इस वर्ष गेंहू की नई किस्म वी.एल. 2041 तैयार, तगड़ा मुनाफा देगी यह किस्म, जानें इसकी खासियत
इस वर्ष कृषि अनुसंधान संस्थान ने गेहूं की नई किस्म वी.एल. 2041 ( Wheat VL 2041 New Variety 2022 ) विकसित की, जानें किस्म की विशेषताएँ
Wheat VL 2041 New Variety 2022 | देश के अधिकतर हिस्सों में खरीफ सीजन के इस समय में सोयाबीन की फसल पककर तैयार होने वाली है। सोयाबीन की खेती के बाद किसान साथी रबी फसलों की बुवाई में लग जाते है। किसान साथी को गेंहू की बुवाई के लिए उपर्युक्त किस्मों का चयन करना ज्यादा जरूरी हो जाता है। इस वर्ष यानी 2022 में कृषि अनुसंधान संस्थान ने गेंहू की नई वैरायटी वी.एल. 2041 (Wheat VL 2041 New Variety 2022) विकसित की है, हम आपको लेख के माध्यम से इस नई वैरायटी की खासियत के बारे में बताएंगे..
इन राज्यों में बोई जा सकती है नई वैरायटी वीएल 2041
गेंहू की नई वी.एल. 2041 किस्म (Wheat VL 2041 New Variety 2022) उत्तराखंड के विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोडा द्वारा तैयार की गई है। हाल ही में आयोजित 61वीं अखिल भारतीय गेहूं तथा जौ शोधकर्ताओं की वार्षिक बैठक में बताया गया है। जिसका आयोजन दिनांक 29 से 31 अगस्त 2022 को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आयोजित की गई। जानकारी के मुताबिक बता दे की, गेहूं की यह किस्म उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, जम्मू और कश्मीर, मणिपुर के किसानों के उत्तम हैं।
यानी की इन राज्यों में किसान इस किस्म को बोयेंगे तो उन्हें अच्छा उत्पादन मिलेगा, क्योंकि अलग-अलग क्षेत्रों की मिट्टी तथा जलवायु के हिसाब से अलग-अलग किस्में निश्चित उत्पादन देती है। यह जानकारी शोध में प्रमाणित हुई है। शोधकर्ताओं ने पिछले 3 सालों से वी.एल. 2041 किस्म (Wheat VL 2041 New Variety 2022) को 24 वर्षा और 5 सिंचित परीक्षणों में क्वालिटी 11.07 दर्ज की है, जो की पूरे देश में सर्वाधिक है।
यह भी पढ़िए..गेहूं की यह किस्म किसानों को कर देगी मालामाल, ज्यादा गर्मी में भी समय पूर्व नहीं पकेगी, पैदावार बढ़ेगी
बेकरी उत्पाद के चलते बढ़िया मुनाफा कमा सकते है किसान
गेंहू की वी.एल. 2041 किस्म का आटा मुख्यतः बेकरी उत्पाद तैयार करने के लिए सवोत्तम माना जा रहा है। जिसके चलते किसान गेहूं की वीएल 2041 किस्म (Wheat VL 2041 New Variety 2022) का उत्पादित कर मार्केट में बेचेगा तो वह बढ़िया मुनाफा कमा सकता हैं, क्योंकि बेकरी उत्पाद बनाने के लिए बेहतर गेहूं के आटे की जरूरत होती है। जिसकी कीमत भी सामान्य गेहूं से अधिक हाेती है।
रोग प्रतिरोधी है गेंहू की वी.एल. 2041 किस्म (Wheat VL 2041 New Variety 2022)
उत्तराखंड में स्थित पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की तरफ द्वारा विकसित की गई गेहूं की यह नई किस्म रोग प्रतिरोधी भी है। यानी की इस किस्म में बीमारियां व किट लगने की संभावना कम है। जैसे की गेहूं की फसल में लगने वाला रतुआ रोग नहीं लगेगा इसके साथ ही शोध के मुताबिक, फसल में लगने वाली भूरा तथा अन्य नई बीमारियों का सामना करने के लिए भी यह किस्म प्रतिरोधी पाई गई है।
यह भी पढ़िए…गेहूं की बेस्ट 10 किस्में बंपर पैदावार देती है इनकी खासियत जानिए
9.07 % प्रोटीन युक्त है नई किस्म
जहां तक बात की जाए प्रोटीन की तो, इस किस्म में प्रोटीन की मात्रा भी अधिक पाई गई है। जिसके तहत इस किस्म में औसतन 9.07 % प्रोटीन की मात्रा दर्ज की गई है। वहीं इस किस्म का दाना मुलायम है। अपने इन सभी गुणों की वजह से यह किस्म बेकरी उत्पादों के लिए सर्वोत्तम बताई जा रही है।
पैदावार (Wheat VL 2041 New Variety 2022) कितनी मिलेगी
- असिंचित भूमि पर किस्म की औसत उपज 29.06 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।
- सिंचित भूमि में इसकी पैदावार 49.08 क्विंटल प्रति हेक्टेयर प्राप्त की गई है।
गेंहू की इन 3 किस्मों के बारे में भी जानें
इस वर्ष हाल ही में पंजाब की एग्रीकल्चर यूनिर्वसिटी ने भी गेहूं की 3 नई किस्में (Wheat VL 2041 New Variety 2022) विकसित कर जारी की है। जो पूरे देश के किसानों के लिए उपयोगी बताई जा रही हैं। यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की गई गेहूं की नई किस्मों में PBW 826, PBW 872 तथा PB 833 आदि शामिल है।
जिसमें से किसान साथी पीबीडब्ल्यू (PBW) 826 किस्म को नॉर्थ वेस्ट तथा नॉर्थ ईस्ट (पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश तथा हरियाणा) जैसे इलाके में बो सकते है।
वहीं दूसरी ओर PBW (पीबीडब्लयू) 872 को नॉर्थ वेस्ट यानी गुजरात तथा एमपी के किसानों के लिए उपयुक्त है। इसी तरह PBW 833 को नॉर्थ ईस्ट यानी पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश तथा हरियाणा के किसानों के लिए उपर्युक्त है।
यह भी पढ़िए…अब हार्वेस्टर से काट पाएंगे चना फसल, पैदावार में नंबर वन ; चने की इस नई वैरायटी के बारे में जानिए
गेंहू की इस वैरायटी का चयन करें, 95.32 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन मिलेगा, जानें इसकी खासियत
कृषि वैज्ञानिकों ने विकसित की गेहूं की दो नई किस्में, यह किस्में रोग प्रतिरोधक, उपज अधिक
आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें, हम सब जगह हैं।