खेती-किसानीयोजनाएं

किसान इस फसल की खेती करें, अत्यधिक मुनाफा भी होगा, साथ ही खेती के लिए सरकार देगी सब्सिडी

किसान इस फसल की खेती करे, सरकार खेती (Vetiver Farming Subsidy 2022) के लिए किसानों को ट्रेनिंग के साथ ही सब्सिडी भी देगी, अधिक जानकारी जानिए

Vetiver Farming Subsidy 2022 | आपने कभी ना कभी खसखस का नाम तो सुना ही होगा। इसका नाम सुनते ही दिलो-दिमाग में एक खुशबू की लहर छा जाती है। यह सुगंधित, पतले एकवर्ध्यक्ष (Racemes) का लंबे पुष्पगुच्छवाला वर्षानुवर्षी पौधा है। खस (Vetiver) की खेती भारत पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं मलेशिया जैसे कई देशों में की जा रही है।

इसका प्रयोग मुख्यतः इत्र, शरबत और ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने में होता है। यह सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं आर्थिक दृष्टिकोण से भी बहुत फायदेमंद है। खस की खेती करने वाले इच्छुक किसानों के लिए अच्छी खबर यह है, सरकार इसकी खेती के लिए ट्रेनिंग व सब्सिडी भी प्रदान कर रही है, जानिए किन योजनाओं के द्वारा किसानों को खेती के लिए मिल सकेगी सब्सिडी..

औषधीय फसलों की खेती को प्रोत्साहित कर रही भारत सरकार

कोरोना जैसी महामारी आने के बाद भारत सरकार औषधीय फसल फसलों (Vetiver Farming Subsidy 2022) की खेती को प्रोत्साहित कर रही है। वही किसानों में जागरूकता के साथ उनकी दिलचस्पी भी औषधीय फसलों की ओर ज्यादा बढ़ रही है, क्योंकि किसानों को इनकी खेती से अच्छा मुनाफा मिल जाता है साथ ही सरकार भी किसानों को मदद के तौर पर सब्सिडी प्रदान कर रही है। किसान पारंपरिक फसलों के साथ-साथ औषधीय फसलों को भी बहुत उत्साह के साथ उगाने लगे हैं। कम मेहनत एवं कम संसाधनों में भी औषधीय फसलों की खेती आसानी से की जा सकती है।

इन योजनाओं से मिल सकेगी ट्रेनिंग और सब्सिडी

केंद्रीय व राज्य सरकार फूलों व औषधीय फसलों (Vetiver Farming Subsidy 2022) को बढ़ावा देने के लिए अपने-अपने स्तर पर योजनाएं चला रही है। इनकी खेती में भारत सरकार भी अरोमा मिशन जैसी योजनाओं के साथ किसानों की ट्रेनिंग और सब्सिडी की व्यवस्था कर रही है। सरकार द्वारा प्रोत्साहित ऐसी ही फसलो में से एक फसल खस है। यह सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं आर्थिक दृष्टिकोण से भी बहुत फायदेमंद है।

यह भी पढ़िए… हाइड्रोपोनिक खेती; बिना जमीन के कमाए लाखों रुपए, इस खेती के बारें में जानिए

तुलसी की आधुनिक तरीके से खेती कैसे करें और कहां बेचे उपज, पढ़िए पूरी जानकारी

क्या है खस (Vetiver)

खस एक महत्वपूर्ण औषधीय (Vetiver Farming Subsidy 2022) पौधा है, खस का पौधा नदी किनारे धाराओं के अगल-बगल पैदा होता है। खस कड़ी प्रवृत्ति का घास है, जो सूखे की स्थिति एवं जल-जमाव दोनों को बर्दास्त कर लेता है। इसका उपयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है।

इसके जड़ों का उपयोग तेल निकालने, चटाइयाँ बनाने एवं औषधीय (Vetiver Farming Subsidy 2022) उपयोग होता रहा है। इसकी जड़ों से बनी गई चटाईयों को गर्मी के मौसम में दरवाजे पर लटका कर पानी का छिड़काव किया जाता है, जिससे चटाई से होकर गुजरने वाली हवाएं खुशबूदार हो जाती हैं। इसके साथ ही पत्ती और फूल आयुर्वेदिक दवाएं, इत्र, शरबत ब्यूटी प्रोडक्ट्स और कन्फेक्शनरी प्रोडक्ट बनाने के काम में आते हैं।

