किसान की हरी मिर्च से सालाना कमाई 40 लाख, सफल किसान से जानें मिर्च की उन्नत खेती कैसे करें
हरी मिर्च की खेती से एमपी के किसान की बदली किस्मत, 5 एकड़ से सालाना कमाई 40 लाख (Successful Farmer 2022) तक , किस तरह खेती की जानिए विधि
Successful Farmer 2022 | मध्यप्रदेश में बड़वानी के रहने वाले किसान ने महज 5 एकड़ जमीन में मिर्च की खेती कर सालाना 35 से 40 लाख रुपए की कमाई कर रहे हैं। बड़वानी क्षेत्र में जहां वायरस की वजह से किसानों की मिर्च की फसल बर्बाद हो जाती है, इसलिए किसान जैविक तरीके से खेती कर मुनाफा कमा रहे हैं। किसान का मानना है की, रासायनिक खाद की वजह से फसलें बर्बाद हो रही थीं।
जैविक खेती से कर रहे लाखों (Successful Farmer 2022) की कमाई
- विजय चोयल बड़वानी जिले के सजवानी गांव के रहने वाले हैं। यह पिछले तीन साल में 5 एकड़ में हरी मिर्च की ही खेती कर रहे हैं। अगर मौसम उनका साथ देता है तो उनकी कमाई लागत से तीन से चार गुना अधिक हाे जाती है।
- विजय ने 2 माह में 3 लाख रुपए खर्च किए हैं। वहीं अभी तक 4 लाख की मिर्च बेच चुके हैं। इस साल भी 40 लाख रुपए के करीब कमाई होने की उम्मीद है। वे पिछले तीन साल से जैविक खेती कर रहे हैं।
- कब-कितना उत्पादन किया – विजय ने साल 2022 में अभी तक 160 क्विंटल हरी (गीली) मिर्च तथा साल 2021 में 250 क्विंटल लाल (सूखी) मिर्च 150 क्विंटल हरी (गीली) उत्पादन किया।
गोबर की खाद को खेत में डालकर की खेती
- विजय पहले केले की खेती करता था। केले की फसल (Successful Farmer 2022) के बाद अब उसने मिर्च की खेती करने में किसान को सबसे अधिक खर्च लगता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन किसानों ने आत्महत्या की थी, उनमें 70 फीसदी किसान मिर्च की खेती करने वाले थे।
- एक मात्र मिर्च ऐसी फसल है, जिसमें किसान अत्यधिक खर्च करता है। फसल में वायरस आने के बाद पूरी फसल बर्बाद हो जाती है। विजय का मानना है कि मिर्च की फसल में वायरस लगने का प्रमुख कारण रासायनिक खाद है। वायरस से बचाव के लिए जैविक खाद सबसे बड़ा हथियार है।
यह भी पढ़िए… Modern Farming se bna Karodpati : आठवीं पास किसान बना करोड़पति, जानिए कैसे
खेती के आइडिया ने बदली जिंदगी : एमबीए पति-पत्नी लाखों की नौकरी छोड़ कमा रहे करोड़ों रुपए
रसायनिक खाद का उपयोग कम से कम करना चाहिए
- किसान अधिक उपज के लालच में रासायनिक खाद का उपयोग अत्यधिक मात्रा में करने लगते हैं। इससे किसान (Successful Farmer 2022) एक साल तो मुनाफा कमा लेता है, लेकिन अगले साल फसल में वायरस आ जाता है। वायरस आने का कारण रासायनिक उर्वरकों से जमीन के अंदर पाए जाने वाले केंचुआ की मृत्यु दर बढ़ रही है।
- इससे जमीन कड़क हो रही है। केंचुआ जमीन को कड़क होने से बचाता है। जमीन कड़क हो जाने से पौधों में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। साथ ही पौधे की जड़ें ग्रोथ नहीं कर पाती। इससे पौधे की पत्तियां सिकुड़ने लगती हैं। धीरे-धीरे उत्पादन खत्म हो जाता है।
रसायनिक खाद की जगह केंचुए खाद का उपयोग करे
- किसान विजय हर साल 6 से 7 ट्रॉली गोबर खाद प्रति एकड़ में डालते हैं। इससे केंचुओं को उनका आहार भरपूर मात्रा में मिलता है और केंचुओं की संख्या भी बढ़ती है। इससे जमीन की उर्वरक (Successful Farmer 2022) क्षमता बनी रहती है।
- गोबर खाद (Successful Farmer 2022) के उपयोग से खेती में अन्य उर्वरकों के जो खर्चे थे, वह बहुत कम हो चुके हैं। वहीं खेती में अगर किसान के पास 5 एकड़ जमीन है, लेकिन कुछ एकड़ में उत्पादन कम हो रहा है, तो वहां केचुओं की कमी होगी, जिसे पूरी करने के लिए केंचुआ खाद का उपयोग करते हैं।
यह भी पढ़िए….नींबू ही नहीं इन 5 फसलों की खेती से किसान कम लागत में कमा सकते हैं अधिक मुनाफा
