर रोक लगा रखी है, उनमें गैर-बासमती धान, गेहूं, चना, सरसों, सोयाबीन, क्रूड पाम ऑयल और मूंग शामिल हैं। सेबी ने पिछले साल कमोडिटी एक्सचेंजों को इन 7 एग्री जिंसों में नए सौदे लॉन्च करने से रोक दिया था।
नवंबर में रिटेल महंगाई दर 5.88% रही, जो बीते 11 महीनों में सबसे कम है। फिर भी ये रिजर्व बैंक के टारगेट की ऊपरी सीमा 6% से यह थोड़ा नीचे है। एनसीडीईएक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2021-22 में एक्सचेंज का तिमाही औसत दैनिक वॉल्यूम 2,310 करोड़ रुपए का था। सात एग्री जिंसों में वायदा कारोबार (Soyabean Price in January 2023) पर रोक लगने से ये 58% घट गया है।
विदेशों में सोयाबीन की यह स्थिति है (Soyabean Price in January 2023)
प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जेंटीना प्रसंस्कृत सोयाबीन का एक अग्रणी निर्यातक देश है। यह देश भी सूखे से जूझ रहा है। एक्सचेंज का अनुमान है कि सूखे के वजह अर्जेंटीना की प्रमुख नकदी फसल, सोयाबीन की बोवनी में भी देरी हुई है किंतु हाल ही में हुई वर्षा से फसल को राहत मिली है। यदि फिर से वर्षा से किसानों को बोवनी करने में मदद नहीं मिलती तब बोवनी में 5 लाख हेक्टेयर की गिरावट आ सकती है।
फिलहाल सोयाबीन (Soyabean Price in January 2023) की बोवनी 1.67 करोड़ हेक्टेयर मेंहोने का अनुमान है। बोवनी 72.20 प्रतिशत हो सकी है। पिछले सीजन से 9.20 प्रतिशत कम है। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर सोयाबीन तेल और डीओसी के तीसरे सबसे बड़े निर्यातक अर्जेंटीना में वर्षा की कमी की वजह से वर्तमान सोयाबीन फसल की बोवनी धीमी गति से हुई है। एक विशेषज्ञ के अनुसार ठंड का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा शुष्क दौर के बाद तुलनात्मक कमजोर स्थिति कमजोर बनी होने से आने वाली बसंतऋतु में औसत
उत्पादकता प्रभावित होने की आशंका है
(Soyabean Price in January 2023)
अमेरिकी कृषि विभाग के अनुसार निजी निर्यातकों ने विपणन सीजन 2022-23 में डिलीवरी के लिए 1.24 लाख टन सोयाबीन की खरीदी अज्ञात स्त्रोतों की बिक्री की गई है। एक अन्य विशेषज्ञ के अनुसार चीन में इस वर्ष के अंत में सोया डीओसी का स्टॉक ऐतिहासिक रुप से निचले स्तर पर चला गया है। इस वजह से वर्ष 2023 में चीन की सोयाबीन पर निर्भरता बढ़ जावेगी।
अर्जेंटीना से सोयाबीन की सप्लाई घटी
(Soyabean Price in January 2023)
अर्जेंटीना से सोयाबीन की सप्लाई धीरे-धीरे घटने लगी है। दरअसल, किसान अभी भी 26 प्रतिशत फसल रोके हुए हैं। इस साल सोयाबीन का इंपोर्ट केवल 4.26 लाख टन हुआ है, जो पिछले साल 43.61 लाख टन था। सप्लाई की कमी से सोया कांप्लेक्स का एक्सपोर्ट भी पिछले साल से कम है। सोयाबीन इस साल 45.66 लाख टन एक्सपोर्ट हुआ है। पिछले साल 53.68 लाख टन हुआ था।
इसी तरह सोया मील 208.22 लाख टन निर्यात (Soyabean Price in January 2023) हुआ है जो बीते साल 53.68 लाख टन था। सोया तेल 38.98 लाख टन, पिछले साल 53.68 लाख टन, बायो डीजल 10.32 लाख टन और पिछले साल 11.99 लाख टन निर्यात हुआ था।
अर्जेंटीना ब्राजील अब अगली सोया फसल कम होने को गंभीरता से ले रहे हैं। सीबोट ने बायो डीजल ब्लेंड में कमी का असर बनाया तो अर्जेंटीना ब्रााजील ने सीबोट से सोया तेल के डिस्काउंट भी एक महीने में 1400 पाइंट से कम करके 600 पाइंट कर दिए हैं। अर्जेंटीना, ब्राजील, अमेरिका की मील भी बढ़ते-बढ़ते 540 डालर हो गई है। इसका असर आगे भारतीय बाजारों (Soyabean Price in January 2023) पर भी देखने को मिल सकता है लेकिन फिलहाल घटी हुई कीमत पर सोयाबीन की बिक्री सुस्त है।
