योजनाएं
Trending

बेटियों की शादी में मिलेंगे 74 लाख रुपए, अभी खुलवाएं सुकन्या समृद्धि योजना में खाता

गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए भारत सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana 2023) चालू की है, जिसके अंतर्गत क्या क्या लाभ मिलेगा, जानें योजना की विस्तृत जानकारी...

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 | गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए सरकार हमेशा कुछ न कुछ योजना लाती रहती है। सरकार एक ऐसी ही सुकन्या समृद्धि योजना चला रही है जिसके अंतर्गत बेटियो को लाभ देने का प्रावधान है।

इस योजना के तहत एक निर्धारित अवधि में निवेश करने पर बेटियों को 75 लाख रुपए की राशि ब्याज सहित मिल सकती है। लेकिन इसके लिए कन्या को सुकन्या समृद्धि योजना 2023 (Sukanya Samriddhi Yojana 2023) में खाता खुलवाना पड़ेगा। तो इसके लिए सबसे पहले क्या करना होगा, जानें चौपाल समाचार के इस लेख के माध्यम से योजना की संपूर्ण जानकारी।

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 क्या है ?

सरकार सुकन्या समृद्धि योजना 2023 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतगर्त शुरू की गयी है। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 10 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के नाम से माता पिता या उनके लीगल अभिभावक द्वारा यह खाता खुलवाया जा सकता है।

माता-पिता अपनी बिटिया का खाता (Sukanya Samriddhi Yojana 2023) खुलवाने के बाद न्यूनतम 250 रुपए तथा अधिकतम 1.5 लाख रुपए की राशि जमा करवा सकते हैं. खास बात यह कि इसमें ब्याज दर 7.6 फीसदी रखी गई है। इसका उद्देश्य भविष्य में बच्ची के पढाई व शादी आदि में होने वाले खर्च की पूर्ति के लिए बचत एकत्रित करना है।

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 के लिए पात्रता

  • सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत केवल 10 वर्ष से कम उम्र की बेटियों के खाते खोल सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ पाने के लिए बिटिया का आयु प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
  • माता पिता इस योजना में अपनी दो बेटियों के खाते खोल सकते हैं।
  • सुकन्या समृद्धि योजना का पूरा लाभ पाने के लिए बिटियां के खाते में 18 से 21 साल की उम्र तक पैसे जमा करवाने होंगे।
  • इस योजना के तहत 15 साल तक खाते में पैसे जमा करवाना अनिवार्य है।

सुकन्या समृद्धि योजना की जरूरी बाते

(Sukanya Samriddhi Yojana 2023)

सुकन्या समृद्धि योजना में न्यूनतम 250 रूपये सलाना जमा करने होते थे, लेकिन अब इस योजना में बदलाव किया गया है, अब यदि आप किसी वर्ष न्यूनतम 250 की राशि किसी कारणवश जमा नहीं कर पाते है, तो आपको मिलने वाली मेट्यूरिटी राशि के व्याज दर में कोई बदलाव नहीं होगा। यानि आप डिफाल्टर घोषित नहीं किये जायेंगें।

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana 2023) में केवल दो बेटियों का ही अकाउंट खुलवा सकते है, हालाँकि तीसरी बेटी के खाता खोलने का भी प्रावधान था, लेकिन उसका इनकम टेक्स के सेक्शन 80 सी में लाभ नहीं दिया जाता था। लेकिन अब नए बदलाव के अनुसार अब तीसरी बेटी को भी सेक्शन 80सी में टेक्स बेनिफिट दिए जायेंगें।

सुकन्या समृद्धि का अकाउंट पहले केवल दो कारण से प्री-मेट्योर (समय से पूर्व) बंद किया जा सकता था, पहला यदि किसी बच्ची की असमय मृत्यु हो जाती थी, जबकि दूसरा यदि बेटी की विदेश में शादी (एनआरआई) हो जाती थी, लेकिन अब इस नियम में भी बदलाव किया गया है, अब सुकन्या समृद्धि (Sukanya Samriddhi Yojana 2023) का अकाउंट कुछ और कारणों से भी बंद किया जा सकता है, जैसे यदि बेटी को कोई खतरनाक बीमारी हो जाने पर या माता पिता की मृत्यु हो जाने पर भी सुकन्या समृद्धि के अकाउंट को बंद कराया जा सकता है।

अगला बदलाव खाते के सञ्चालन को लेकर है, पहले कोई भी लड़की 10 वर्ष पुरे होने पर ही खाते का सञ्चालन कर सकती थी, लेकिन अब इस नियम में भी बदलाव किया गया है, अब कोई भी लड़की 18 वर्ष की होने पर अपने सुकन्या समृद्धि खाते (Sukanya Samriddhi Yojana 2023) का सञ्चालन कर पायेगी।

यह भी पढ़िए…प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्यम उन्‍नयन योजना | उद्योग शुरू करने के लिए केंद्र सरकार देगी 10 लाख रुपए की सब्सिडी, यहां करें आवेदन