किसान इन 5 औषधीय पौधों की खेती करके कमा सकते हैं करोड़ों रुपये
मिर्च की खेती कैसे करें
- उपर्युक्त तापमान – मिर्च की खेती के लिए 15 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान होना सही रहता है। कम तापमान में इसके पौधों को नुकसान पहुंच सकता है।
- जलनीकासी की व्यवस्था – जलभराव की स्थिति में पौधों के खराब होने की आशंका अधिक रहती है। अच्छी जल निकासी वाली जमीन का चुनाव करें।
- मिट्टी – मिर्च की अच्छी पैदावार (Successful Farmer 2022) लेने के लिए हल्की उपजाऊ मिट्टी सही रहती है। मिर्च की खेती के लिए जमीन का pH मान 6 से 7 होना चाहिए। इसकी खेती के लिए विभिन्न प्रकार कार्बनिक पदार्थ युक्त मिट्टी हो तो ज्यादा अच्छा रहता है।
- खेती का समय – मिर्च की खेती जून से मार्च तक मिर्च की खेती का समय सही है।
- पौधा तैयार व फुल आने का समय – बीज से पौधा तैयार होने में 22 से 25 दिन का समय लगता है। 55 से 60 दिन में फूल-फल आने लगते हैं।
- फल आने का समय – नर्सरी के बाद पौधे (Successful Farmer 2022) में 45 से 60 दिन में पहला फल आ जाता है। हर 15 दिन में फल आते हैं। ये प्रक्रिया 8 से 10 महीने तक चलती है।
मिर्च की खेती के लिए किस्मों का चयन
- प्रति 1 एकड़ में 7 से 8 हजार पौधे (Successful Farmer 2022) लगाए जा सकते हैं। बड़े होने के दौरान कुछ पौधे मर जाते हैं, जिन्हें ट्रांसप्लांट किया जाता है। मिर्च की इन किस्मों की खेती निमाड़ क्षेत्र में दो तरह की मिर्च लगती है।
- मोटी किस्म की मिर्च कम तीखी होती है। छोटी किस्म की मिर्च ज्यादा तीखी होती है। भाव दोनों का एक समान ही होता है। महाराष्ट्र में शिमला और पिकाडोर वैरायटी की मिर्च का उत्पादन ज्यादा होता है।
यह भी पढ़ें….बैंगन की खेती-पूरे साल फसल और मुनाफा
गर्मियों में करें भिंडी की खेती; एक बार पैसा खर्च करके दो बार मिलेगी फसल, मुनाफा होगा 4 गुना
केंचुआ खाद को तैयार करने की विधि
- सबसे पहले तो ऐसी जगह चुनी जाती है, जहां धूप और हवा पर्याप्त मात्रा में आती है। चारों ओर एक घेरा बनाया जाता है। सड़े गोबर या वर्मी कम्पोस्ट की परत बनाते हैं।
- इसके ऊपर उपजाऊ मिट्टी (Successful Farmer 2022) फैला देते हैं। इससे केंचुओं को खाना मिलता रहता है। अब प्रति वर्गफीट के हिसाब से 40 केंचुए इस घेरे में डालते हैं।
- घर में उपयोग होने वाली सब्जियों फलों के अवशेष की 8 से 10 इंच मोटी परत बिछाते हैं। इसके ऊपर पुआल, सूखी पत्तियां, सड़े हुए गोबर की परत डाली जाती है।
- साथ ही पानी का इतना छिड़काव करना होता है, जिससे नमी बनी रहे। आखिर में 3 से 4 इंच मोटी गोबर की परत डालकर बोरे से ढंक दिया जाता है।
- लगभग 50-60 दिन में वर्मी कम्पोस्ट खाद (Successful Farmer 2022) तैयार हो जाती है। खाद तैयार होने पर ऊपरी परत को हटाते हैं और केंचुओं को चुनकर निकाल देते हैं।
केंचुआ खाद तैयार में (Successful Farmer 2022) यह सावधानी जरूरी
- खाद बनाते समय ध्यान रखें कि नमी की कमी न हो। नियमित पानी का छिड़काव जरूरी है।
- प्लास्टिक, कांच या लोहे की कोई भी चीज नहीं डालें।
- कम्पोस्ट बेड (ढेर) को ढक कर रखें।
- वर्मी कम्पोस्ट बेड का तापमान 35 डिग्री से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
- चींटी और मेंढक से केंचुओं को बचाकर रखना जरूरी होता है।
- जैविक खाद (Successful Farmer 2022) के साथ कीटनाशक दवाओं का उपयोग नहीं करें। रासायनिक उर्वरक नहीं मिलाएं।
यह भी पढ़िए… किसान इस पेड़ की खेती करके करोड़ों कमा सकते हैं, जानिए तरीका
खरीफ सीजन/बरसात में प्याज की खेती कैसे करें, जानिए उन्नत विधि
How to cultivate Coriander Farming : कम समय में धनिया की खेती से ले दोगुना मुनाफा
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें, हम सब जगह हैं।