पाम तेल के आयात पर अनिश्चितकाल तक छूट
केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के भावों (Soyabean Price in January 2023) को नियंत्रित करने के लिए पाम तेल के आयात पर लगे सभी प्रतिबंध हटा लिए हैं। अब व्यापारियों को रिफाइंड पाम तेल का आयात करने के लिए किसी लायसेंस अथवा किसी अनुमति की जरूरत नहीं होगी।
शुल्क मुक्त तेल की आयात सीमा वर्ष 2022 के अंत तक थी। अब इसे अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दी गई। अतः आने वाले महीनों में पाम तेल के आयात में बड़ी मात्रा में वृद्धि होगी। इसका सीधा प्रभाव सोया तेल (Soyabean Price in January 2023) पर पड़ेगा। सोया तेल की बिक्री भी घटेगी और तेजी भी नहीं आ सकेगी।
गर्मी के सीजन में इसकी खपत में बड़ी मात्रा में वृद्धि होती है। इंडोनेशिया – चीन अपनी नीतियों में लगातार बदलाव करते रहते हैं। हाल ही में इंडोनेशिया ने बायोडीजल कार्यक्रम 35 प्रतिशत सम्मिश्रण को 1 फरवरी तक बढ़ा दिया है। इससे जनवरी माह में पाम तेल की उपलब्धि अधिक सुगम रहेगी। राजस्थान एवं पंजाब के कुछ क्षेत्रों में मावठे की हुई वर्षा से सरसों सहित अन्य फसलों को भी फायदा होगा।
यह भी पढ़िए…किसानों को मिलेगी सोयाबीन की नवीनतम किस्मों की सौगात, सूखे में भी बंपर उत्पादन देने की क्षमता
सोयाबीन के भाव प्लांट पर निर्भर
(Soyabean Price in January 2023)
सोयाबीन की तेजी-मंदी का खेल अब सोया प्लांटों के हाथ में आ गया है। वर्तमान के भाव स्टॉक वालों को निराश कर रहे हैं। इधर किसानों ने सोयाबीन गांव में ग्रेडिंग कर लिया और जमा दिया। ग्रेडिंग के बाद निकला वेस्ट सोयाबीन मंडी में बेच दिया। किसानों में तीन साल से सोयाबीन रोकने की प्रवृत्ति बन गई, हालांकि इन्हें खरीदना नहीं पड़ता, लेकिन ऊंचे भाव छोड़कर मंदी में नीचे भावों पर बेचना पड़ता है।
यूआरडी व्यापार चलन में आने से 50 से 75 रुपए नीचे भाव में भी बड़े सौदे शुमार (Soyabean Price in January 2023) बताए जाते हैं। प्लांट वालों के पास कब डीओसी के बड़े सौदे आ जाएं इसका अंदाजा नहीं होने से एडवांस में सोयाबीन हाथ में रख लिया जो भी तेजी-मंदी मिलना वह प्लांटों को ही मिलेगी। इधर सोयाबीन 5400-5450 बीज वाला 8350 रुपए बिका। बीज का व्यापार अंडर प्रेशर वाला होने से नए खरीदार कम लाभ में हाथो हाथ बेचने में लगे हैं।
सोयाबीन जीएसटी में आने से अब हर कोई इसे रखने की हिम्मत नहीं कर रहा। बगैर व्यापार के सोयाबीन के बिल फाड़ना महंगा सौदा होने से रिस्की व्यापार को छोड़ना बेहतर समझा जा रहा है। इधर किसानों के पास भी मात्रा में सोयाबीन (Soyabean Price in January 2023) बगैर रिस्क के रोक रखा है। भाव में अच्छी तेजी आएगी तो बेचेंगे यह जिद जनवरी के पूरे माह तक बनी रह सकती है।
सोयाबीन के भाव आगे क्या रहेंगे ? यह संभावना है
(Soyabean Price in January 2023)
सोयाबीन के भाव अब 5000 से 5500 रुपए प्रति क्विंटल के मध्य बने हुए हैं। बाजार की स्थिति को देखते हुए एक और फिर से वायदा कारोबार को शुरू किए जाने को लेकर मांग उठने लगी है। कमोडिटी पार्टिसिपेट एसोसिएशन आफ इंडिया (सीपीएआइ) ने वायदा कारोबार में बीते वर्ष से जारी सरकारी प्रतिबंध हटाने की मांग की है। सीपीएआइ ने सेबी को पत्र लिखकर सात एग्री कमोडिटी में वायदा कारोबार फिर शुरू करने की मांग की है।
