कृषि समाचार

गेहूं में जोरदार तेजी, गज्जर क्वालिटी भी 2400 रु. में आसानी से बिक रहा, जानें गेंहू के भाव

किसानों के लिए खुशखबर..गेंहू के भाव (Wheat Market Price 2022) में तेजी का रुख, एमपी की मंडियो में इनके भाव क्या है, जानें गेंहू के भाव

Wheat Market Price 2022 | गेहूं में व्यापार बिजली की तरह चल निकला, गज्जर गेहूं भी 2400 रुपए में आसानी से बिकने लगा। किसान मंडी में एकतरफा पोषक गेहूं की डिमांड मंडी में लगी आदर्श पट्टी में करने लगे हैं। जो किसान बेचने के लिए भाड़े पर गाड़ी में लोड कर लाते थे वे ही साफ किया मशीन क्लीन गेहूं बीज में 2600 से 3000 रुपए के भाव में खरीद कर ले जा रहे हैं।

बीज के लिए खुला बिक रहा लाखों रुपए का गेंहू

व्यापारी तो भीड़भरी ग्राहकी को भी औपचारिक खरीदी करार दे रहे हैं। इनके अनुसार गांव-गांव में किसानों के पास पोषक गेहूं रखा हुआ है। मंडी के नीलामी प्लेटफार्म पर भारी मात्रा में बीज का गेहूं रखा हुआ है। इस साल सोयाबीन की बंपर (Wheat Market Price 2022) आवक नहीं होने से व्यापारियों को इनाम में प्लेटफार्म काम के लिए मिल गए। लाखों रुपए रोज का खुला गेहूं बीज में बिक रहा है। 1-2 व्यापारी मंडी की छोटी दुकान से व्यापार कर बाहर लगे प्लांट के व्यापार को नजरअंदाज कर रहे हैं।

गेंहू के औसत भाव में इजाफा

अमरीकी कृषि विभाग (यूएसडीए) ने अपनी वर्ष 2022-23 अक्टूबर महीने की रिपोर्ट में कहा है कि गेहूं का वैश्विक उत्पादन कम रहेगा लेकिन यह रिकॉर्ड स्तर पर बना रहेगा। अमरीका और अर्जेंटीना में कम पैदावार (Wheat Market Price 2022) का अनुमान है लेकिन इसकी भरपाई यूरोपीयन संघ से होगी। गेहूं की खपत मानव भोजन, पशु आहार और औद्योगिक खपत तीनों में घटेगा। यूएसडीए ने वर्ष 2022-23 सीजन के लिए गेहूं के औसत भाव को 0.20 डॉलर बढ़ाकर 9.20 डॉलर प्रति बुशेल किया है।

गेंहू के उत्पादन की रिपोर्ट

यूएसडीए के मुताबिक वर्ष 2022- 23 में गेहूं का वैश्विक उत्पादन 78.16 करोड़ टन रहने का अनुमान है। बीते महीने यह अनुमान 77.39 करोड़ टन (Wheat Market Price 2022) था। जबकि, वर्ष 2021-22 में गेहूं की उपज 77.97 करोड़ टन रहने की संभावना है। वर्ष 2022-23 में भारत में गेहूं का उत्पादन 10.30 करोड़ टन रहने का अनुमान है जबकि, यह अनुमान वर्ष 2021-22 के लिए 10.95 करोड़ टन था।

भारत में गेहूं का उत्पादन (Wheat Market Price 2022) वर्ष 2020- 21 में 10.78 करोड़ टन था। भारत से वर्ष 2022-23 में गेहूं निर्यात 40 लाख टन रह सकता है जो वर्ष 2021-22 में बढ़कर 105.67 लाख टन रहा। भारत का गेहूं निर्यात वर्ष 2020-21 में 35.97 लाख टन था। यूएसडीए ने रूस में वर्ष 2022-23 में 9.10 करोड़ टन गेहूं पैदा होने का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़िए….गेंहू के दामों में 12.01% की हुई वृद्धि, जानिए ताजा भाव

अन्य देशों में गेंहू के उत्पादन की रिपोर्ट

कज़ाखस्तान में गेहूं का उत्पादन 1.30 करोड़ टन (Wheat Market Price 2022) पहुंचने का अनुमान है। अमरीका में 4.49 करोड़ टन, चीन में 13.80 करोड़ टन, यूरोपीयन संघ में 13.47 करोड़ टन गेहूं की पैदावार होने का अनुमान है।

जबकि वर्ष 2021-22 में रुस में 7.51 करोड़ टन, कज़ाखस्तान में 1.18 करोड़ टन गेहूं का उत्पादन होने का अनुमान था। अमरीका में 4.48 करोड़ टन, चीन में 13.69 करोड़ टन, यूरोपीयन संघ में 13.82 करोड़ टन गेहूं की पैदावार होने का अनुमान था।

रिपोर्ट (Wheat Market Price 2022) में कहा गया है कि वर्ष 2022-23 में अर्जेंटीना से 1.25 करोड़ टन, आस्ट्रेलिया से 2.60 करोड टन, ब्राजील से 35 लाख टन, कनाडा से 2.60 करोड़ टन, यूरोपीयन संघ से 3.50 करोड़ टन, रुस से 4.20 करोड़ टन, यूक्रेन से 1.10 करोड़ टन गेहूं निर्यात होने की संभावना है।

वर्ष 2022-23 में गेहूं की कुल वैश्विक (Wheat Market Price 2022) खपत 79.01 करोड़ टन रहने की संभावना है जो वर्ष 2021-22 में 79.41 करोड़ टन रही। वर्ष 2022-23 में गेहूं का वैश्विक अंतिम स्टॉक 26.75 करोड़ टन रहने के आसार है जो वर्ष 2021-22 में 27.60 करोड़ टन रहने की संभावना है। भारत में गेहूं का अंतिम स्टॉक वर्ष 2022-23 में 1.15 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो वर्ष 2021-22 में भी 1.95 करोड़ टन रहा।

आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।

यह भी पढ़िए….गेहूं निर्यात प्रतिबंध के बावजूद गेहूं के औसत भाव में जोरदार बढ़ोतरी, जानें गेहूं के ताजा रेट

गेहूं की वैश्विक पैदावार घटी, औसत भाव में जोरदार बढ़ोतरी हुईं, जानिए भारत की स्थिति

गेंहू, सोयाबीन व चना के भावों में वृद्धि, जानिए मंडी भाव

किसानों के लिए बड़ी खबर ; अब नहीं बढ़ेंगे प्याज के भाव, सरकार ने यह तैयारी की

https://adhyatmachintan.com/

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.