खेती-किसानी
Trending

प्याज की इन 5 सबसे उन्नत किस्मों से मिलेगी बंपर पैदावार, जानें इनकी जानकारी

प्याज की खेती से बढ़िया पैदावार लेने के लिए किसान अच्छी से अच्छी किस्म का चयन करते है, ऐसे में आज हम आपको लेख के माध्यम से प्याज की 5 उन्नत किस्मों (Top 5 onions Varieties) की जानकारी बताएंगे...

Top 5 onions Varieties | बाजार में वैसे तो प्याज की कई किस्में मौजूद हैं, लेकिन हम आपको 5 सबसे उन्नत किस्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे बंपर उत्पादन होता है। ठंडी हो गया गर्मी, बिना प्याज शायद ही कोई सब्जी बनती होगी। किसान खरीफ और रबी, दोनों सीजन में इसकी खेती करते हैं।

अगर बुवाई के समय ही सही किस्मों (Top 5 onions Varieties) का चयन कर लिया जाए तो किसान प्याज की खेती से बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं। बाजार में वैसे तो कई किस्में मौजूद हैं, लेकिन हम आपको यहां आज इस लेख में 5 सबसे उन्नत किस्मों के बारे में बताएंगे, जिनकी खेती से बंपर उत्पादन होता है।

1. पूसा रेड (Top 5 onions Varieties)

इस किस्म के प्याज का रंग लाल होता है। एक हेक्टेयर में कम से कम 200 से 300 क्विंटल तक की पैदावार। भंडारण के किसी विशेष स्थान की जरूरत नहीं पड़ती, कहीं भी रख लीजिए। एक प्याज 70 से 80 ग्राम तक का होता है। फसल 120-125 दिनों में तैयार हो जाती है।

2. पूसा व्हाईट फ्लैट

बाजार हम कभी-कभी सफेद रंग के प्याज भी देखते हैं, वह यही किस्म है। रोपाई के 125 से 130 दिन बाद में तैयार होने वाली किस्म है। भंडारण क्षमता अच्छी होती है। प्रति हेक्टेयर 325 से 350 क्विंटल तक पैदावार हो सकती है।

यह भी पढ़िए…लहसुन और प्याज के प्रमुख रोग एवं उनका रोग प्रबंधन जानें

3. अर्ली ग्रेनो (Top 5 onions Varieties)

इस किस्म के प्याज का रंग हल्का पीला होता है। इसे सलाद में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। रोपाई के 115-120 दिनों बाद फसल पक जाती है। प्रति हेक्टेयर 500 क्विंटल तक पैदावार होती है।

4. पूसा रतनार

इस किस्म की प्याज (Top 5 onions Varieties) का आकार थोड़ा चपटा और गोल होता है। गहरे लाल रंग वाली इस किस्म से किसान प्रति हेक्टेयर 400 से 500 क्विंटल तक प्याज प्राप्त कर सकते हैं। यह फसल 125 दिनों में तैयार हो जाती है।

5. हिसार- 2

Top 5 onions Varieties | इस किस्म का प्याज गहरे लाल और भूरे रंग का भी होता है। रोपाई के 175 दिनों बाद फसल पक जाती है। इसकी सबसे खास बात यह होती है कि इसका स्वाद तीखा नहीं होता। यह प्रति हेक्टेयर 300 क्विंटल तक पैदावार दे देती है।

यह भी पढ़िए….गेहूँ में उभरती कीट समस्या एवं उनका प्रबंधन जानें

पाले से आलू की फसल हो सकती है खराब, इसके बचाव के तरीके जानें

रबी फसलों को पाले से बचाव के उपाय कृषि वैज्ञानिकों से जानें

गेंहू के उत्पादन पर असर डाल सकते है ये रोग, जानें रोग नियंत्रण के उपाय

आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।
नोट :- टेक्नोलॉजी, कैरियर, बिजनेस एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.