कृषि समाचार
Trending

MP की उज्जैन इंदौर व अन्य मंडियो का साप्ताहिक मंडी भाव देखे [ 15 – 21 जनवरी ]

मध्यप्रदेश की प्रमुख उज्जैन, इंदौर व अन्य मंडियो में सोयाबीन एवं गेंहू सहित सभी अनाजों का साप्ताहिक मंडी भाव (weekly MP mandi bhav) देखे...

weekly MP mandi bhav | मध्यप्रदेश की प्रमुख इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच व अन्य मंडियो में पूरे सप्ताह भर में अनाजों के क्या भाव रहे, जानें लेख में…

सोयाबीन के भाव की तेजी समाप्त

सोयाबीन सट्टे से बाहर होने से तेजी का माहौल समाप्त हो गया। इस समय मंदी आने का कोई कारण भी नहीं बन रहा है। 5450 से 5500 रुपए से भाव (weekly MP mandi bhav) आगे ही नहीं बढ़ पा रहे हैं। 5 हजार रुपए के आगामी भाव बताने वाले भी बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन 4500 रुपए के भाव वाले भी ज्यादा सक्रिय हैं। 10 हजार का सपना पाले स्टॉक वाले अब निचले पायदान के भाव देखकर जल्द ही बेचना पसंद करेंगे। आगामी उपज गेहूं की आ रही है।

गेहूं के भाव खासे गरम बने हुए हैं। ऐसे में जल्द स्टॉक बिक्री हुई तो भाव में बड़ी गिरावट तय मानी जा रही है। इस समय मंडी (weekly MP mandi bhav) में आवक भी कमजोर चल रही है। बीज वालों को तो बड़ी रिस्क में व्यापार करना पड़ सकता है। 50 फीसदी किसानों के पास अपना उम्दा ग्रेडिंग सोयाबीन बीज रखा है। इधर उज्जैन मंडी के बड़े कारोबारियों के पास बीज वाला सोयाबीन मंडी से और बाहरी गोदाम पर तेजी से खरीदा गया। यूआरडी में भी अनेक स्थानों पर खरीदी की खबर चल रही है।

अगर टैक्स बचा लिया तो क्या नुकसान ज्यादा होने से इसकी भरपाई भी संभव नहीं है। हर तीसरा व्यक्ति मंडी में सोयाबीन बीज वाला मिलेगा। दो नंबर में व्यापार कर सभी प्रकार के टैक्स से बचाव और धन नजर में भी नहीं आए भले ही मंडी में दो-तीन गोदाम खरीद लिए हों, फाइनेंस कर दिया हो, लेकिन रिस्की व्यापार सोयाबीन (weekly MP mandi bhav) का माना जाता है। दो नंबर की उपज खरीद ले और पकड़ा जाए तो रिस्क बढ़ जाती और लाखों रुपए लग जाते हैं। मंडी का व्यापार जोखिम भरा होने से अनेक तो फाइनेंस करने में लाभ मान रहे हैं।

गेहूं की खड़ी तेजी को लगेगा विराम

गेहूं की खड़ी तेजी को विराम लगेगा। नई आवक का दौर शुरू हो रहा। मिल क्वालिटी गेहूं (weekly MP mandi bhav) ज्यादा महंगा हो गया। ज्यादा तेजी में ग्राहकी रुकने लगती है। क्रय शक्ति कमजोर हो जाती है। आटे पर भी प्रभाव पड़ा है। आटे की भारी मांग नहीं आ रही है। मप्र में सबसे पहले गेहूं आ जाता है। की पाइप लाइन खाली बताई जा रही है। शुरुआती दौर तेजी वाला रहेगा। अप्रैल में देशभर गेहूं आ जाएगा।

इस साल विदेश गेहूं जाना मुश्किल माना रहा है। इस समय गेहूं की किल्लत के चलते आटा गेहूं 10 रुपए किलो महंगा खरीदना पड़ रहा है। रोजमर्रा की वस्तुओं में आटा प्रमुख माना जाता है। इसका भाव (weekly MP mandi bhav) सामान्य ही माना जाता है। गेहूं कारोबारियों ने हाफेड के टेंडर भी डाल रखे हैं। बुधवार शाम तक टेंडर ओपन नहीं हो पाए थे। गेहूं कारोबार में कुछ ही कारोबारी लमसम लाभ कमा गए। हालांकि रिस्क भी लमसम थी।

ज्यादा तादाद में गेहूं और 400 रुपए की तेजी आई तो नुकसान भी निकल आया और लाभ भी मिल गया। 3050 तक मिल क्वालिटी गेहूं दिल्ली को जाने के बाद गेहूं की कमी महसूस की जाने लगी है। मालवा अंचल में गेहूं (weekly MP mandi bhav) की उपज बेहतर बताई जा रही है। गांव छीतरदेवी के कृषि करणसिंह पटेल ने बताया ठंड अच्छी मिलने से गेहूं उपज को अच्छा फायदा मिल रहा है। ठंड आई लेकिन देर से आई।

देवास में नया गेहूं 3221 रुपए बिका

देवास कृषि उपज मंडी (weekly MP mandi bhav) में दो बोरी नया गेहूं बिकने पहुंचा। देवास के किसान सुभाष ने 3221 रुपए 25 पैसे क्विंटल के भाव से व्यापारी फर्म जय ज्वाला को बेचा। अब प्रदेश की अधिकतर कृषि उपज मंडियों में नया गेहूं आने लगा है। आजकल में उज्जैन में भी नया गेहूं आने लगेगा।