वहीं दूसरी ओर दि सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (सोपा) ने वायदा कारोबार (Soyabean Price in January 2023) पर प्रतिबंध जारी रखने की सिफारिश बीते दिनों की है। बीते सप्ताह ( दो जनवरी से लेकर 7 दिसंबर तक) सोयाबीन के औसत भाव एमपी की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में ₹5400 रहे। व्यापारियों के अनुसार आने वाले सप्ताह में भी सोयाबीन के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी या कमी होने की संभावना नहीं है। आने वाले सप्ताह में सोयाबीन के औसत भाव ₹5500 रुपए प्रति क्विंटल के रहने की संभावना है।
नया कच्चा आलू आने से इंदौर मंडी में मंदी
(Soyabean Price in January 2023)
इंदौर की वर्तमान में नया आलू कच्चा आ रहा है, जो कोल्ड में जाने लायक नहीं है। नए माल की आवक बढ़ने से भावों में मंदी का वातावरण बन गया है। चिप्स का आलू 800 से 1000 रुपए बिक गया। किसान वर्ग पकने का इंतजार कर सकते हैं, क्योंकि भाव अधिक मात्रा में टूट चुके हैं। आलू 25 हजार प्याज नया 28 हजार पुराना 12 से 14 हजार लहसुन 7 हजार बोरी की आवक रही।
Soyabean Price in January 2023 | आलू ज्योति 1100 से 1300 राशन 800 से 1000 रुपए प्याज नया 1400 से 1700 एवरेज 1200 से 1400 पुराना बेस्ट क्वालिटी 1000 से 1100 एवरेज 700 से 900 गोल्टा 3000 से 400 गोल्टी 200 से 300 रुपए। लहसुन ऊंटी 5000 से 5500 सुपर बोल्ड 4000 से 4200 बोल्ड 2600 से 3400 एवरेज 1500 से 2100 बारीक 600 से 900 रुपए (क्विंटल)।
जावरा कृषि उपज मंडी भाव
(Soyabean Price in January 2023)
गेहूं 4000 चना 400 सोयाबीन 5000 मैथी 1000 बोरी लहसुन 4000 कट्टे की आवक रही। गेहूं 2450 से 2875 चना 4200 से 4700 डॉलर 10000 से 12500 उड़द 5000 से 6900 मसूर 5500 से 6100 सोयाबीन 5300 से 5500 बीज 5500 से 5750 अलसी 5500 से 5900 रावा नया 4500 से 5200 पुराना 5300 से 5700 मैथी 5000 से 8200 पोस्तादाना 100000 से 136000 कलौंजी 12500 से 16900 तिल 12500 से 15700 अजवायन 10000 से 17000 लहसुन 500 से 9200 प्याज 200 से 1200 रुपए।
धामनोद कृषि उपज मंडी भाव
(Soyabean Price in January 2023)
कपास 7800 से 8405 रुपए। 15 गाड़ी 65 वाहन की आवक। गेहूं 2640 से 2811 मक्का 2000 से 2200 सोयाबीन 5340 से 5590 रुपए।
नीमच मंडी में यह रहे भाव
(Soyabean Price in January 2023)
गेहूं 2450 से 2945 जौ 2800 से 3190 मक्का 2100 से 2225 सोयाबीन 4000 से 5761 रायडा 4700 से 6197 मूंगफली 6000 से 7500 अलसी 5400 से 5830 चना 4400 से 4900 डॉलर 8100 से 12400 उड़द 4300 से 6811 मसूर 5500 से 6100 मैथी 4900 से 6400 धनिया 5200 से 9200 तिल्ली 14000 से 15850 अजवायन 10500 से 16000 इसबगोल 13500 से 17800 कलौंजी 13500 से 17000 असगंध 10000 से 35500 लहसुन 400 से 6400 प्याज 600 से 1460 रुपए। की है।
प्लांटों की सोयाबीन में खरीदी भाव
(Soyabean Price in January 2023)
अमृत 5770 बंसल 5750 बैतूल ऑयल्स 5800 सतना 5865 धीरेंद्र सोया 5800 केएन एग्रो इटारसी 5751 आयडिया 5750 केपी नेवरी 5700 खंडवा ऑयल्स 5750 कृति 5700 मित्तल सोया 5750 एमएस 5800 पचोर 5750 नीमच प्रोटिन 5750 आरएच सॉल्वेक्स 5650 सावरिया इटारसी 5750 अंबिका कालापीपल 5725 महेश 5700 सोनिक 5700 स्कॉयलार्क 5700 रुपए। धुले में दिसान एग्रो 5800 संजय 1775 रुपए। (Soyabean Price in January 2023) धनराज सॉल्वेक्स लातुर 5810 सोनाय इंडापुर 5750 शिव पार्वती हिंगोली 5600 ऑटागोन कोल्हापुर 5750 अरिहंत लातुर 5700 कृति समूह 5800 रुपए।
यह भी पढ़िए…पाले से आलू की फसल हो सकती है खराब, इसके बचाव के तरीके जानें
रबी फसलों को पाले से बचाव के उपाय कृषि वैज्ञानिकों से जानें
गेंहू के उत्पादन पर असर डाल सकते है ये रोग, जानें रोग नियंत्रण के उपाय
आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।