यह भी पढ़िए…अमरूद की उन्नत खेती से मिलेगा अच्छा मुनाफा, जुलाई में रोपे पौधे, अभी से यह तैयारियां करें

सूरजमुखी की खेती-कम लागत में अधिक मुनाफा कमाएं, जानिए इसकी खेती के बारे में सब कुछ

बंजर भूमि में भी संभव है खस की खेती

बता दे की, बंजर और कम पानी वाली भूमि भी इसकी खेती (Vetiver Farming Subsidy 2022) के लिए है उपयुक्त है। इसकी खेती विभिन्न प्रकार की मृदाओं जैसे ऊसर भूमि, जलमग्न भूमि, रेलवे लाईन के पास की भूमि, क्षारीय मृदाएँ, उबड़-खाबड़, गड्ढेयुक्त क्षेत्र एवं बलुई भूमि में आसानी से उगाया जा सकता है।

हालांकि इस पौधे की खेती (Vetiver Farming Subsidy 2022) किसी भी जलवायु और मिट्टी कर सकते है। लेकिन शुष्क क्षेत्रों में खेती की जाए तो, साथ में संसाधनों की भी बचत होगी व मुनाफा भी मिलेगा। राजस्थान जैसे अपेक्षाकृत शुष्क इलाकों में खस की खेती करना बहुत फायदेमंद रहता है, क्योंकि यहां अन्य फसलें आसानी से नहीं उग पाती नहीं हैं।

यह भी पढ़ें…प्रति एकड़ नींबू की खेती से कमा सकते हैं 3.5 लाख रुपए, नींबू की खेती की उन्नत खेती के बारे में जानिए

काली हल्दी की खेती किसानों की किस्मत बदल देगी, 800 से एक हजार रुपए किलो में बिकती है

खेती के विषय में अन्य महत्वपूर्ण बातें

पौधे की सुरक्षा – कीड़े लगने की संभावना खस में मौजूद औषधीय (Vetiver Farming Subsidy 2022) गुणों के कारण कम रहती है। आवारा पशु भी आस पास नहीं फटकते, इसीलिए इसकी सुरक्षा कोई बड़ी समस्या नहीं है।

खेती का उपयुक्त समय – शीत ऋतु के अलावा किसी भी मौसम में इसकी खेती की जा सकती है, क्योंकि सर्दी में इसके पौधे कम पनपते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि किसी भी प्रकार की जलवायु और मिट्टी में खस को उगाया जा सकता है।

सिंचाई और उर्वरकों – इसकी फसल को ज्यादा सिंचाई (Vetiver Farming Subsidy 2022) और पोषण की जरूरत नहीं है। साधारण खाद डालकर भी खस की बंपर पैदावार ली जा सकती है।

फसल पकने की अवधि – खत की खेती करने पर इसकी पहली फसल 18 से 20 महीने में कटाई के लिए तैयार हो जाती है, जिसमें से इसकी पत्तियों का इस्तेमाल चारे, ईंधन और फूस के के घर बनाने में आराम से किया जा सकता है।

जड़ों की देखभाल – खस के पौधों (Vetiver Farming Subsidy 2022) में जड़ों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि इनसे तेल निकाला जाता है। यह ध्यान रखें कि जड़ों को पनपने के लिए हल्की सिंचाई और मिट्टी में नमी दोनों जरूरी है।

खस के तेल की कीमत क्या है ?

खस का तेल (Vetiver Farming Subsidy 2022) बाजार में 1 लीटर तेल 30 हजार से 60 हजार तक के भाव से बिकता है, तो आप समझ सकते हैं कि इसकी खेती से कितना मुनाफा संभव है। यानी की 1 एकड़ खेत से तकरीबन करीब 2 लाख तक की आमदनी हो सकती है।

यह भी पढ़िए….साल भर जबरदस्त इनकम देने वाली फूलों की खेती कैसे करें?

किसान इंटर क्रॉपिंग टेक्निक अपनाकर कर रहा लाखों की कमाई, जानिए खेती के बारे में

अश्वगंधा की खेती करने से मिलेगा दोगुना फायदा

जुड़िये चौपाल समाचार से

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें, हम सब जगह हैं।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

नोट :- टेक्नोलॉजी, कैरियर, बिजनेस एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.