Sukanya Samriddhi yojana 2023 detail in hindi

  • सुकन्या समृद्धि के अकाउंट को बंद करवाया जा सकता है।
  • इस योजना हेतु बालिका की अधिकतम प्रवेश आयु 10 वर्ष है।
  • सालाना न्यूनतम निवेश राशि रू. 1000/- है।
  • एवं अधिकतम राशि 150000/- है।
  • Sukanya Samriddhi yojana 2023 में कुल 15 वर्ष तक प्रीमियम राशि जमा करनी होती है। जिसकी परिपक्वताअवधि 21 वर्ष है।
  • वर्तमान में इसकी interest rate 7.60% है।
  • प्रीमियम यदि आप मासिक दे रहे है, तो प्रत्येक माह के 1 तारीख और यदि सालाना जमा करते है, तो प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को जमा की जाएगी।
  • बालिका को 18 वर्ष पुरे होने पर उसकी उच्च शिक्षा की पढाई हेतु 50 प्रतिशत राशि निकालने का विकल्प है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana 2023) का खाता आप दूसरी जगह भी ट्रांसफर करवा सकते है।
  • योजना का लाभ दत्तक पुत्री (जिसे गोद लिया हो) के लिए भी लिया जा सकता है।
  • यदि लड़की बालिक होने के बाद अपना खुद चलाना चाहती है, तो उसे यह विकल्प है।

Sukanya Samriddhi yojana 2023 के लिए खाता कहाँ से खुलवाए

सुकन्या योजना के खाते मुख्यतः पोस्ट ऑफिस से खुलवाए जाते है। इसके साथ-साथ लगभग सभी सरकारी बैंको से भी इस योजना का खाता खुलवाकर इसमें निवेश शुरू किया जा सकता है। नीचे कुछ प्रमुख बैंकों के नाम निम्न है –

  • भारतीय स्टेट बैंक
  • बैंक ऑफ़ बड़ोदा
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • बैंक ऑफ़ इंडिया
  • इंडियन बैंक
  • पोस्ट ऑफिस

Sukanya Samriddhi yojana 2023 हेतु आवश्यक दस्तावेज

सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज होने अनिवार्य हैं, जिसमें बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र (बिजली बिल/ टेलीफोन बिल/ पहचान पत्र/ राशन कार्ड/ पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस), पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि होने अनिवार्य हैं। बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने के लिए माता-पिता किसी भी बैंक की ब्रांच का रूख कर सकते हैं।

1000 रुपए जमा करने पर इतना मिलेगा लाभ

Sukanya Samriddhi yojana 2023 के अंतर्गत बेटियों के खाते में यदि हर महीने 1000 रुपए की राशि जमा करवाई जाती है, तो 15 साल तक निवेश करने पर 7.6 फीसदी की ब्याज दर से मैच्योरिटी पर 510371 रुपए मिलेंगे। खास बात यह कि इसमें आपकी तरफ से केवल 1 लाख 80 हजार रुपए की राशि जमा की जाएगी, जिससे आपको 330371 रुपए की राशि केवल ब्याज के रूप में मिलेगी।

इतने रुपए जमा करने पर मिलेंगे 74 लाख रुपए

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 के अंतर्गत खाता खुलवाने पर यदि आप हर महीने 12 हजार 500 रुपए की राशि जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पर आपको 74 लाख रुपए की राशि मिलेगी, यानि की हर साल 1.50 लाख रुपए की राशि जमा करनी होगी।

18 साल के बाद निकाल सकते हैं 50 फीसद राशि

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 में खाता धारक बिटिया की 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर माता-पिता उसकी उच्च शिक्षा के लिए 50 फीसदी राशि की निकासी कर सकते हैं।

Sukanya Samriddhi yojana 2023 के नुकसान

  • सुकन्या योजना से अच्छे निवेश के विकल्प मौजूद होना।
  • बेटी 18 वर्ष की पूरी होने पर खाते का पूर्णत संचालन बेटी के हाथ में चले जाना।
  • पैसा लंबे समय तक फसा रहता है।
  • 10 वर्ष के बाद योजना का लाभ न मिलना।
  • प्रति वर्ष जमा की अधिकतम लिमिट मात्र 1.50 लाख रुपए।
  • केवल 2 बेटियो का अकाउंट ही खुलवा सकते है।

Sukanya Samriddhi yojana 2023 टोल फ्री नंबर

यदि आपको सुकन्या समृद्धि स्कीम से संबंधित कोई भी अन्य जानकारी लेनी है, तो सरकार द्वारा इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किये गए है। आप अपना सवाल टोल फ्री नंबर 18002666868 पर पूछ सकते है।

यह भी पढ़िए…किसानों के लिए जरूरी खबर ; यह काम नहीं किया तो नहीं मिलेगी 13वीं किस्त

पीएम किसान में हुआ बड़ा बदलाव, अब सरकार ने शुरू की यह सुविधा

पीएम किसान योजना की 13वी किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन आएगी 13वीं किस्त

पीएम किसान योजना की 13वी क़िस्त के 2000 कैसे मिलेंगे, इसके लिए यह करना आवश्यक, जानें अपडेट

किसानों को बिना ekyc के नहीं मिलेंगे इन दो योजनाओं के 10000 रूपए, जानें लाभ लेने की पूरी प्रक्रिया

आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।
नोट :- टेक्नोलॉजी, कैरियर, बिजनेस एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.