Ujjain | ठंडी हवाओं के चलते रात का तापमान में गिरावट, बढ़ेगी ठंड, देखे देश के विभिन्न हिस्सों की वेदर रिपोर्ट
उज्जैन में ठंड (Ujjain weather report) तेज, सर्द हवा से दिन के तापमान में गिरावट, देखें उज्जैन की वेदर रिपोर्ट..
Ujjain weather report | रात में एक दिन बढ़े तापमान के बाद फिर से सर्द हवा ने पूरे शहर को ठिठुरा दिया है। बीती रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। वहीं दिन में तापमान बढ़ने के बावजूद पारा सामान्य से कम बना हुआ है। इधर मौसम विभाग ने चार-पांच दिनों के भीतर तापमान में और कमी आने की संभावना जताई है।
उज्जैन की वेदर रिपोर्ट (Ujjain weather report)
गुरुवार-शुक्रवार की रात तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। इसके बाद तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य औसत तापमान से 1.4 कम है। इस सीजन में रात का यह सबसे कम तापमान है। सुबह हल्की धुंध भी छाई रही। वहीं शुक्रवार को पूरे दिन तेज धूप खिली रही।
दिन में 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चलती रही। तेज धूप के कारण दिन में तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस जरूर बढ़ा। शुक्रवार को दिन (Ujjain weather report) का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य औसत तापमान से आधा डिग्री सेल्सियस कम है।
दक्षिणी भारत में हो रही बारिश
(Ujjain weather report)
पिछले 24 घंटों में दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई। गोवा, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और तटीय आंध्र प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश हुई।
अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश (Ujjain weather report) संभव है। तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और तेलंगाना और गोवा में एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।
इस कारण बढ़ेगी ठंड
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इन दिनों पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर बन रहा है। ऐसे में बर्फबारी का दौर थमने के बाद दिल्ली-एनसीआर में पहाड़ी दिशा से आने वाली सर्द हवाएं ठिठुरन (Ujjain weather report) बढ़ाएंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि सप्ताह के अंत तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तेजी से कमी आने की संभावना है।
कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे पहुंचा
(Ujjain weather report)
देश के विभिन्न राज्यों में बढ़ती ठंड के बीच कोहरा छाने लगा है। कश्मीर में कई शहरों में पारा शून्य से नीचे चला गया है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर जारी रहने का अनुमान है। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवा से उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में ठंड चमक गई है। मौसम में बदलाव के बीच राजधानी दिल्ली पहाड़ों की रानी मसूरी समेत अन्य ठंडे इलाकों से भी सर्द रही।
राजस्थान सीकर के फतेहपुर में पारा 2.4 डिग्री
(Ujjain weather report)
राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है। गुरुवार को सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में 2.4 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के 10 शहरों में सबसे अधिक ठंड का प्रभाव देखने को मिला है। कोहरे और ओस ने भी लोगों की परेशानी में इजाफा कर दिया है।
चूरू में बीती रात पिछले 10 साल में नवंबर में दूसरी सबसे सर्द रात रही। इधर, उत्तरी राजस्थान गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और सीकर के कुछ क्षेत्रों में गुरुवार सुबह-सुबह हल्का कोहरा भी छाया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, तापमान में ये गिरावट आगे एक-दो दिन और जारी रह सकती है।
दिल्ली का मौसम
(Ujjain weather report)
गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन कम दर्ज किया गया है। वहीं, मसूरी का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में नैनीताल का न्यूनतम तापमान दिल्ली से अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, देहरादून में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है।
यह भी पढ़िए…
मध्यप्रदेश में किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है, जानिए इसकी वजह
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें, आवेदन की पूरी प्रक्रिया समझें
एमपी सरकार ने रबी फसलों की सिंचाई के लिए योजना तैयार की..
आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।