कृषि तकनीक
Trending

रबी वर्ष 2023 -24 में ऑनलाइन गेहूँ पंजीयन कैसे करें? स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया जानें

जैसा की हम सभी जानते है, रबी वर्ष 2023- 24 के लिए गेंहू पंजीयन 6 फरवरी से चालू होने वाले है। हम आपको लेख के माध्यम से ई- उपार्जन वेबसाइट से ऑनलाइन पंजीयन की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताएंगे...

Wheat Online regstration for 2023-24 | रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन 6 फरवरी से शुरू हो जाएंगे जो 28 फरवरी तक चलेंगे। बता दे की इस बार किसान साथी फ्री पंजीयन करा सकेंगे, केंद्र सरकार ने अब एसएमएस की अनिवार्यता खत्म कर दी है। पंजीयन को लेकर एमपी में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

निशुल्क पंजीयन करा सकेंगे किसान

अब किसान निःशुल्क रजिस्ट्रेशन (Wheat Online regstration for 2023-24) भी करवा सकते हैं। सशुल्क पंजीयन के लिए किसान को 50 रुपए देने होंगे। किसानों की समस्याओं को देखते हुए इस बार एसएमएस की अनिवार्यता को भी समाप्त किया है। पूर्व में किसान को फसल बेचने के लिए मोबाइल पर एसएमएस मिलता था। इसकी प्राप्त तारीख पर किसान उपार्जन केंद्र पर जाकर फसल बेच सकता था।

इस बार व्यवस्था में सुधार करते हुए एसएमएस की प्राप्ति की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। नई व्यवस्था में किसान फसल बेचने के लिए दिन, समय और केंद्र के साथ स्लॉट का चयन भी स्वयं कर सकेंगे प्रदेश में 3480 उपार्जन केंद्र (Wheat Online regstration for 2023-24) खोले जाएंगे। जिले में 66 सेंटरों के माध्यम से किसान उपज बेच सकेंगे।

पंजीयन के लिए यह दस्तावेज जरूरी (Wheat Online regstration for 2023-24)

किसान के पास जमीन की किताब (पावती), आधार कार्ड, बैंक अकाउंट की पासबुक बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक होना चाहिए। आधार कार्ड लिंक नहीं है तो भुगतान अटक सकता है। पंजीयन के लिए भू-अभिलेख में दर्ज खाते, खसरा, आधार कार्ड का मिलान होना जरूरी है। गड़बड़ी होने पर सुधार तहसील कार्यालय में होगा।

यह भी पढ़िए…किसानों को अब भटकना नहीं पड़ेगा, घर बैठे इस मोबाइल ऐप से हो जाएंगे सारे काम

सबसे अच्छे 5 सेकेंड हैंड ट्रैक्टर एवं ऑनलाइन कहां से खरीदे जाएंगे, देखे जानकारी

इस तरह होगी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

‘सशुल्क रजिस्ट्रेशन- ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे पर रजिस्ट्रेशन के लिए किसान को शुल्क देना होगा। यहां किसानों को प्रति रजिस्ट्रेशन (Wheat Online regstration for 2023-24) की फीस 50 रुपए चुकाना होगी। निःशुल्क रजिस्ट्रेशन- ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय, सहकारी समितियों व विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र और एमपी किसान एप पर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन होंगे।

मोबाइल से पंजीयन करने की पूरी प्रक्रिया

  • किसानों को खुद पंजीयन के लिये उन्हे अपने मोबाइल में गूगल पर www.mpeuparjan.nic.in पद पर जाना होगा।
  • वहां नीचे उन्हें दो विकल्प मिलेंगे- खरीफ और रबी। (Wheat Online regstration for 2023-24)
  • रबी के विकल्प में “रबी-2023-24” लिखा दिखेगा।
  • उस पर क्लिक करने पर एक नई लिंक खुलेगी। उसमे दो ऑप्शन दिखेंगे।
  • पहले ऑप्शन पर लिखा होगा- किसान पंजीयन/आवेदन सर्च।
  • उस पर क्लिक करते ही नई लिंक खुलेगी, जिसमें खसरा नंबर, नाम, आधार नंबर, बैंक खाता संख्या आदि विकल्प दिखेंगे।
  • इन सभी को भरकर किसान को सबमिट (नईउपज) बटन दबाना होगा।
  • इसके बाद रजिस्टर्ड नंबर पर एक OTP आएगा।
  • OTP दर्ज कर सबमिट करते ही किसान का रजिस्ट्रेशन (Wheat Online regstration for 2023-24) हो जाएगा।

इस बार 110 रुपए प्रति क्विंटल ज्यादा मिलेंगे

इस बार किसानों को गेहूं के 2125 रुपए प्रति क्विंटल मिलेंगे। पिछले वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपए था। केंद्र सरकार ने इस वर्ष 2023-24 में 110 रुपए की बढ़ोतरी की।

किसान का खाता आधार नंबर से लिंक होना जरूरी है, 6 फरवरी से गेहूं उपार्जन के पंजीयन (Wheat Online regstration for 2023-24) शुरू हो जाएंगे। जो किसान जिस बचत खाते में भुगतान चाहते हैं, वह आधार से लिंक होना जरूरी है। अन्यथा भुगतान संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।

यह भी पढ़ें… मोबाइल से चुटकियों में अपनी जमीन, यह है आसान तरीका..

पावर वीडर निराई–गुड़ाई का काम आसान करें, विभिन्न प्रकार के पावर वीडर एवं उनकी कीमत देखें

खेती में आने वाले पावर टिलर, विभिन्न प्रकार के पावर टिलर और उनकी कीमत देखें

तकनीक तकनीक से खेती करने का तरीका ही बदल जाएगा, किसानों को बड़ा फायदा होगा

आपको लगा चौपाल समाचार का यह प्रलेख अच्छा हो तो इसे अवश्य शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़ें हर खबर से अपडेट रह सकते हैं।

जुड़े चौपाल समाचार से-

ख़बरों के बारे में जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel को ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

नोट:- प्रौद्योगिकी, करियर, व्यवसाय एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.