यहां नीचे दी गई मंडियो में सोयाबीन एवं गेंहू का साप्ताहिक मंडी भाव देखे…

21 जनवरी उज्जैन मंडी भाव

(weekly MP mandi bhav)

उज्जैन मंडी में गेहूं लोकवन आवक 1220 बोरी 2665 से 2951, गेहूं मालवराज आवक 42 बोरी 2640 से 2648, सोयाबीन आवक 4000 बोरी 5440 से 7900, चना देशी आवक 4 बोरी 3512 से 4001, चना विशाल नई आवक 6 बोरी 4211 से 4803।

weekly MP mandi bhav | चना इटालियन आवक 7 बोरी 4676, चना डालर आवक 19 बोरी 3999 से 10981, रायडा आवक 3 बोरी 4826 मैथी दाना 3 बोरी 4951 रुपए। आलू आवक 8000 कट्टे 400 से 1150 रुपए। प्याज आवक 1500 कट्टे 400 से 1600 रुपए। लहसुन आवक 2100 कट्टे 500 से 3800 रुपए।

इंदौर साप्ताहिक मंडी भाव (weekly MP mandi bhav)

इंदौर मंडी में कृषि जिंसों की आवक मध्यम बनी हुई है। 21 जनवरी को मंडी में सोयाबीन के अधिकतम भाव 5650 रूपए क्विंटल रहा। वही गेंहू, देसी चना एवं तुअर के भाव (weekly MP mandi bhav) में हल्की बड़ोतरी देखने को मिली है। गेंहू का अधिकतम भाव 3151, देसी चना 6100, तुअर 6450, देसी चना 6100, मिर्ची 26500 रूपए क्विंटल बिक रही है। बात करे मक्का, रायड़ा की तो मंडी में मक्का का अधिकतम भाव 2160 एवं रायड़ा का भाव 3555 से बड़कर अब 5000 रूपए क्विंटल बिक रहा है।

नीमच साप्ताहिक मंडी भाव (weekly MP mandi bhav)

नीमच साप्ताहिक मंडी भाव में गेंहू 51 रूपए प्रति क्विंटल बड़ता दिखा। मंडी में 16 जनवरी को जहा गेंहू 3000 रूपए क्विंटल बिक रहा था वही अब 21 जनवरी को 3051 रूपए क्विंटल पर उच्चतम दामों में बिका। वही सोयाबीन के भाव में उतार चढाव देखने को मिल रहा है।

मंदसौर साप्ताहिक मंडी भाव (weekly MP mandi bhav)

मंदसौर साप्ताहिक मंडी भाव मे गेंहू के भाव में हल्की बड़ोतरी दिखी। वही सोयाबीन के भाव में उतार चढ़ाव जारी है।

बैतूल साप्ताहिक मंडी भाव

बेतुल मंडी में गेंहू के भाव मे हल्की बड़ोतरी हुई ha एवं सोयाबीन के भाव स्थिर बने हुए है। वही मूंग का अधिकतम भाव 4000 रूपए क्विंटल से बढ़कर 6300 हो गए है।

जनवरी माह में सोयाबीन के भाव

खरीफ (weekly MP mandi bhav) की प्रमुख फसल सोयाबीन किसानों के लिए मुख्य नकदी फसल है। सोयाबीन के सीजन की शुरुआत हुई 2 महीने बीत चुके हैं, किंतु सोयाबीन के भाव में मनचाही तेजी अभी तक नहीं आ पाई है इतना ही नहीं सोयाबीन के भाव हल्के उतार-चढ़ाव के साथ स्थिर होने लगे हैं। किसान एवं व्यापारी इससे चिंतित नजर आ रहे हैं उनकी विशेषज्ञों की मानें तो इस समय किसानों एवं व्यापारियों के पास सोयाबीन (weekly MP mandi bhav) का पर्याप्त स्टॉक है सभी भाव की राह देख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे….. https://choupalsamachar.com/soyabean-price-in-january-2023/

17 जनवरी मंडी भाव के लिए क्लिक करें 👉 https://choupalsamachar.com/mp-mandi-bhav-17-january/

19 जनवरी मंडी भाव के लिए क्लिक करें 👉https://choupalsamachar.com/mp-mandi-bhav-19-january/

20 जनवरी मंडी भाव के लिए क्लिक करें 👉 https://choupalsamachar.com/mp-mandi-bhav-20-january/

21 जनवरी मंडी भाव के लिए क्लिक करें 👉 https://choupalsamachar.com/mp-mandi-bhav-21-january/

यह भी पढ़िए…इंदौर मंडी में आया नया लोक वन गेहूं, रिकॉर्ड तोड़ इस भाव बिका

तेल ने सोयाबीन के भाव का खेल बिगाड़ा, जानें उज्जैन मंडी में सोयाबीन के भाव

किसान कल्याण योजना से जुड़े किसानों के खाते में पहुंचेंगे करोड़ो रुपए, चेक करे अपना स्टेटस

आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।
नोट :- टेक्नोलॉजी, कैरियर, बिजनेस एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.